वायरल न्यूज़

EYE TEST: पहली बार में दिखेगा तालाब, मगर ध्यान से देखने पर खुलेगा तस्वीर का असली राज

  • Authored by: Ikramuddin
  • Updated Dec 11, 2023, 12:08 PM IST

EYE TEST PHOTO: नजर और दिमाग का टेस्ट लेने वाली एक और जबरदस्त तस्वीर के साथ हाजिर हुए हैं। तस्वीर देखने में किसी तालाब की नजर आती है, मगर इसका असली रहस्य कुछ और ही है।

Image

ये नजर और दिमाग के धोखे से जुड़ी जबरदस्त तस्वीर है। (फोटो- सोशल मीडिया)

KEY HIGHLIGHTS
  • देखने में तालाब की लगती है तस्वीर
  • मगर कुछ और ही है इसका रहस्य
  • जानकर चौंक जाएंगे

EYE TEST PHOTO: सोशल मीडिया की दुनिया में नजर और आखों को धोखा देने वाली मजेदार तस्वीरें खूब वायरल होती हैं। कई बार तो ऐसी तस्वीरें सामने आती हैं कि देखकर सचमुच दिमाग चकरा जाता है। मगर जब तस्वीर का असली रहस्य पता चलता है तो होश उड़ जाते हैं। आंखों पर यकीन करना तक मुश्किल होता है। अभी एक ऐसी ही जबरदस्त तस्वीर वायरल है। तस्वीर इतनी मजेदार है कि एक बार देखने पर इसे समझ पाना मुश्किल होगा। मगर जब खूब दिमाग लगाकर इसे देखेंगे तो तस्वीर की सच्चाई समझ में आ जाएगी।

क्या है तस्वीर की असली सच्चाई

पहली नजर में तस्वीर देखकर लगेगा कि इसमें एक पेड़ खड़ा है। उसके आसपास घास है। घास के आगे बड़ा सा तालाब है, जिसमें पानी लबालब भरा हुआ है। तालाब के आगे फिर बहुत सारे पेड़ नजर आते हैं। मगर चौंक जाएंगे कि इस तस्वीर की असलियत कुछ और ही है। दरअसल जिस तस्वीर में आपको तालाब नजर आ रहा है, वो तालाब नहीं है। होश उड़ जाएंगे कि ये किसी घर की दीवार है। इसके ठीक पहले एक पेड़ है। दीवार के दूसरी तरफ बहुत सारे पड़े हैं।

यहां एक बार फिर देखिए तस्वीर

Brain Test Photo

देखिए ये कोई तालाब नहीं बल्कि दीवार है।

पहचानना होता है मुश्किल

देख लिया ना दिमाग और नजर को धोखा देने के मामले में ये तस्वीर बिल्कुल सटीक बैठती है। तस्वीर को पहली बार देखकर शायद ही कोई पहचान पाएगा कि ये तालाब है या फिर किसी घर की दीवार है। आंखों का टेस्ट लेने वाली ऐसी ही किसी जबरदस्त तस्वीर के साथ फिर हाजिर होंगे। तब तक जुड़े रहिए टाइम्स नाउ नवभारत हिंदी के साथ।

Ikramuddin
Ikramuddin author

<p>पत्रकारिता के पेशे में काम करते हुए करीब 9 साल पूरे हो चले हैं। साल 2011-14 में दिल्ली यूनिवर्सिटी (DU) के डॉ. भीमराव आंबेडकर कॉलेज (BRAC) से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया। फिर भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) नई दिल्ली से साल 2015 में पीजी डिप्लोमा किया। इसके बाद पत्रकारिता के क्षेत्र में दाखिल हुए और सीखने का सिलसिला आज तक जारी है। पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद सबसे पहले लाइव इंडिया टीवी चैनल के डिजिटल प्लेटफॉर्म में काम करने का मौका मिला। लाइव इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल तक काम किया और बहुत कुछ सीखा। राजनीति, खेल और अपराध के साथ तमाम क्षेत्रों में जमकर खबरें बनाईं और हर दिन कुछ नया सीखने का मौका मिला।चुनाव से जुड़ी बारीकियों और जनता से जुड़े मुद्दों को खबरों की शक्ल में कवर करने का काम इसी संस्थान में रहते हुए सीखा। चुनाव में आम लोगों के बुनियादी मुद्दों को समझने और उन्हें खबरिया प्लेटफॉर्म तक लाने का काम भी बखूबी सीखा। खबरों की बारीकियां सीखने और समझने के दौरान इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप के डिजिटल प्लेटफॉर्म जनसत्ता में काम किया। यहां करीब चार साल के करियर के दौरान खबरों से जुड़ी दूसरी बारीकियों को समझना जारी रखा। यहां ट्रेंडिंग खबरों पर खासा ध्यान रहा। सोशल मीडिया से जुड़ी तमाम बारीकियों को समझने का मौका इसी संस्थान में मिला। जनसत्ता डॉट कॉम में करीब चार साल बिताने के बाद जी मीडिया ग्रुप के इंडिया डॉट कॉम डिजिटल प्लेटफॉर्म से जुड़ने का मौका मिला। यहां वायरल, ऑफबीट, टीवी डिबेट और यूट्यूब जैसे प्लेटफॉर्म से रोचक खबरें बनाई। इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल बिताने के बाद सितंबर 2023 में टाइम्स नेटवर्क की प्लेटफॉर्म Timesnowhindi.com में वायरल टीम का हिस्सा हूं।</p>

और पढ़ें
End of Article