वायरल न्यूज़

Optical Illusion: रॉ एजेंट जैसी होगी निगाह, तभी तस्वीर में ढूंढ पाएंगे छिपा चेहरा, खोज लिया तो कहलाएंगे सुपरबॉस

  • Authored by: किशन गुप्ता
  • Updated Sep 29, 2023, 03:08 PM IST

Optical Illusion Puzzle Photo: इंटरनेट पर ऑप्टिकल इल्यूजन की एक तस्वीर वायरल हो रही है, जिसे देखने के बाद किसी का भी सिर चकरा जाएगा। इस तस्वीर में एक चेहरा छिपा हुआ है, जिसे ढूंढने का चैलेंज दिया गया है। इसके लिए 12 सेकंड का समय मिला है।

Image

फोटो साभार- सोशल मीडिया

KEY HIGHLIGHTS
  • ऑप्टिकल इल्यूजन की नई तस्वीर वायरल
  • तस्वीर में खोजना है छिपा हुआ चेहरा
  • केवल 12 सेकंड का मिला समय

Optical Illusion Eye Test: इंटरनेट पर एक तस्वीर काफी वायरल हो रही है, जो ऑप्टिकल इल्यूजन की है। कहा जा रहा है कि इस तस्वीर को सॉल्व करने वाला शख्स अपने आप में बड़ा खिलाड़ी होगा। इस तस्वीर को सॉल्व करने के लिए कुछ समय भी निर्धारित किया गया है। कहा जा रहा है कि इस तस्वीर में सॉल्व करने में अब तक कई धुरंधर पसीने छोड़ चुके हैं। सिर्फ 2 प्रतिशत लोग ही इस पजल की गुत्थी सुलझा पाए हैं।

सोशल मीडिया पर वायरल हो रही ऑप्टिकल इल्यूजन की इस तस्वीर में एक चेहरा छिपा है, जिसे ढूंढने में आपकी बत्ती गुल हो जाएगी। क्योंकि इस तस्वीर में आप चेहरा ढूंढते रह जाएंगे लेकिन फिर भी इस तस्वीर में आपको चेहरा नजर नहीं आएगा। इस तस्वीर को लेकर कहा जा रहा है कि अब तक कई सूरमा आए और इस पजल को सॉल्व करने में धूल चाटकर निकल गए। ऐसे में क्या आप तस्वीर के चैलेंज को पूरा कर सकते हैं, क्या आप इस तस्वीर की गुत्थी सुलझा सकते हैं। अगर आपने इस तस्वीर की गुत्थी सुलझा दी तो आपको रॉ एजेंट की उपाधि दी जाएगी।

Optical Illusion Eye Test  Solution

ये रहा तस्वीर में छिपा चेहरा

ये रहा तस्वीर में छिपा चेहरा

उम्मीद है कि अब तक आपने इस तस्वीर को देख लिया होगा। तो क्या आपको तस्वीर में चेहरा नजर आया, अगर नहीं आया है तो आप जरा इस तस्वीर को उल्टा कीजिए और फिर देखिए। ऊपर दिए गए तस्वीर में हमने एक जगह लाल सर्कल किया हुआ है, जहां आपको छिपा हुआ चेहरा नजर आ जाएगा। तो देखा आपने कि ये तस्वीर एक उलझी हुई पहेली की तरह थी। तो ऑप्टिकल इल्यूजन की ये तस्वीर आपको कैसी लगी, हमें कमेंट कर जरूर बताएं।

किशन गुप्ता
किशन गुप्ताauthor

<p>देश की धार्मिक राजधानी काशी में जन्म लिया और घाटों पर खेल-कूदकर बड़ा हुआ। साल 2019 में महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में मास्टर्स डिग्री ली। यही से पत्रकारिता की शुरुआत भी हुई। इसी साल जुलाई में हैदराबाद स्थित रामोजी रॉव के स्वामित्व वाले ईटीवी भारत से करियर की शुरुआत हुई। बतौर ट्रेनी यहां एक साल से अधिक का समय बिताया। यह पहली दफा था, जब घर से दूर निकला था। लेकिन चस्का था तो काम करने, एक अच्छा पत्रकार बनने का। यहां रहकर चंद्रयान - 2 को कवर करने का मौका मिला। इसके बाद राजस्थान में शिक्षक भर्ती को लेकर उम्मीदवारों की ओर से हुए हिंसक विरोध को भी करीब से देखा। इस दौरान पथराव का भी सामना करना पड़ा। लेकिन काम करने का एक जुनून था। यह पहली दफा था, जब मैंने किसी बड़ी न्यूज को कवर किया था। इसके बाद ये सिलसिला चलता गया। कुछ समय ऐसा भी आया, जब होम पेज भी काम करने को मिला। करीब एक साल से अधिक समय बिताने के बाद ईटीवी भारत से अलविदा लिया और अपने गृह जिले में पहुंचा, जहां के एक लोकल चैनल टूडेज इंडिया न्यूज में काम करने का मौका मिला। यहां करीब डेढ़ साल से अधिक का समय बिता, जहां रहकर बनारस के साथ-साथ पूर्वांचल को भी कवर करने का मौका मिला। राजनीति और क्राइम की खबरों में खासा रूचि होने के कारण अक्सर फोकस भी इसी पर रहता था। इस दौरान कोविड के दंश को भी देखा। कोरोना काल का यह वो भयानक मंजर था, जिसकी किसी को आशंका न थी। इस दौरान खबरों के माध्यम से देश के दुख-दर्द को करीब से महसूस करने का मौका मिला। फिर मई 2022 में वनइंडिया ज्वाइन कर ली, यहां से फीचर राइटिंग की शुरुआत करते हुए मैंने ट्रैवेल पर काम करना शुरू किया। ऑफिस बैंगलोर था, तो वहां जाने के लिए काफी सोचना भी पड़ा लेकिन दिमाग में था कि बड़ा कुछ करना है तो देश की आर्थिक राजधानी के लिए निकल पड़ा। यहां काफी कम समय ही बिता, करीब 9 महीने तक काम करने के बाद यहां से अलविदा लिया। फिर समय आया देश के प्रतिष्ठित संस्थान टाइम्स नेटवर्क से जुड़ने का। मार्च 2023 में मैं Timesnowhindi.com के वायरल टीम से जुड़ा। इस बीच तमाम ट्रेंडिंग, वायरल और अजब-गजब जैसी कई खबरें की। बीट अलग होने के कारण थोड़ा चैलेंजिंग था लेकिन उस चैलेंज को पूरा करते हुए और चुनौतियों का सामना करते हुए आज एक साल से ऊपर का समय हो गया है।</p>

और पढ़ें
End of Article