वायरल न्यूज़

गजबः हेयरस्टाइल है या सिर पर उगाया पेड़, महिला ने बनाया ये अजीबोगरीब रिकॉर्ड

  • Authored by: किशन गुप्ता
  • Updated Apr 17, 2023, 11:18 AM IST

यूएस के लुइसियाना की रहने वाली एक महिला ने दुनिया के सबसे बड़े एफ्रो के लिए वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया है। इसके लिए उसका नाम गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड बुक में दर्ज किया गया है।

Image

दुनिया के सबसे लंबे एफ्रो वाली महिला (Image Credit: guinnessworldrecords.com)

KEY HIGHLIGHTS
  • दुनिया के सबसे बड़े एफ्रो वाली महिला
  • बनाया गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड
  • हेयरस्टाइल देख दंग रह जाएंगे आप

Woman With World Largest Afro: दुनिया में ऐसे कई लोग हैं, जो अपने अनोखेपन के कारण सुर्खियां बटोरते हैं, कोई मूंछे बढ़ाकर तो कोई नाखुन बढ़ाकर। कुछ ऐसा ही एक मामला यूएस के लुइसियाना से सुनने में आ रहा है। दरअसल, यहां रहने वाली एविन दुगास नाम की एक महिला ने अपने बाल को इस कदर बढ़ाया और उसकी कटिंग करवाई कि वर्ल्ड रिकॉर्ड ही बन गया। वैसे एक बात तो है महिला के बाल को देखने के बाद आप थोड़े शॉक्ड जरूर हो जाएंगे कि आखिर उसके सिर पर बाल है कोई पेड़।

दरअसल, 47 वर्षीय महिला एविन दुगास ने दुनिया का सबसे बड़ा एफ्रो हेयरस्टाइल बनाया है, जो देखने में काफी आकर्षक लग रहा है। इसके लिए उनका नाम गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड (Guinness World Record for the largest afro) में दर्ज किया गया है। बता दें कि महिला के बाल करीब 9.84 इंच लंबा, 10.4 इंच चौड़ा और 5.41 फीट व्यास में हैं। यह दूसरी बार हुआ है, जब महिला ने यह विश्व रिकॉर्ड बनाया है। साल 2010 में पहली बार एविन ने यह रिकॉर्ड अपने नाम किया था, तब उसके एफ्रो की परिधि 4 फीट 4 इंच (132 सेमी) थी।

Woman With World Largest Afro

यूएस के लुइसियाना की रहने वाली हैं एविन दुगास (Image Credit: guinnessworldrecords.com)

एफ्रो बनाने में लगा 24 साल का लंबा समय

एविन का कहना है कि एफ्रो को विकसित करने में उन्हें 24 साल का लंबा समय लगा। पहले वे अपने बालों को स्थायी रूप से सीधा करने के लिए खतरनाक रसायनों का उपयोग करने लगी थी लेकिन फिर उन्होंने अपने बालों को वैसा ही छोड़ने का प्रयास किया। उन्होंने कहना है कि वे अपने बालों में गर्म तेल लगाती हैं और करीब सात दिन में एक बार शैम्पू और स्टाइल भी करती हैं, जिससे उनके बाल काफी खूबसूरत व अनोखे दिखाई देते हैं, जिसे वे अपने हाथों से तैयार करती हैं। एविन ने बताया कि उनके बालों को लेकर काफी लोग अपनी प्रतिक्रियाएं देते रहते हैं। ऐसे में कुछ अच्छा रिस्पांस करते हैं तो कुछ अलग ही।

किशन गुप्ता
किशन गुप्ताauthor

<p>देश की धार्मिक राजधानी काशी में जन्म लिया और घाटों पर खेल-कूदकर बड़ा हुआ। साल 2019 में महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में मास्टर्स डिग्री ली। यही से पत्रकारिता की शुरुआत भी हुई। इसी साल जुलाई में हैदराबाद स्थित रामोजी रॉव के स्वामित्व वाले ईटीवी भारत से करियर की शुरुआत हुई। बतौर ट्रेनी यहां एक साल से अधिक का समय बिताया। यह पहली दफा था, जब घर से दूर निकला था। लेकिन चस्का था तो काम करने, एक अच्छा पत्रकार बनने का। यहां रहकर चंद्रयान - 2 को कवर करने का मौका मिला। इसके बाद राजस्थान में शिक्षक भर्ती को लेकर उम्मीदवारों की ओर से हुए हिंसक विरोध को भी करीब से देखा। इस दौरान पथराव का भी सामना करना पड़ा। लेकिन काम करने का एक जुनून था। यह पहली दफा था, जब मैंने किसी बड़ी न्यूज को कवर किया था। इसके बाद ये सिलसिला चलता गया। कुछ समय ऐसा भी आया, जब होम पेज भी काम करने को मिला। करीब एक साल से अधिक समय बिताने के बाद ईटीवी भारत से अलविदा लिया और अपने गृह जिले में पहुंचा, जहां के एक लोकल चैनल टूडेज इंडिया न्यूज में काम करने का मौका मिला। यहां करीब डेढ़ साल से अधिक का समय बिता, जहां रहकर बनारस के साथ-साथ पूर्वांचल को भी कवर करने का मौका मिला। राजनीति और क्राइम की खबरों में खासा रूचि होने के कारण अक्सर फोकस भी इसी पर रहता था। इस दौरान कोविड के दंश को भी देखा। कोरोना काल का यह वो भयानक मंजर था, जिसकी किसी को आशंका न थी। इस दौरान खबरों के माध्यम से देश के दुख-दर्द को करीब से महसूस करने का मौका मिला। फिर मई 2022 में वनइंडिया ज्वाइन कर ली, यहां से फीचर राइटिंग की शुरुआत करते हुए मैंने ट्रैवेल पर काम करना शुरू किया। ऑफिस बैंगलोर था, तो वहां जाने के लिए काफी सोचना भी पड़ा लेकिन दिमाग में था कि बड़ा कुछ करना है तो देश की आर्थिक राजधानी के लिए निकल पड़ा। यहां काफी कम समय ही बिता, करीब 9 महीने तक काम करने के बाद यहां से अलविदा लिया। फिर समय आया देश के प्रतिष्ठित संस्थान टाइम्स नेटवर्क से जुड़ने का। मार्च 2023 में मैं Timesnowhindi.com के वायरल टीम से जुड़ा। इस बीच तमाम ट्रेंडिंग, वायरल और अजब-गजब जैसी कई खबरें की। बीट अलग होने के कारण थोड़ा चैलेंजिंग था लेकिन उस चैलेंज को पूरा करते हुए और चुनौतियों का सामना करते हुए आज एक साल से ऊपर का समय हो गया है।</p>

और पढ़ें
End of Article