Brain Teaser Eye Test: इंटरनेट पर दिमाग हिलाने वाली काफी तस्वीरें वायरल होती रहती हैं। ऐसे में कुछ तस्वीरें तो ऐसी होती हैं, जिसे काफी आसानी से सॉल्व किया जा सकता है लेकिन कुछ तो ऐसी होती हैं, जिसे देखते ही भेजा फ्राई होने लगता है। इन तस्वीरों को ऑप्टिकल इल्यूजन की कैटगरी में रखा जाता है, जो ब्रेन टेस्ट करने के लिए काफी अच्छी मानी जाती है। सोशल मीडिया पर अक्सर इन तस्वीरों को सॉल्व करने का चैलेंज दिया जाता है, जिसके लिए कुछ समय भी निर्धारित किए जाते हैं।
क्या आपको नजर आया छह अंतर? (फोटो साभार- सोशल मीडिया)
सोशल मीडिया पर वायरल हो रही इस तस्वीर में भी कुछ ऐसा ही है। इस तस्वीर में भी कुछ अंतर खोजने के लिए कहा जा रहा है। अगर आप ब्रेन टीजर की इस तस्वीर (Optical Illusion Viral News) की गुत्थी सुलझाने का हुनर रखते हैं तो आप धाकड़ खिलाड़ी कहलाएंगे। वायरल हो रही इस तस्वीर की बात की जाए तो इसमें आपको एक नवविवाहित कपल दिखाई देंगे, जिसमें से छह अंतर ढूंढने का चैलेंज दिया जा रहा है। इसे सॉल्व करने के लिए 25 सेकंड का समय दिया गया है। ऐसे पजल्स को सॉल्व करने से आईक्यू लेवल (IQ Level) भी बढ़ता है। तो क्या आप इस तस्वीर को सॉल्व कर पाएंगे? आइए देखते हैं..
नवविवाहित जोड़े की इस तस्वीर में ये रहा छिपा हुआ छह अंतर
नवविवाहित जोड़े की इस तस्वीर में ये रहा छिपा हुआ छह अंतर
दिमाग हिला देने वाली इस तस्वीर (Optical Illusion Eye Test) में अगर आपको छह अंतर नजर आ गया हो तो आप हमें कमेंट कर बता सकते हैं। हालांकि, जो लोग काफी देर से इस पजल की गुत्थी सुलझाने की कोशिश कर रहे हैं और सफल नहीं हो पा रहे हैं तो वे ऊपर दिए गए तस्वीर को एक बार ध्यान से देख लें, वहां आपको तस्वीर में लाल सर्कल नजर आएगा, जहां आपको छह अंतर नजर आ जाएंगे। तो आपको ऑप्टिकल इल्यूजन की ये तस्वीर कैसी लगी, हमें कमेंट कर जरूर बताइए।
