वायरल न्यूज़

Optical Illusion: कबूतरों के बीच छिपकर बैठी है बिल्ली, 2 मिनट का समय.. फिर भी नहीं ढूंढ पा रहे लोग

  • Authored by: आदित्य साहू
  • Updated May 18, 2023, 04:13 PM IST

Optical Illusion in Hindi: अब अगर आप खुद को तेज दिमाग का शख्स मानते हैं तो तस्वीर में से 2 मिनट के भीतर बिल्ली खोज निकालिए। इस चैलेंज को पूरा करके आप जीनियस की श्रेणी में भी आ सकते हैं। यह तस्वीर खुद की नजर परखने का बहुत अच्छा जरिया है।

Image

ऑप्टिकल इल्यूजन (ट्विटर)

KEY HIGHLIGHTS
  • ऑप्टिकल इल्यूजन की दिलचस्प तस्वीर वायरल
  • तस्वीर में से ढूंढनी है एक प्यारी सी बिल्ली
  • कबूतरों को बीच छिपकर बैठी है एक बिल्ली

Optical Illusion in Hindi: ऑप्टिकल इल्यूजन यानि सामने होते हुए भी कोई चीज नजर न आए। हम आपके लिए एक दिलचस्प तस्वीर लेकर आए हैं। इस तस्वीर में आपको कई सारे कबूतर नजर आ रहे होंगे। तस्वीर में कबूतरों के बीच एक क्यूट सी बिल्ली छिपकर बैठी है। हो सकता है कि यह बिल्ली किसी कबूतर का शिकार करना चाहती हो। आपके लिए यही चैलेंज है कि आपको जल्द से जल्द तस्वीर में से बिल्ली को ढूंंढकर निकालना है। अगर आप खुद की नजर परखना चाहते हैं तो आप इस चैलेंज में हिस्सा ले सकते हैं।

तस्वीर में बिल्ली ढूंढने का चैलेंज

आप अपने रिश्तेदारों को भी यह तस्वीर भेज सकते हैं और उनके नजर की परीक्षा ले सकते हैं। बता दें कि बहुत ही कम लोग हैं, जिन्हें आसानी से तस्वीर में बिल्ली दिखाई दे रही है। वहीं ज्यादातर लोग बार-बार देखने में भी तस्वीर में से बिल्ली देखने में असफल हो रहे हैं। बहुत सारे लोग ऐसे भी हैं, जिनको पहली ही नजर में बिल्ली नजर आ रही है। अब अगर आप खुद को तेज दिमाग का शख्स मानते हैं तो जल्द से जल्द तस्वीर में से बिल्ली खोज निकालिए। जल्दी से जल्दी इस चैलेंज को पूरा करके आप जीनियस की श्रेणी में आ सकते हैं।

99 परसेंट लोग ढूंढ नहीं पाए बिल्ली

अब तक सिर्फ 1 परसेंट लोग ही दिए गए चैलेंज को पूरा कर पाए हैं। वहीं 99 परसेंट लोग इस चैलेंज को पूरा करने में फेल हो गए हैं। बता दें कि आपके पास 2 मिनट का समय है। इस तस्वीर में छिपी बिल्ली को खोजने के लिए 2 मिनट भी काफी ज्यादा है। तस्वीर में बिल्कुल सामने ही बिल्ली बैठी हुई है। दरअसल, बिल्ली और कबूतरों का रंग एक जैसा ही है, इस कारण लोग लगातार कंफ्यूज हो रहे हैं। हालांकि, एकाग्रचित इंसान बड़ी आसानी से इस चैलेंज को पूरा करने में कामयाब हो जाएंगे। अगर आपको अभी तक बिल्ली दिखाई नहीं दी है तो आप परेशान मत होइए। हमने आपके लिए नीचे एक तस्वीर डाली है। आप लाल घेरे में बड़ी आसानी से बिल्ली देख सकते हैं।

आदित्य साहू
आदित्य साहूauthor

आदित्य साहू टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स और ट्रेडिंग कंटेंट लिखतें हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स की डिग्री हासिल करने के बाद वह पिछले 10 सालों से मीडिया में सक्रिय हैं। स्पोर्ट्स इवेंट की रियल टाइम कवरेज, डाटा टॉपिक्स और अनोखे कंटेंट आइडियाज को आकर्षक और एंगेजिंग तरीके से प्रस्तुत करना आदित्य की खासियत है। उनकी कॉपी राइटिंग और इंटरेस्टिंग हेडलाइन बनाने की क्षमता उन्हें डिजिटल दुनिया में अलग पहचान देती है। 15,000 से अधिक बायलाइन स्टोरी पब्लिश कर चुके आदित्य का लक्ष्य हर खबर को यूनिक एंगल और स्टोरीटेलिंग के रोचक अंदाज में पेश करना है।

और पढ़ें
End of Article