Optical Illusion: नजरों के बादशाह ही खोज पाएंगे तस्वीर में छिपा छह अंतर, खोजने वाला कहलाएगा सूरवीर

  • Authored by: किशन गुप्ता
  • Updated Feb 3, 2024, 06:16 PM IST

ऑप्टिकल इल्यूजन की एक तस्वीर वायरल हो रही है, जिसमें छह अंतर छिपा हुआ है, जिसे खोजने का चैलेंज दिया गया है। इसके लिए 24 सेकंड का समय मिला है।

KEY HIGHLIGHTS
  • ऑप्टिकल इल्यूजन की तस्वीर वायरल
  • तस्वीर में ढूंढना है छह अंतर
  • ढूंढने के लिए मिला 24 सेकंड का समय

Optical Illusion Brain Test: इंटरनेट पर हर रोज कुछ ऐसी तस्वीरें वायरल होती हैं, जो बेहद ही खतरनाक और पेचीदा होती हैं। इन तस्वीरों को सॉल्व करने में लोगों के पसीने छूट जाते हैं। इनमें कुछ में अंतर तो कुछ में हिडन चीजें ढूंढने का चैलेंज मिलता है, जिसे खोजने के लिए कहा जाता है। एक ऐसी ही तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है, जिसे देखने के बाद आपके दिमाग का दही हो जाएगा। इन तस्वीरों को ही ऑप्टिकल इल्यूजन (Optical Illusion Puzzle Photo) कहा जाता है। तो क्या आप इस तस्वीर को सॉल्व कर पाएंगे?

सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रही ब्रेन टीजर की यह तस्वीर काफी वायरल हो रही है, जिसे देखने के बाद आपका दिमाग भी हिल जाएगा। इस तस्वीर में छह अंतर ढूंढने का चैलेंज दिया गया है। इसके लिए 24 सेकंड का समय भी मिला है। कहा जा रहा है कि इस तस्वीर को सॉल्व करने के लिए अब तक कई धुरंधर फेल हो चुके हैं। वहीं, इस पजल को महज 2 फीसदी लोग ही सॉल्व कर पाए हैं। ऐसे में इस तस्वीर को सॉल्व करने वाला सूरवीर कहलाएगा। तो क्या आपको तस्वीर में मिला छह अंतर या नहीं।

End of Feed