वायरल न्यूज़

Snake Video: किंग कोबरा को पाइप से नहला रहा था शख्स, तभी जानवर ने मारी ऐसी फुफकार, देखते ही कांप उठे लोग

  • Authored by: किशन गुप्ता
  • Updated Jan 21, 2024, 07:14 PM IST

ट्विटर पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक शख्स पाइप से कोबरा को नहला रहा है। ऐसे में नहाते-नहाते अचानक से कोबरा ऐसा फुफकार मारता है, जिसे देख आपकी रूह कांप उठेगी।

Image

नहाते हुए किंग कोबरा का फुफकार मारते हुए वीडियो वायरल (फोटो साभार - ट्विटर)

KEY HIGHLIGHTS
  • किंग कोबरा को नहला रहा था शख्स
  • कोबरा ने नहाते हुए मारी फुफकार
  • जमकर वायरल हो रहा ये वीडियो

King Cobra Bathing Viral Video: कई बार ऐसा होता है कि सोशल मीडिया पर सांप के कई सारे वीडियो वायरल होते रहते हैं, जिसे देखने के बाद अंदर कंपकंपी आ जाती है। एक ऐसा ही वीडियो वायरल हो रहा है, जो बेहद कमाल का है। ये वीडियो (Viral Video) इतना खतरनाक है, जिसे देखने के बाद आपकी भी रूह कांप जाएगी। वीडियो में एक सांप नजर आ रहा है, जो एक पाइप से नहा रहा है लेकिन नहाते हुए कोबरा ने कुछ ऐसा किया जिसे देखने के बाद आपके पसीने छूट जाएंगे।

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो (Social Media Viral Video) में एक शख्स कोबरा को नहलाता हुआ नजर आ रहा है। जहां एक ओर सांप को नाम से ही लोगों के पसीने छूट जाते हैं, वहीं दूसरी शख्स इस खतरनाक जहरीले सांप को नहला रहा है और दुलार भी कर रहा है। ऐसे में शख्स पाइप से नहलाते हुए सांप को दुलार करने की कोशिश करता है, तभी सांप का रौद्र रूप नजर आता है, जिसे देखकर लोग तरह-तरह कमेंट्स भी कर रहे हैं।

नहाते हुए किंग कोबरा का फुफकार मारते हुए वीडियो वायरल

ट्विटर पर वायरल हो रहे इस वीडियो (Twitter Viral Video) पर काफी यूजर्स अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। ऐसे में एक यूजर ने लिखा है कि कोबरा भी आज मौज ही कर रहा होगा। वहीं, एक अन्य यूजर ने मजे लेते हुए लिखा कि ठंड में सांप को नहलाओगे तो यही करेगा, किस्मत में बच गए। इस वीडियो पर 15 मिलियन से अधिक व्यूज आ चुके हैं। वहीं, वीडियो पर अब तक 60 हजार से अधिक लाइक भी आ चुके हैं। बता दें, इस वीडियो को '@crazyclipsonly' नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। तो ऐसे में ये वीडियो (Trending Video) आपको कैसी लगी, हमें कमेंट कर जरूर बताएं।

किशन गुप्ता
किशन गुप्ताauthor

<p>देश की धार्मिक राजधानी काशी में जन्म लिया और घाटों पर खेल-कूदकर बड़ा हुआ। साल 2019 में महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में मास्टर्स डिग्री ली। यही से पत्रकारिता की शुरुआत भी हुई। इसी साल जुलाई में हैदराबाद स्थित रामोजी रॉव के स्वामित्व वाले ईटीवी भारत से करियर की शुरुआत हुई। बतौर ट्रेनी यहां एक साल से अधिक का समय बिताया। यह पहली दफा था, जब घर से दूर निकला था। लेकिन चस्का था तो काम करने, एक अच्छा पत्रकार बनने का। यहां रहकर चंद्रयान - 2 को कवर करने का मौका मिला। इसके बाद राजस्थान में शिक्षक भर्ती को लेकर उम्मीदवारों की ओर से हुए हिंसक विरोध को भी करीब से देखा। इस दौरान पथराव का भी सामना करना पड़ा। लेकिन काम करने का एक जुनून था। यह पहली दफा था, जब मैंने किसी बड़ी न्यूज को कवर किया था। इसके बाद ये सिलसिला चलता गया। कुछ समय ऐसा भी आया, जब होम पेज भी काम करने को मिला। करीब एक साल से अधिक समय बिताने के बाद ईटीवी भारत से अलविदा लिया और अपने गृह जिले में पहुंचा, जहां के एक लोकल चैनल टूडेज इंडिया न्यूज में काम करने का मौका मिला। यहां करीब डेढ़ साल से अधिक का समय बिता, जहां रहकर बनारस के साथ-साथ पूर्वांचल को भी कवर करने का मौका मिला। राजनीति और क्राइम की खबरों में खासा रूचि होने के कारण अक्सर फोकस भी इसी पर रहता था। इस दौरान कोविड के दंश को भी देखा। कोरोना काल का यह वो भयानक मंजर था, जिसकी किसी को आशंका न थी। इस दौरान खबरों के माध्यम से देश के दुख-दर्द को करीब से महसूस करने का मौका मिला। फिर मई 2022 में वनइंडिया ज्वाइन कर ली, यहां से फीचर राइटिंग की शुरुआत करते हुए मैंने ट्रैवेल पर काम करना शुरू किया। ऑफिस बैंगलोर था, तो वहां जाने के लिए काफी सोचना भी पड़ा लेकिन दिमाग में था कि बड़ा कुछ करना है तो देश की आर्थिक राजधानी के लिए निकल पड़ा। यहां काफी कम समय ही बिता, करीब 9 महीने तक काम करने के बाद यहां से अलविदा लिया। फिर समय आया देश के प्रतिष्ठित संस्थान टाइम्स नेटवर्क से जुड़ने का। मार्च 2023 में मैं Timesnowhindi.com के वायरल टीम से जुड़ा। इस बीच तमाम ट्रेंडिंग, वायरल और अजब-गजब जैसी कई खबरें की। बीट अलग होने के कारण थोड़ा चैलेंजिंग था लेकिन उस चैलेंज को पूरा करते हुए और चुनौतियों का सामना करते हुए आज एक साल से ऊपर का समय हो गया है।</p>

और पढ़ें
End of Article