Optical Illusion Viral Photo: सोशल मीडिया एक ऐसा प्लेटफॉर्म है, जहां हर रोज कुछ न कुछ ताजा और स्पेशल देखने को मिलता है। इस लिस्ट में ऑप्टिकल इल्यूजन भी शामिल है, जिसकी ताजातरीन तस्वीरें हर रोज वायरल होती रहती है। ऐसे में एक तस्वीर काफी वायरल हो रही है, जिसे देखने के बाद बुद्धि हरी हो जाएगी। जी हां, ऑप्टिकल इल्यूजन की ये तस्वीर है तो काफी सिम्पल लेकिन इसे सॉल्व करने में अब तक 97% लोग अपने हाथ खड़े कर चुके हैं। अब देखना यह है कि आप बाकी के उन 3% लोगों के लिस्ट में हैं या नहीं। ऐसे में अगर आपने इस तस्वीर की गुत्थी को सुलझा ली, तो आप 'सुपर जीनियस' कहलाएंगे।
आखिर कहां है 'तितली'?
वैसे देखा जाए तो अब तक ऑप्टिकल इल्यूजन के इस पजल को सुलझाने में काफी लोगों के पसीने छूट चुके हैं, शायद आपके साथ भी ऐसा ही हो। लेकिन अगर आप थोड़ा सा दिमाग लगाएंगे और काफी ध्यान से इस तस्वीर को देखेंगे तो शायद आप इस पजल की गुत्थी को सॉल्व कर लें। आपको बता दें, तस्वीर से 'तितली' ढूंढने के लिए महज 12 सेकंड का समय दिया गया है। ऐसे में अगर आप 'जीनियस' वाला दिमाग रखते हैं तो इस चैलेंज को स्वीकार कीजिए और छिपी हुई 'तितली' ढूंढकर दिखाइए।
ये रही 'तितली'
आखिर कहां है 'तितली'?
ऑप्टिकल इल्यूजन की इस तस्वीर से अगर आपने 'तितली' ढूंढ ली हो तो हमें कमेंट कर जरूर बताएं। लेकिन अगर अब तक आप इस पजल की गुत्थी सुलझाने में सफल नहीं हो पाए हैं और आप हार नहीं मानने वाले तो एक बार और प्रयास कर सकते हैं, शायद इस बार सफलता मिल ही जाए। लेकिन अगर इस बार भी आपके हाथ सफलता नहीं लगी हो तो आप ज्यादा परेशान न होइए और ऊपर दिए गए तस्वीर में लाल वाले सर्कल को देखिए, वहां आपको एक 'तितली' दिखाई देगी। अब ऐसे में आपने अपने दिमाग का तो दही करवा ही लिया तो थोड़ा दोस्तों और करीबियों के साथ भी मजे ले ही लीजिए और उनसे भी एक प्रयास करवा ही लीजिए। इसी बहाने आप उन लोगों का टेस्ट भी ले पाएंगे कि वे इस मामले में कैसे हैं? और कितना जल्दी 'तितली' को ढूंढकर दिखा पाते हैं।
