Optical Illusion: सोशल मीडिया पर ऑप्टिकल इल्यूजन की ढेर सारी तस्वीरें देखने को मिलती हैं। इसमें से कुछ तस्वीरें ऐसी होती हैं, जो लोगों के दिमाग की बत्ती जला देती हैं। वहीं कुछ तस्वीरें लोगों के दिमाग का दही कर देती हैं। हम आपके लिए एक ऐसी ही तस्वीर लेकर आए हैं। यह तस्वीर ऐसी है, जिसमें गणित के कुछ अंक छिपे हुए हैं। गणित के इन अंकों को ढूंढने में बाज जैसी नजर वाले भी फेल हो गए हैं। इस तस्वीर में छिपे गणित के अंकों को मात्र 1 परसेंट लोग ही खोज पाए हैं, बाकी के 99 परसेंट लोग इसमें फेल हो गए हैं।
क्या खुद को समझते हैं दिमाग से तेज?
क्या आफ खुद को दिमाग से तेज समझते हैं? अगर आप दिमाग से तेज हैं तो आपको नजरों का भई बाजीगर होना पड़ेगा। बिना नजरों का बाजीगर हुए आप इस चैलेंज को पूरा नहीं कर पाएंगे। आपको सबसे पहले इस तस्वीर को गौर से देखना होगा। इसके बाद ही आप तस्वीर में छिपे गणित के तीन नंबरों को ढूंढ पाएंगे। आपको तस्वीर में लाल और सफेद लाइनों के पैटर्न दिखाई दे रहे होंगे। इसी पैटर्न के बीच कहीं न कहीं गणित के तीन अंक छिपे हुए हैं, जिन्हें आपको खोजकर निकालना है।
आपको देने हैं दो सवालों के जवाब
बता दें कि इस ऑप्टिकल इल्यूजन में आपको दो सवालों के जवाब देने हैं। सबसे पहले तो आपको बताना है कि गणित के तीनों अंक कहां छिपे हुए हैं। इसके बाद आपको यह भी बताना है कि गणित के ये तीनों अंक कौन-कौन से हैं। अगर आप अपने दोस्तों और रिश्तेदारों के आंखों और दिमाग का परीक्षण करना चाहते हैं तो उन्हें भी यह तस्वीर भेज सकते हैं।

यहां देखें रिजल्ट
क्या आपको अब तक तस्वीर में छिपे गणित के तीनों अंक अब तक दिखाई दे दिए। आपको इस तस्वीर को हल करने के लिए 8 सेकंड का समय मिलेगा। अगर आप अब तक तस्वीर में छिपे तीनों अंक ढूंढ नहीं पाए तो हम आपके लिए एक और तस्वीर डाल रहे हैं। इस तस्वीर में आपको गणित के तीनों अंक नजर आ जाएंगे। बता दें कि तस्वीर में छिपे अंक 5, 1 और 6 है।
