Optical Illusion: ऑप्टिकल इल्यूजन को 'आंखों का धोखा' कहें तो गलत नहीं होगा। कई बार तो ऑप्टिकल इल्यूजन की तस्वीरें लोगों के दिमाग का दही कर देती हैं। इसी क्रम में हम आपके लिए ऑप्टिकल इल्यूजन की एक ऐसी तस्वीर लेकर आए हैं, जिसमें दिया गया चैलेंज देखने में तो आसान है। हालांकि, इस चैलेंज को पूरा करना टेढ़ी खीर से कम नहीं है। दरअसल, इस चैलेंज को आपको एक दिए गए समय में ही पूरा कर दिखाना है। अगर आप दिए गए समय में चैलेंज पूरा नहीं कर पाते हैं तो आपके चैलेंज पूरा करने का कोई मतलब नहीं रह जाता है।
8 सेकंड में पूरा कर दिखाइए चैलेंज
ऑप्टिकल इल्यूजन की इस तस्वीर में आपको संख्याओं का एक चक्रव्यूह नजर आ रहा होगा। संख्याओं के इस चक्रव्यूह में कहीं न कहीं 257 खो गया है। आपको इसी 257 को ढूंढकर निकालने का चैलेंज पूरा करना है। आपको इस चैलेंज को पूरा करने के लिए मात्र 8 सेकंड का समय मिलेगा। 8 सेकंड के समय में अगर आप इस चैलेंज को पूरा कर दिखाएंगे तो आप तीस मार खां समझे जाएंगे। दूसरी तरफ अगर आप यह चैलेंज पूरा नहीं कर पाएंगे तो आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है।
रिश्तेदारों से बदला लेने का सुनहरा मौका
आप चाहें तो अपने दोस्तों और रिश्तेदारों की मदद से भी इस चैलेंज को पूरा कर सकते हैं। आप अपने दोस्तों और रिश्तेदारों को इस तस्वीर को भेजकर उनका IQ टेस्ट भी परख सकते हैं। दरअसल, कई रिश्तेदार ऐसे होते हैं जो अपने आपको बहुत होशियार समझते रहते हैं। वह मौका मिलते ही आपको नीचा दिखाने की भी कोशिश करते हैं। आपके पास यह बढ़िया मौका है कि आप उनसे अपना बदला पूरा कर सकते हैं। आप इस तस्वीर को भेजकर देखिए क्या वह 8 सेकंड में इस चैलेंज को पूरा कर पाए।

आपको यहां दिखेगा 257
फिलहाल तो 8 सेकंड का समय समाप्त हो चुका है। क्या आपको अभी तक तस्वीर में 257 नजर आया? अगर आपको अभी तक 257 नजर नहीं आया है तो आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है। हमने आपके लिए एक और तस्वीर डाली है। आप इस तस्वीर में आसानी से लाल घेरे में 257 देख सकते हैं।
