वायरल न्यूज़

EYE TEST: 278 की टीम में छिपा है 218, मगर मजाल है कोई खोज निकाले

  • Authored by: Ikramuddin
  • Updated Mar 5, 2024, 09:23 AM IST

Optical Illusion Eye Test: तस्वीर में हर जगह सिर्फ 278 लिखा हुआ है, मगर इसमें एक जगह पर 218 नंबर भी है, जिसे आपको खोजकर दिखाना है।

Image

दिमाग के साथ आंखों का टेस्ट लेने वाली तस्वीर। (फोटो- सोशल मीडिया)

KEY HIGHLIGHTS
  • दिमाग का टेस्ट लेने वाली तस्वीर
  • 278 के बीच छिपा है 218
  • मजाल है कोई खोजकर दिखा दे

Optical Illusion Eye Test: दिमाग और आंखों का टेस्ट लेने वाली ढेरों तस्वीरें सोशल मीडिया में मौजूद हैं। इनमें नंबर गेम से जुड़ी तस्वीरों की संख्या सबसे ज्यादा है। दरअसल इन तस्वीरों में कोई खास नंबर छिपा होता है जिसे तय समय में खोजना बिल्कुल भी आसान नहीं होता है। हालांकि ऐसी कोशिश से दिमाग और आंखों की अच्छी कसरत जरूर हो जाती है। अभी एक ऐसी ही जबरदस्त तस्वीर सामने आई है, जिसे हल करना बिल्कुल भी आसान नहीं होने वाला है।

तस्वीर में छिपा है खास नंबर

सामने आई तस्वीर में हर जगह 278 लिखा हुआ नजर आता है। इसमें 100 से ज्यादा जगह पर 278 लिखा हुआ है। मगर क्या हो जब बताया जाए कि इसी तस्वीर में सिर्फ एक जगह पर 218 नंबर है। मगर वो खास नंबर ऐसी जगह पर है जिसे खोजना बिल्कुल भी आसान नहीं होगा। अगर आप अपनी नजरों को बाज से तेज समझते हैं तो ये तस्वीर आपके लिए ही है। आपको दस सेकंड में बताना है कि आखिर वो खास नंबर कहां छिपा हुआ है। अगर इतने समय में नहीं खोज पाए हैं तो इसका जवाब भी यहीं मिलेगा।

देखिए जवाब

Brain Test Result

देखिए तस्वीर में वो खास नंबर आखिर कहां छिपा है।

देख लिया ना 278 के झुंड में 218 ऐसी जगह छिपा हुआ था जिसे जल्दी से खोजना बिल्कुल भी आसान नहीं था। मगर आपने दस सेकंड में ये खास नंबर खोज निकाला है तो आप सचमुच चैंपियन हैं। दिमाग और आंखों का टेस्ट लेने वाली ऐसी ही किसी खास तस्वीर के साथ फिर हाजिर होंगे।

Ikramuddin
Ikramuddin author

<p>पत्रकारिता के पेशे में काम करते हुए करीब 9 साल पूरे हो चले हैं। साल 2011-14 में दिल्ली यूनिवर्सिटी (DU) के डॉ. भीमराव आंबेडकर कॉलेज (BRAC) से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया। फिर भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) नई दिल्ली से साल 2015 में पीजी डिप्लोमा किया। इसके बाद पत्रकारिता के क्षेत्र में दाखिल हुए और सीखने का सिलसिला आज तक जारी है। पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद सबसे पहले लाइव इंडिया टीवी चैनल के डिजिटल प्लेटफॉर्म में काम करने का मौका मिला। लाइव इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल तक काम किया और बहुत कुछ सीखा। राजनीति, खेल और अपराध के साथ तमाम क्षेत्रों में जमकर खबरें बनाईं और हर दिन कुछ नया सीखने का मौका मिला।चुनाव से जुड़ी बारीकियों और जनता से जुड़े मुद्दों को खबरों की शक्ल में कवर करने का काम इसी संस्थान में रहते हुए सीखा। चुनाव में आम लोगों के बुनियादी मुद्दों को समझने और उन्हें खबरिया प्लेटफॉर्म तक लाने का काम भी बखूबी सीखा। खबरों की बारीकियां सीखने और समझने के दौरान इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप के डिजिटल प्लेटफॉर्म जनसत्ता में काम किया। यहां करीब चार साल के करियर के दौरान खबरों से जुड़ी दूसरी बारीकियों को समझना जारी रखा। यहां ट्रेंडिंग खबरों पर खासा ध्यान रहा। सोशल मीडिया से जुड़ी तमाम बारीकियों को समझने का मौका इसी संस्थान में मिला। जनसत्ता डॉट कॉम में करीब चार साल बिताने के बाद जी मीडिया ग्रुप के इंडिया डॉट कॉम डिजिटल प्लेटफॉर्म से जुड़ने का मौका मिला। यहां वायरल, ऑफबीट, टीवी डिबेट और यूट्यूब जैसे प्लेटफॉर्म से रोचक खबरें बनाई। इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल बिताने के बाद सितंबर 2023 में टाइम्स नेटवर्क की प्लेटफॉर्म Timesnowhindi.com में वायरल टीम का हिस्सा हूं।</p>

और पढ़ें
End of Article