वायरल न्यूज़

Optical Illusion: कछुए की रेस वाली तस्वीर में छिपा है तीन अंतर, अगर ढूंढ लिया तो कहलाएंगे 'मुन्ना माइकल'

  • Authored by: किशन गुप्ता
  • Updated Feb 5, 2024, 05:05 PM IST

ऑप्टिकल इल्यूजन की इस तस्वीर में आपको एक कछुआ नजर आएगा, जिसमें तीन अंतर छिपा हुआ है। इसे ढूंढने के लिए 21 सेकंड का समय दिया गया है।

Image

तस्वीर में कहां छिपा है तीन अंतर (फोटो साभार- सोशल मीडिया)

KEY HIGHLIGHTS
  • वायरल हुई ऑप्टिकल इल्यूजन की तस्वीर
  • तस्वीर में ढूंढना है तीन अंतर
  • ढूंढने के लिए मिला 21 सेकंड का समय

Optical Illusion Eye Test: सोशल मीडिया चलाते समय काफी बार कुछ ऐसा दिख जाता है, जिसे देखने के बाद लोगों का माथा ही चकरा जाता है। दरअसल, इस प्रकार की तस्वीरें आपके दिमाग का परीक्षण लेने के लिए शेयर की जाती है। इन तस्वीरों को सॉल्व करने से आपका आईक्यू लेवल (IQ LEVEL) भी बढ़ता है। ऐसी तस्वीरों में कुछ न कुछ ढूंढने या फिर कुछ अंतर खोजने का चैलेंज दिया जाता है, जिसे सॉल्व करने में अधिकतर लोग फेल हो जाते हैं। हालांकि, कुछ लोग ऐसे भी होते हैं, जिनका दिमाग काफी तेजी से दौड़ता है और वे पलभऱ में इसका आंसर बता देते हैं।

वायरल हो रही ऑप्टिकल इल्यूजन की इस तस्वीर (Optical Illusion Puzzle Photo) में आपको एक कछुआ नजर आ रहा होगा, जिसमें तीन अंतर ढूंढने के लिए कहा जा रहा है। इंटरनेट पर धमाल मचाने वाली इस तस्वीर को सॉल्व करने के लिए 21 सेकंड का समय दिया गया है। बताया जा रहा है कि इस तस्वीर को सॉल्व करने में अब तक 99 प्रतिशत लोग फेल हो चुके हैं। लेकिन अगर आपको इस तस्वीर में अंतर नजर आ रहा हो तो आप हमें जरूर बताएं और शामिल हो जाए उन 1 प्रतिशत लोगों की लिस्ट में, जिन्होंने इस तस्वीर को सॉल्व कर अपने नाम का परचम लहराया है।

Optical Illusion Eye Test  Solution

कछुएं की इस तस्वीर में यहां छिपा है तीन अंतर

कछुएं की इस तस्वीर में यहां छिपा है तीन अंतर

ऑप्टिकल इल्यूजन की इस ब्रेन टेस्ट वाली तस्वीर (Brain Teaser Viral Photo) में अगर आपने तीन अंतर ढूंढ लिया हो तो आप हमें कमेंट कर भी बता सकते हैं और अपना जलवा दिखा सकते हैं। लेकिन अगर अभी तक आपने इस तस्वीर की गुत्थी नहीं सुलझाई है और सुलझाने में लगे हैं तो आपको एक बार ऊपर दिए गए तस्वीर को ध्यान से जरूर देख लें। वहां आपको तस्वीर में छिपा तीन अंतर दिख जाएगा, जिसे लाल सर्कल में मार्क किया गया है। तो आपको ऑप्टिकल इल्यूजन की ये तस्वीर कैसी लगी, हमें कमेंट कर जरूर बताइए।

किशन गुप्ता
किशन गुप्ताauthor

<p>देश की धार्मिक राजधानी काशी में जन्म लिया और घाटों पर खेल-कूदकर बड़ा हुआ। साल 2019 में महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में मास्टर्स डिग्री ली। यही से पत्रकारिता की शुरुआत भी हुई। इसी साल जुलाई में हैदराबाद स्थित रामोजी रॉव के स्वामित्व वाले ईटीवी भारत से करियर की शुरुआत हुई। बतौर ट्रेनी यहां एक साल से अधिक का समय बिताया। यह पहली दफा था, जब घर से दूर निकला था। लेकिन चस्का था तो काम करने, एक अच्छा पत्रकार बनने का। यहां रहकर चंद्रयान - 2 को कवर करने का मौका मिला। इसके बाद राजस्थान में शिक्षक भर्ती को लेकर उम्मीदवारों की ओर से हुए हिंसक विरोध को भी करीब से देखा। इस दौरान पथराव का भी सामना करना पड़ा। लेकिन काम करने का एक जुनून था। यह पहली दफा था, जब मैंने किसी बड़ी न्यूज को कवर किया था। इसके बाद ये सिलसिला चलता गया। कुछ समय ऐसा भी आया, जब होम पेज भी काम करने को मिला। करीब एक साल से अधिक समय बिताने के बाद ईटीवी भारत से अलविदा लिया और अपने गृह जिले में पहुंचा, जहां के एक लोकल चैनल टूडेज इंडिया न्यूज में काम करने का मौका मिला। यहां करीब डेढ़ साल से अधिक का समय बिता, जहां रहकर बनारस के साथ-साथ पूर्वांचल को भी कवर करने का मौका मिला। राजनीति और क्राइम की खबरों में खासा रूचि होने के कारण अक्सर फोकस भी इसी पर रहता था। इस दौरान कोविड के दंश को भी देखा। कोरोना काल का यह वो भयानक मंजर था, जिसकी किसी को आशंका न थी। इस दौरान खबरों के माध्यम से देश के दुख-दर्द को करीब से महसूस करने का मौका मिला। फिर मई 2022 में वनइंडिया ज्वाइन कर ली, यहां से फीचर राइटिंग की शुरुआत करते हुए मैंने ट्रैवेल पर काम करना शुरू किया। ऑफिस बैंगलोर था, तो वहां जाने के लिए काफी सोचना भी पड़ा लेकिन दिमाग में था कि बड़ा कुछ करना है तो देश की आर्थिक राजधानी के लिए निकल पड़ा। यहां काफी कम समय ही बिता, करीब 9 महीने तक काम करने के बाद यहां से अलविदा लिया। फिर समय आया देश के प्रतिष्ठित संस्थान टाइम्स नेटवर्क से जुड़ने का। मार्च 2023 में मैं Timesnowhindi.com के वायरल टीम से जुड़ा। इस बीच तमाम ट्रेंडिंग, वायरल और अजब-गजब जैसी कई खबरें की। बीट अलग होने के कारण थोड़ा चैलेंजिंग था लेकिन उस चैलेंज को पूरा करते हुए और चुनौतियों का सामना करते हुए आज एक साल से ऊपर का समय हो गया है।</p>

और पढ़ें
End of Article