Optical Illusion: 'बाज की नजर' रखने वाले लोगों को ही दिखेगा चीता, ढूंढने वाला कहलाएगा 'बादशाह'

  • Authored by: किशन गुप्ता
  • Updated Apr 4, 2023, 10:01 AM IST

Optical Illusion Viral Photo: सोशल मीडिया पर ऑप्टिकल इल्यूजन की एक नई तस्वीर वायरल हो रही है, जिसमें छिपे हुए चीता को ढूंढने के लिए चैलेंज दिया गया है। इसके लिए महज 12 सेकंड का ही समय दिया गया है। तो खुद तो मानते हैं तेज तो तस्वीर से चीता को ढूंढकर दिखाइए।

KEY HIGHLIGHTS
  • तस्वीर में छिपा है चीता
  • ढूंढने के लिए महज 12 सेकंड का समय
  • अच्छे-अच्छे लोगों का भी चकरा जाएगा सिर

Optical illusion Photo: सोशल मीडिया पर हर रोज हजारों तस्वीर वायरल होती है। इसमें काफी ऐसी तस्वीरें होती हैं, इनमें से कुछ लोगों का दिन बना देती है और कुछ लोगों को हैरान कर देती है। इसके अलावा इसमें कुछ तस्वीरें काफी कन्फ्यूजिंग भी होती है। इन तस्वीरों को ही हम ऑप्टिकल इल्यूजन (Optical Illusion Viral Photo) का नाम देते हैं। इन तस्वीरों को देखने के बाद अच्छे-अच्छों का सिर चकरा जाता है, जिन्हें सॉल्व करने में उनकी हवा टाइट हो जाती है। एक ऐसी ही तस्वीर आज हम आपके लिए लेकर आए हैं, जो काफी मजेदार है। इस जंगल के एक हिस्से की तस्वीर दिखाई गई है, जिसमें आपको पहाड़ और पेड़ दिखाई देंगे, इसमें एक चीता छिपा हुआ है, जिसे ढूंढने का चैलेंज दिया गया है। चीता को ढूंढने में अब तक काफी दिग्गज फेल हो चुके हैं। अगर आपकी नजरें बाज वाली है तभी आपको ये चीता दिखाई देगा, नहीं तो ढूंढते ही रह जाएंगे।

Optical Illusion

कहां छिपा है चीता

ऑप्टिकल इल्यूजन की इस तस्वीर की गुत्थी सुलझाने आपको नानी याद आ जाएगी। इसे आप देखते रह जाएंगे लेकिन फिर भी छिपा हुआ चीता नजर नहीं आएगा। तो आइए और वायरल हो रही इस तस्वीर को देखिए, जंगल के इस तस्वीर में एक चीता छिपा हुआ है, जिसे ढूंढने के लिए महज 12 सेकंड का समय दिया गया है। चीता को ढूंढने के लिए काफी लोगों ने कड़ी मशक्कत की, लेकिन कुछ कर नहीं पाएं। ऐसे में अगर खुद को 'बाज की नजरों' वाला मानते हैं तो तस्वीर से चीते को ढूंढकर दिखाइए। ऐसा भी हो सकता है कि आपमें से ही कुछ लोगों को ये आसानी से दिख जाए।

End of Feed