वायरल न्यूज़

राम का नाम जप रही थी महिला, तभी आया बंदर और लिपट गया

  • Authored by: Ikramuddin
  • Updated Jan 21, 2024, 12:16 PM IST

Viral Video Today: सामने आए वीडियो में देखेंगे कि महिला राम की भक्ति में लीन थी कि तभी एक बंदर घर में आया और महिला की गोद में बैठ गया।

Image

भगवान राम का नाम जप रही महिला की गोद में आकर बैठा बंदर। (फोटो- स्क्रीनशॉट)

KEY HIGHLIGHTS
  • राम की भक्ति में लीन थी महिला
  • तभी घर के अंदर आया बंदर
  • फिर दिखा चमत्कार ही कहेंगे

Viral Video Today: सोशल मीडिया की दुनिया में इस समय राम मंदिर और भगवान राम की भक्ति में डूबे वीडियो की भरमार है। हर तरफ राम की भक्ति में डूबे भक्तों से जुड़े वीडियो छाए हुए हैं। मगर इन सबके बीच एक वीडियो छा गया है। वीडियो एक महिला से जुड़ा है जो अपने घर में राम की भक्ति में लीन है। महिला जय श्री राम का जाप कर रही है। मगर इसी बीच ऐसा कुछ देखने को मिला कि खुद राम भक्त महिला भी भावुक हो गई। राम भक्ति में डूबी महिला का ये वीडियो अभी तक लाखों व्यूज बटोर चुका है। इसपर नेटिजन्स भी जमकर कमेंट कर रहे हैं।

छा गया राम भक्त महिला का वीडियो

सामने आया वीडियो की शुरुआत में देखेंगे कि महिला अपने घर में भगवान राम की भक्ति में लीन है। महिला जय श्री राम का जाप कर रही है। वो भक्ति में इतनी डूबी है कि उसकी आंखें तक बंद है। मगर तभी ऐसा कुछ हुआ जिसकी कल्पना शायद ही किसी ने की होगी। दरअसल भगवान की भक्ति में डूबी महिला की आवाज सुनकर बाहर बैठा बंदर तुरंत अंदर आ गया।

महिला की गोद में बैठा बंदर

बंदर घर में दाखिल होने के बाद सीधे महिला के पास पहुंच गया। फ्रेम में फिर जो दिखा भावुक हो जाएंगे। इसमें देखेंगे कि बंदर सीधे महिला की गोद में बैठ गया। अगले ही सेकंड वो महिला से लिपट गया। इधर राम का नाम जप रही महिला की आवाज नम हो गई। मानो उसकी भक्ति से खुश होकर भगवान ने अपना दूत भेज दिया हो।

यहां देखिए वीडियो

मालूम हो कि भगवान की भक्ति डूबी महिला और बंदर से जुड़ा ये वीडियो अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर छाया हुआ है। वीडियो पर नेटिजन्स भी जमकर कमेंट कर रहे हैं। इसे एक्स पर @JIX5A नाम के हैंडल शेयर किया गया है।

Ikramuddin
Ikramuddin author

<p>पत्रकारिता के पेशे में काम करते हुए करीब 9 साल पूरे हो चले हैं। साल 2011-14 में दिल्ली यूनिवर्सिटी (DU) के डॉ. भीमराव आंबेडकर कॉलेज (BRAC) से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया। फिर भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) नई दिल्ली से साल 2015 में पीजी डिप्लोमा किया। इसके बाद पत्रकारिता के क्षेत्र में दाखिल हुए और सीखने का सिलसिला आज तक जारी है। पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद सबसे पहले लाइव इंडिया टीवी चैनल के डिजिटल प्लेटफॉर्म में काम करने का मौका मिला। लाइव इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल तक काम किया और बहुत कुछ सीखा। राजनीति, खेल और अपराध के साथ तमाम क्षेत्रों में जमकर खबरें बनाईं और हर दिन कुछ नया सीखने का मौका मिला।चुनाव से जुड़ी बारीकियों और जनता से जुड़े मुद्दों को खबरों की शक्ल में कवर करने का काम इसी संस्थान में रहते हुए सीखा। चुनाव में आम लोगों के बुनियादी मुद्दों को समझने और उन्हें खबरिया प्लेटफॉर्म तक लाने का काम भी बखूबी सीखा। खबरों की बारीकियां सीखने और समझने के दौरान इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप के डिजिटल प्लेटफॉर्म जनसत्ता में काम किया। यहां करीब चार साल के करियर के दौरान खबरों से जुड़ी दूसरी बारीकियों को समझना जारी रखा। यहां ट्रेंडिंग खबरों पर खासा ध्यान रहा। सोशल मीडिया से जुड़ी तमाम बारीकियों को समझने का मौका इसी संस्थान में मिला। जनसत्ता डॉट कॉम में करीब चार साल बिताने के बाद जी मीडिया ग्रुप के इंडिया डॉट कॉम डिजिटल प्लेटफॉर्म से जुड़ने का मौका मिला। यहां वायरल, ऑफबीट, टीवी डिबेट और यूट्यूब जैसे प्लेटफॉर्म से रोचक खबरें बनाई। इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल बिताने के बाद सितंबर 2023 में टाइम्स नेटवर्क की प्लेटफॉर्म Timesnowhindi.com में वायरल टीम का हिस्सा हूं।</p>

और पढ़ें
End of Article