वायरल न्यूज़

EYE TEST: 89 की भीड़ में छिपकर बैठा है 98, क्या आपमें है खोज निकालने का दम

  • Authored by: Ikramuddin
  • Updated Jun 29, 2024, 07:24 AM IST

Optical Illusion: दिमाग के साथ आंखों का टेस्ट लेने वाली एक जबरदस्त तस्वीर वायरल है। तस्वीर में हर जगह 89 नंबर लिखा हुआ है। मगर नंबरों की इसी भीड़ में सिर्फ एक जगह पर 98 लिखा हुआ है। आपको उसी नंबर को खोजने का चैलेंज मिलता है।

Image

89 की भीड़ में खोजना है 98। (Photo/X.com)

KEY HIGHLIGHTS
  • दिमाग और आंखों का चैलेंज
  • 89 में ढूंढना है 98 नंबर
  • मिला 30 सेकंड का समय

Optical Illusion: सोशल मीडिया में दिमाग और आंखों का टेस्ट लेने वाली ढेरों तस्वीरें वायरल होती हैं। इनमें कुछ तस्वीरों को हम आसानी से हल कर लेते हैं तो कई बार बड़ी मुश्किल होती है। मिनट घंटों में बदल जाते हैं, मगर उन तस्वीरों को हल करना उतना ही मुश्किल होने लगता है। अभी एक ऐसी ही तस्वीर सामने आई है, जिसे लोग हल नहीं कर पा रहे हैं। तस्वीर ढेरों नंबरों से जुड़ी हुई है। इसमें आपको हर जगह 89 नंबर लिखा नजर आएगा। ऑप्टिकल इल्यूजन वाली इस तस्वीर में ऊपर से नीचे तक सिर्फ यही नंबर लिखा नजर आता है।

89 में ढूंढना है 98

मगर क्या हो जब बताया जाए कि इसी तस्वीर में एक नंबर सबसे अलग है। मगर वो ऐसी जगह छिपा हुआ है जिसे खोजना बिल्कुल भी आसान नहीं होने वाला है। जी हां 89 की भीड़ में एक जगह पर 98 नंबर छिपकर बैठा है। लोगों को उसी नंबर को खोजने का चैलेंज मिला है। क्या आपने में उस खास नंबर को ढूंढ निकालने का दम है। अगर हां तो आज उसे खोजकर दिखाइए। हालांकि इससे पहले आप चैलेंज को पूरा करने में जुट जाएं, पहले एक बारीक शर्त भी जान लीजिए।

मिला 30 सेकंड का समय

आपको उस नंबर को हल करने के लिए 30 सेकंड का समय मिलेगा। अगर आपने छिपे 98 नंबर को खोज लिया तो आपको असली योद्धा मान लिया जाएगा। हालांकि इस चैलेंज को पूरा करने में दिमाग के साथ आंखें बाज जैसी तेज होना भी बहुत जरूरी है। अगर आप में दोनों हैं तो आसानी से इसे हल कर लेंगे। अगर जवाब नहीं ढूंढ पाए हैं तो कोई बात नहीं है। आपको इसका जवाब भी यहीं मिलेगा।

देखिए कहां छिपा है 98 नंबर

Brain Test

काले घेरे में जवाब देखिए।

देख लिया ना नंबर ऐसी जगह पर छिपा हुआ था जिसे खोजना बिल्कुल भी आसान नहीं था। हालांकि ऐसी कोशिश से दिमाग और आंखों की अच्छी कसरत जरूर हो जाती है।

Ikramuddin
Ikramuddin author

<p>पत्रकारिता के पेशे में काम करते हुए करीब 9 साल पूरे हो चले हैं। साल 2011-14 में दिल्ली यूनिवर्सिटी (DU) के डॉ. भीमराव आंबेडकर कॉलेज (BRAC) से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया। फिर भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) नई दिल्ली से साल 2015 में पीजी डिप्लोमा किया। इसके बाद पत्रकारिता के क्षेत्र में दाखिल हुए और सीखने का सिलसिला आज तक जारी है। पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद सबसे पहले लाइव इंडिया टीवी चैनल के डिजिटल प्लेटफॉर्म में काम करने का मौका मिला। लाइव इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल तक काम किया और बहुत कुछ सीखा। राजनीति, खेल और अपराध के साथ तमाम क्षेत्रों में जमकर खबरें बनाईं और हर दिन कुछ नया सीखने का मौका मिला।चुनाव से जुड़ी बारीकियों और जनता से जुड़े मुद्दों को खबरों की शक्ल में कवर करने का काम इसी संस्थान में रहते हुए सीखा। चुनाव में आम लोगों के बुनियादी मुद्दों को समझने और उन्हें खबरिया प्लेटफॉर्म तक लाने का काम भी बखूबी सीखा। खबरों की बारीकियां सीखने और समझने के दौरान इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप के डिजिटल प्लेटफॉर्म जनसत्ता में काम किया। यहां करीब चार साल के करियर के दौरान खबरों से जुड़ी दूसरी बारीकियों को समझना जारी रखा। यहां ट्रेंडिंग खबरों पर खासा ध्यान रहा। सोशल मीडिया से जुड़ी तमाम बारीकियों को समझने का मौका इसी संस्थान में मिला। जनसत्ता डॉट कॉम में करीब चार साल बिताने के बाद जी मीडिया ग्रुप के इंडिया डॉट कॉम डिजिटल प्लेटफॉर्म से जुड़ने का मौका मिला। यहां वायरल, ऑफबीट, टीवी डिबेट और यूट्यूब जैसे प्लेटफॉर्म से रोचक खबरें बनाई। इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल बिताने के बाद सितंबर 2023 में टाइम्स नेटवर्क की प्लेटफॉर्म Timesnowhindi.com में वायरल टीम का हिस्सा हूं।</p>

और पढ़ें
End of Article