Optical Illusion: सोशल मीडिया पर ऑप्टिकल इल्यूजन यानि 'आंखों के भ्रम' वाली ढेर सारी तस्वीरें देखने को मिलती हैं। इन तस्वीरों में दिए गए चैलेंज (Optical Illusion Challenge) को पूरा करने में बहुत सारे लोगों के दिमाग का दही हो जाता है। वहीं कई लोग ऐसे होते हैं, जो झट से ऑप्टिकल इल्यूजन में दिए चैलेंज को पूरा कर दिखाते हैं। इसी क्रम में हम आपके लिए एक तस्वीर (Optical Illusion Picture) लेकर आए हैं। इस तस्वीर में दिया गया चैलेंज देखने में तो बहुत आसान है, लेकिन इसे पूरा करने में लोगों की हालत खराब हो गई।
चैलेंज को सॉल्व कर बन जाइए तीस मार खां
वैसे तो पांचवी कक्षा के बच्चों ने भी इस चैलेंज को पूरा कर दिखाया और कई बच्चों ने मात्र 1 मिनट के अंदर ही यह चैलेंज पूरा कर दिया। वहीं दूसरी तरफ बड़े-बड़े तुर्रम खां इस चैलेंज को पूरा करने में धराशायी हो गए। इस तस्वीर में आपको गणित के शब्द 4 का भंडार नजर आ रहा होगा।वहीं कहीं न कहीं अंग्रेजी का लेटर A भी तस्वीर में छिपा हुआ है। आपको इसी अंग्रेजी के लेटर A को ढूंढकर दिखाने का चैलेंज पूरा करना है। जहां एक तरफ पांचवीं के बच्चों ने चैलेंज एक मिनट से भी कम समय में पूरा कर दिया। वहीं हम आपको इस चैलेंज को पूरा करने के लिए एक घंटे का समय देते हैं।
एक घंटे में भी नहीं पूरा कर पाएंगे चैलेंज
यदि आपने एक घंटे में भी यह चैलेंज पूरा कर दिखाया तो आप धुरंधरों की श्रेणी में शामिल हो जाएंगे। आप चाहें तो अपने रिश्तेदारों को यह तस्वीर भेजकर उनके दिमाग की परीक्षा ले सकते हैं। आप अपने दोस्तों का IQ लेवल भी परख सकते हैं। बता दें कि इस चैलेंज को पूरा करने में दिग्गज लोगों की हालत खराब हो गई। तो चलिए जल्दी से जल्दी आप इस चैलेंज को पूरा करके जीनियस लोगों की श्रेणी में शामिल हो जाइए।

यहां मिलेगा आपको ऑप्टिकल इल्यूजन का रिजल्ट
क्या आपको अब तक अंग्रेजी का अक्षर A नजर आया? अगर आप अभी तक इस चैलेंज को पूरा नहीं कर पाए हैं तो आपको जरा सा भी परेशान होने की जरूरत नहीं है। हम आपके लिए यहां एक और तस्वीर डाल रहे हैं। इस तस्वीर में आपको आसानी से लाल घेरे में A नजर आ जाएगा।
