Optical Illusion Eye Test: सोशल मीडिया पर ऑप्टिकल इल्यूजन से संबंधित कई तस्वीरें वायरल होती रहती है। इन तस्वीरों में से कुछ न कुछ खोजने के लिए कहा जाता है। हाल ही में वायरल हुई इस तस्वीर में भी अंतर खोजने के लिए कहा जा रहा है लेकिन गिने-चुने लोग ही इसे सॉल्व कर पाए हैं और अधिकतर फेल हो चुके हैं। कहा जा रहा है कि अगर आपमें से जिसने ने भी इस तस्वीर को सॉल्व कर दिया है, उसे ज्ञानी कहा जाएगा। लेकिन अगर आप इसे सॉल्व नहीं कर पाते हैं तो आप बड़े वाले जोकर कहलाएंगे।
दो जोकरों के बीच छिपा है तीन अंतर (फोटो साभार- सोशल मीडिया)
सोशल मीडिया पर वायरल हुई ऑप्टिकल इल्यूजन की इस तस्वीर में आपको दो जोकर नजर आएंगे, जो कमाल के लग रहेहैं। इस तस्वीर में तीन अंतर छिपा हुआ है, जिसे ढूंढने का चैलेंज दिया जा रहा है। कहा जा रहा है कि अब तक 99 प्रतिशत लोग इसे सॉल्व करने में धुल फांक चुके हैं। वैसे बता दें, ये तस्वीर बेहद ही सिम्पल है और इसे आसानी से सॉल्व किया जा सकता है। लेकिन फिर भी लोग इसे सॉल्व नहीं कर पा रहे हैं। इसे सॉल्व करने के लिए 18 सेकंड का समय दिया गया है। आइए देखते हैं आप इसे सॉल्व कर पाते हैं या नहीं।
दो जोकरों में ये रहा छिपा हुआ तीन अंतर
दो जोकरों में ये रहा छिपा हुआ तीन अंतर
दिमाग का दही कर देने वाली इस तस्वीर (Optical Illusion IQ Test) में आपको तीन अंतर मिल गया हो तो आप हमें कमेंट कर बता सकते हैं। लेकिन अगर अभी भी बाकी लोगों की तरह ढूंढ ही रहे हैं तो अब ज्यादा परेशान मत होइए। अब आप ऊपर दिए गए तस्वीर में बने लाल सर्कल में देखिए, वहां आपको तस्वीर में छिपा तीन अंतर मिल जाएगा। अब तो आपने देख ही लिया होगा कि ये तस्वीर कितनी आसानी से सॉल्व की जा सकती है। वैसे आपको ऑप्टिकल इल्यूजन की ये तस्वीर कैसी लगी, हमें कमेंट कर जरूर बताइए।
