वायरल न्यूज़

Optical Illusion: इंसानी चेहरे के बीच क्या आपको नजर आए अंग्रेजी के अक्षर, बता दिए तो कहलाएंगे सुपर जीनियस

  • Authored by: आदित्य साहू
  • Updated Sep 14, 2023, 06:44 PM IST

Optical Illusion: अगर आप खुद को जीनियस कहलाना चाहते हैं तो जल्द से जल्द तस्वीर में छिपे अंग्रेजी के अक्षरों को ढूंढ निकालें। बता दें कि अंग्रेजी के यह अक्षर अंग्रेजी के शब्द LIAR बनाते हैं। इस चैलेंज को पूरा करने के लिए आपको 20 सेकंड का समय मिलेगा।

Image

ऑप्टिकल इल्यूजन (रेडिट)

KEY HIGHLIGHTS
  • तस्वीर में नजर आ रहा इंसानी चेहरा
  • अंग्रेजी के अक्षरों से मिलकर बना चेहरा
  • 20 सेकंड में पूरा कर दिखाएं चैलेंज

Optical Illusion: आप कभी न कभी किसी जादूगर की जादूगरी देखने गए होंंगे। जादूगर अपने हाथ की सफाई से लोगों की आंखों को धोखा दे जाते हैं। सोशल मीडिया पर आपको ऐसी ही कुछ तस्वीरें देखने को मिल जाएंगी। यह तस्वीरें ऑप्टिकल इल्यूजन की तस्वीरें होती हैं, जो इंसान की आंखों को तो धोखा देती ही हैं, बल्कि लोगों को बेवकूफ भी बनाती हैं। इसी वजह से ऑप्टिकल इल्यूजन को 'आंखों का धोखा' कहा जाता है। हम आपके लिए एक ऐसी ही तस्वीर लेकर आए हैं, जो लोगों को कंफ्यूज कर रही है।

पहले नहीं देखी होगी इतनी मजेदार पहेली

इस तस्वीर में आपको एक मजेदार सवाल का जवाब देना है। तस्वीर में आपको एक इंसानी चेहरे का स्केच नजर आ रहा होगा। बता दें कि यह इंसानी चेहरा अंग्रेजी के कुछ अक्षरों से मिलकर बना है। आपको इन्हींं अक्षरों को ढूंढकर निकालना है। अगर आप खुद को जीनियस कहलाना चाहते हैं तो जल्द से जल्द अंग्रेजी के इन अक्षरों को ढूंढकर दिखाएं। इस चैलेंज को पूरा करने के लिए आपको 20 सेकंड का समय मिल रहा है। अगर 20 सेकंड में आप इस चैलेंज को पूरा नहीं कर पाए तो अपने दोस्तों और रिश्तेदारों की मदद ले सकते हैं।

बता दें कि इस तस्वीर को सोशल मीडिया साइट रेडिट Donut_Playz_7573 नाम के यूजर ने शेयर किया है। आप जब फोटो को पहली बार देखेंगे तो आपको पहली नजर में एक इंसानी चेहरा नजर आएगा। इस इंसान ने एक चश्मा लगाया हुआ है। आपको तस्वीर में इंसान के चहेरे का सिर्फ अगला भाग नजर आएगा। आपको उसका मुंह, गला, नाक और चश्मा ही दिखाई देगा। आपको गौर से देखकर अंग्रेजी के अक्षर भी ढूंढने हैं।

जानिए क्या है पहेली का हल

अगर आपको अभी तक अंग्रेजी के अक्षर नजर नहीं आए हैं तो बता दें कि चश्मे वाली आंखें और नाक अंग्रेजी के लेटर L की तरह बने हैं। वहीं नाक का छेद और ऊपर का हिस्सा I लेटर की तरह बने हैं। इंसान के दोनों होंठ मिलकर A लेटर बना रहे हैं। वहीं इंसान के ठुड्डी से लेकर गले का हिस्सा R लेटर की तरह नजर आ रहे हैं। इसका मतलब यह हुआ कि तस्वीर को यदि बाएं से दाएं की तरफ देखा जाए तो आपको अंग्रेजी का शब्द LIAR नजर आएगा।

आदित्य साहू
आदित्य साहूauthor

आदित्य साहू टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स और ट्रेडिंग कंटेंट लिखतें हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स की डिग्री हासिल करने के बाद वह पिछले 10 सालों से मीडिया में सक्रिय हैं। स्पोर्ट्स इवेंट की रियल टाइम कवरेज, डाटा टॉपिक्स और अनोखे कंटेंट आइडियाज को आकर्षक और एंगेजिंग तरीके से प्रस्तुत करना आदित्य की खासियत है। उनकी कॉपी राइटिंग और इंटरेस्टिंग हेडलाइन बनाने की क्षमता उन्हें डिजिटल दुनिया में अलग पहचान देती है। 15,000 से अधिक बायलाइन स्टोरी पब्लिश कर चुके आदित्य का लक्ष्य हर खबर को यूनिक एंगल और स्टोरीटेलिंग के रोचक अंदाज में पेश करना है।

और पढ़ें
End of Article