वायरल न्यूज़

पूंछ से पकड़कर अजगर खींच लाए दादाजी, नजारा होश उड़ा देगा

  • Authored by: Ikramuddin
  • Updated Feb 11, 2024, 04:23 PM IST

Azgar Ka Video: हैरान करने वाले नजारे में देखेंगे कि अजगर को देखते ही बुजुर्ग उसे दबोचने पहुंच गए। फ्रेम में फिर जो दिखा होश उड़ जाएंगे।

Image

अजगर को दबोच लाए बुजुर्ग दादाजी। (फोटो सोर्स- वीडियो स्क्रीनशॉट)

Azgar Ka Video: दुनिया में सांप एक ऐसा जीव है जिससे इंसान सबसे ज्यादा डरता है। सांप गलती से भी सामने पड़ जाए, हमारी हालत पतली हो जाती है। शरीर कांपने लगता है। सांप इतना खतरनाक है कि जंगल का राजा शेर भी इससे दूरी बनाकर रखता है। मगर इनमें भी अजगर को सबसे खतरनाक माना जाता है। ये अपने शिकार को डसता नहीं है बल्कि उसे जिंदा निगल जाता है। मगर क्या हो जब उसी अजगर को एक इंसान पकड़ने की कोशिश में जुट जाए। अभी एक ऐसा ही हैरान करने वाला नजारा कैमरे में कैद हुआ है जो किसी को भी चौंकाने के लिए काफी है।

अजगर दबोचने में पहुंच गए दादाजी

सामने आया कुछ सेकंड का वीडियो देखकर मालूम होता है कि जंगल से भटककर खतरनाक अजगर गांव की तरफ आ गया। अजगर देखकर ग्रामीण बुरी तरह डर गए और तुरंत मदद की गुहार लगाई। फ्रेम में फिर इसके बाद जो कुछ नजर आया किसी के भी होश उड़ाने के लिए काफी है। इसमें देखेंगे कि बुजुर्ग दादाजी तुरंत मैदान में कूद गए। उन्होंने बिना डरे अजगर की पूंछ पकड़ ली। इधर अजगर घास में जाने की कोशिश करता है मगर बुजुर्ग उसे कहां छोड़ने वाले था। सांप हमला करता है दादाजी ने तुरंत खुद को सुरक्षित बचा लिया। फ्रेम में ये एक ऐसा नजारा है जिसे बार-बार देखने का मन करेगा।

यहां देखिए वीडियो

सांप को पकड़ने वाला दादाजी का ये वीडियो अभी तक हजारों लाखों की तादाद में व्यूज बटोर चुका है। इसपर नेटिजन्स भी जमकर कमेंट कर रहे हैं। मालूम हो कि वीडियो इंस्टाग्राम पर therealtarzann नाम के हैंडल से भी साझा किया गया है।

Ikramuddin
Ikramuddin author

<p>पत्रकारिता के पेशे में काम करते हुए करीब 9 साल पूरे हो चले हैं। साल 2011-14 में दिल्ली यूनिवर्सिटी (DU) के डॉ. भीमराव आंबेडकर कॉलेज (BRAC) से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया। फिर भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) नई दिल्ली से साल 2015 में पीजी डिप्लोमा किया। इसके बाद पत्रकारिता के क्षेत्र में दाखिल हुए और सीखने का सिलसिला आज तक जारी है। पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद सबसे पहले लाइव इंडिया टीवी चैनल के डिजिटल प्लेटफॉर्म में काम करने का मौका मिला। लाइव इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल तक काम किया और बहुत कुछ सीखा। राजनीति, खेल और अपराध के साथ तमाम क्षेत्रों में जमकर खबरें बनाईं और हर दिन कुछ नया सीखने का मौका मिला।चुनाव से जुड़ी बारीकियों और जनता से जुड़े मुद्दों को खबरों की शक्ल में कवर करने का काम इसी संस्थान में रहते हुए सीखा। चुनाव में आम लोगों के बुनियादी मुद्दों को समझने और उन्हें खबरिया प्लेटफॉर्म तक लाने का काम भी बखूबी सीखा। खबरों की बारीकियां सीखने और समझने के दौरान इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप के डिजिटल प्लेटफॉर्म जनसत्ता में काम किया। यहां करीब चार साल के करियर के दौरान खबरों से जुड़ी दूसरी बारीकियों को समझना जारी रखा। यहां ट्रेंडिंग खबरों पर खासा ध्यान रहा। सोशल मीडिया से जुड़ी तमाम बारीकियों को समझने का मौका इसी संस्थान में मिला। जनसत्ता डॉट कॉम में करीब चार साल बिताने के बाद जी मीडिया ग्रुप के इंडिया डॉट कॉम डिजिटल प्लेटफॉर्म से जुड़ने का मौका मिला। यहां वायरल, ऑफबीट, टीवी डिबेट और यूट्यूब जैसे प्लेटफॉर्म से रोचक खबरें बनाई। इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल बिताने के बाद सितंबर 2023 में टाइम्स नेटवर्क की प्लेटफॉर्म Timesnowhindi.com में वायरल टीम का हिस्सा हूं।</p>

और पढ़ें
End of Article