वायरल न्यूज़

Optical Illusion: 88 की भीड़ में कहीं खो गया है 99, अगर आपकी नजर है चील जैसी तेज तो 6 सेकंड में ढूंढ निकालें

Optical Illusion: ​​​इस चैलेंज को वैसे तो हर कोई पूरा कर सकता है, लेकिन इसे पूरा करने के लिए टाइम का एक लिमिट दिया हुआ है। आपको इस चैलेंज को मात्र 6 सेकंड के भीतर ही पूरा करना है।

Image

ऑप्टिकल इल्यूजन (ट्विटर)

KEY HIGHLIGHTS
  • ऑप्टिकल इल्यूजन की नई तस्वीर हुई वायरल
  • नजर के सूरमा ही पूरा कर पाएंगे यह चैलेंज
  • 99 परसेंट लोग चैलेंज पूरा करने में फेल

Optical Illusion: ऑप्टिकल इल्यूजन यानि आंखों को भ्रम में डालने वाली तस्वीर। सोशल मीडिया पर आपको कई ऐसी तस्वीरें देखने को मिल जाएंगी, जो आपकी आंखों को कंफ्यूज कर देंगी। ऐसी तस्वीरें न सिर्फ लोगों की आंखों का टेस्ट लेती हैं, बल्कि दिमाग की भी दही कर देती हैं। इसी क्रम में हम आपके लिए ऑप्टिकल इल्यूजन की अजब तस्वीर लेकर आए हैं। इस तस्वीर में दिया गया चैलेंज देखने में तो बहुत ही ज्यादा आसान है। हालांंकि, जब आप इस चैलेंज को पूरा करने जाएंगे तो आपकी हालत खराब हो सकती है।

तेज नजर वालों को ही नजर आएगा 99

सोशल मीडिया पर वायरल हो रही इस तस्वीर में आपको गणित के अंक 88 की भीड़ नजर आ रही होगी। इसी 88 की भीड़ में गणित का अंक 99 कहीं खो गया है। आपको इसी 99 को ढूंंढकर निकालने का चैलेंज पूरा करना है। बता दें कि इस चैलेंज को वैसे तो हर कोई पूरा कर सकता है, लेकिन इसे पूरा करने के लिए टाइम का एक लिमिट दिया हुआ है। आपको इस चैलेंज को मात्र 6 सेकंड के भीतर ही पूरा करना है। अगर आप मात्र 6 सेकंड में इस चैलेंज को पूरा कर पाएंगे, तभी आप चैलेंज के विजेता माने जाएंगे।

optical illusion result

यहां दिख जाएगा 99

अब चलिए जल्द से जल्द आप इस चैलेंज को पूरा करके दिखा दीजिए। अगर आप इस चैलेंज को दिए गए समय में पूरा करने में नाकाम हो रहे हैं तो आप अपने दोस्तों और रिश्तेदारों की भी मदद ले सकते हैं। आप इस चैलेंज को देकर अपने दोस्तों और रिश्तेदारों की नजर भी परख सकते हैं। तो क्या आपको अब तक तस्वीर में 99 नजर आ गया है। अगर आपको अब तक तस्वीर में 99 नजर नहीं आया है तो हम आपके लिए एक और तस्वीर डाल रहे हैं। इस तस्वीर में लाल घेरे में आपको आसानी से 99 नजर आ रहा होगा।

Aditya Sahu
आदित्य साहूauthor

आदित्य साहू टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स और ट्रेडिंग कंटेंट लिखतें हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स की डिग्री हासिल करने के बाद वह पिछले 10 सालों से मीडिया में सक्रिय हैं। स्पोर्ट्स इवेंट की रियल टाइम कवरेज, डाटा टॉपिक्स और अनोखे कंटेंट आइडियाज को आकर्षक और एंगेजिंग तरीके से प्रस्तुत करना आदित्य की खासियत है। उनकी कॉपी राइटिंग और इंटरेस्टिंग हेडलाइन बनाने की क्षमता उन्हें डिजिटल दुनिया में अलग पहचान देती है। 15,000 से अधिक बायलाइन स्टोरी पब्लिश कर चुके आदित्य का लक्ष्य हर खबर को यूनिक एंगल और स्टोरीटेलिंग के रोचक अंदाज में पेश करना है।

और पढ़ें
End of Article