Eye Test: सोशल मीडिया पर रोजना कई तरह के ऑप्टिकल इल्यूजन (Optical Illusion) की तस्वीरें देखने को मिलती हैं। ऑप्टिकल इल्यूजन (Optical Illusion Pictures) की कुछ तस्वीरों में ऐसा चैलेंज दिया होता है, जिसे सॉल्व करने में दिमाग का दही हो जाता है। हालांकि, ये तस्वीरें लोगों के दिमाग को तेज करती ही हैं, इसके साथ ही नजरों को भी शार्प करती हैं। दिन भर की थकान के बाद ये क्विज और ब्रेन टीजर दिमाग तेज दौड़ाने में मदद भी करती हैं।
क्या आप बता पाएंंगे छिपी हुई हसीना का नाम
आज हम आपके लिए एक ऐसी ही तस्वीर लेकर आए हैं। यह तस्वीर ऐसी है, जो आपके दिमाग के साथ-साथ आपकी आंखों का भी टेस्ट करेगी। यह तस्वीर बेहद ही खास है, जिसमें आपको एक बॉलीवुड हसीना का चेहरा पहचानना है। सबसे ज्यादा मजेदार बात यह है कि इस हसीना का चेहरा दो बॉलीवुड एक्टर्स की तस्वीरों के बीच में छिपा हुआ है। अब हम आपको सबसे पहले बॉलीवुड के इन दो एक्टर्स का नाम भी बता देते हैं, जिससे आपको चैलेंज सॉल्व करने में आसानी होगी।
चैलेंज को पूरा करने के लिए मिलेगा 7 सेकंड का समय
आपको बता दें कि इस तस्वीर में जो दो एक्टर्स के बीच बॉलीवुड हसीना का फेस बना हुआ है, उनके नाम शाहरुख खान और आमिर खान है। आप भी आसानी से इन दोनों स्टार्स को पहचान सकते हैं। हालांकि, आपको इन दोनों सुपरस्टार्स के बीच में छिपी बॉलीवुड हसीना का नाम जल्द से जल्द बताना है। बता दें कि इस चैलेंज को पूरा करने के लिए आपको 7 सेकंड का समय मिलेगा। आपको इसी 7 सेकंड के भीतर चैलेंज को पूरा करने की कोशिश करनी होगी। तभी आप इस चैलेंज के विजेता माने जाएंगे।
एक एक्टर की पत्नी भी हैं ये बॉलीवुड हसीना
आप अगर बॉलीवुड फिल्मों के शौकीन हैं, तो जरूर आपको इस ऑप्टिकल इल्यूजन का जवाब मिल गया होगा। अगर इसके बाद भी आपको इसका जवाब मिला नहीं है तो आपको ज्यादा परेशान होने की जरूरत नहीं है। आपको बता दें कि तस्वीर में आमिर और शाहरुख खान के अलावा जिस एक्ट्रेस का चेहरा छिपा हुआ है, वह एक एक्टर की पत्नी भी हैं। अगर आप दोनों एक्टर्स के चेहरे के बीच में गौर से देखेंगे तो आपको हसीना के दांत नजर आ जाएंगे। इसके बाद आपको हसीना का चेहरा भी दिखने लगेगा। बता दें कि ये हसीना अजय देवगन की पत्नी काजोल हैं।
