Optical Illusion Puzzle Photo: ऑप्टिकल इल्यूजन की तो हर रोज काफी तस्वीरें वायरल होती रहती हैं, लेकिन कुछ ऐसी तस्वीरें भी होती हैं जो दिमाग घुमा देती हैं। एक ऐसी ही तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। इस तस्वीर को देखने के बाद आप भी सन्न रह जाएंगे। कहा जा रहा है कि इस तस्वीर में एक गलती दी गई है, जिसे ढूंढने का चैलेंज दिया गया है। इसके लिए केवल 7 सेकंड का समय दिया गया है।
फोटो साभार- सोशल मीडिया
जैसा कि आपने ऊपर पढ़ा, सोशल नेटवर्किंग साइट पर वायरल हो रही इस तस्वीर में गलती ढूंढने का चैलेंज दिया गया है। देखा जाए तो इसके लिए काफी कम समय दिया गया है, ऐसे में अगर आप चाहे तो थोड़ा और अधिक समय ले सकते हैं। हालांकि, इसे सॉल्व करने में काफी लोग हार मान चुके हैं। अब तक सिर्फ 2 प्रतिशत लोग ही इस तस्वीर में गलती ढूंढ पाए हैं। तो आप इस चैलेंज को लेने के लिए तैयार हैं..
ये रही तस्वीर में छिपी गलती
ये रही तस्वीर में छिपी गलती
उम्मीद है कि अब तक आपने इस तस्वीर को अच्छे से देख लिया होगा तो आपको इस तस्वीर में गलती नजर आई या फिर अभी भी ढूंढने की कोशिश कर रहे हैं। अगर अब तक आपको गलती नहीं नजर आई है तो आप ऊपर दिए गए तस्वीर में देखिए, वहां आपको लाल सर्कल नजर आएगा। यहां आप देखेंगे कि इस तस्वीर में जो टेबल रखा हुआ है, उसका एक पैर नहीं है। अब तो आप समझ गए न कि तस्वीर में क्या गलती दी गई है। तो आपको ऑप्टिकल इल्यूजन की ये तस्वीर कैसी लगी, हमें कमेंट कर जरूर बताएं।
