वायरल न्यूज़

Viral Video: हवा में लटक कर सांप ने खतरनाक अंदाज में किया कौए का शिकार, नजारा देख सांसें थम जाएंगी

  • Authored by: कौशलेंद्र पाठक
  • Updated Apr 4, 2023, 11:26 AM IST

Shocking Video: एक सांप ने काफी खतरनाक तरीके से कौए का शिकार किया। जिस तरह शिकार को अंजाम दिया गया उसे देखकर लोगों के रोंगटे खड़े हो गए। अब यह चौंकाने वाला वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है और यूजर्स इस पर जमकर चटकारे ले रहे हैं।

Image

दिल दहलाने वाला नजारा, (तस्वीर साभार- इंस्टाग्राम)

KEY HIGHLIGHTS
  • सांप ने किया कौए का शिकार
  • नजारा देखकर लोगों के रोंगटे खड़े हो गए
  • सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

Snake Crow Video: सोशल मीडिया की दुनिया भी काफी अजीब है। यहां आपको ऐसे-ऐसे नजारे देखने को मिल जाएंगे, जिनके बारे में कई बार सोच भी नहीं सकते। कुछ मामले तो ऐसे होते हैं, जिन्हें देखकर लोगों के रोंगटे खड़े हो जाते हैं। जबकि, कुछ को देखकर लोगों की हवा टाइट हो जाती है। इनमें इंसानों से लेकर जानवरों तक के मामले शामिल होते हैं। इसी कड़ी में एक ऐसा वीडियो (Snake Crow Viral Video) सामने आया है, जिसे देखकर यकीन मानिए एक पल के लिए आपकी सांसें जरूर थम जाएंगी। क्योंकि, इस वीडियो (Shocking Video) में एक विशालकाय सांप ने काफी खतरनाक अंदाज में कौए का शिकार किया है।

सांप कितना खतरनाक होता है, इससे हम सब वाकिफ हैं। कई बार तो पलक झपकते ही सांप शिकार को चट कर जाता है। लिहाजा, लोग सांप से दूरी बनाकर ही रहते हैं। कभी-कभी तो सांप बड़े-बड़े जानवरों को धूल चटा देता है। लेकिन, इस वायरल वीडियो (Viral Video) में आपको सांप का ऐसा अंदाज देखने को मिलेगा, जिसे देखकर आपकी सांसें थम जाएंगी। वीडियो (Trending Video) में आप देख सकते हैं किस तरह सांप हवा में लटक कर कौए का शिकार कर रहा है। सांप बिजली के खंभे से लटका हुआ है और जबड़े से कौए को दबा रखा है। कौए की हालत देखकर आपको भी तरस आ जाएगी। आखिर में सांप जो करता है उसे देखकर आंखें खुली की खुली रह जाएंगी। तो देखें दिल दहलाने वाला वीडियो...

हैरतअंगेज नजारा

इस खतरनाक नजारे को देखकर जरूर आप भी हैरान हो गए होंगे। अब यह चौंकाने वाला वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इंस्टाग्राम पर वीडियो को 'memesworld1191' नाम के पेज से शेयर से किया गया है। वीडियो को अब तक लाखों लोग देख चुके हैं। वहीं, हजारों लोगों ने इसे पसंद किए हैं। कुछ लोग जहां इस नजारे पर हैरानी जता रहे हैं, तो कुछ का कहना है कि ऐसा वीडियो पहली बार देखा है। तो इस वीडियो पर आपकी क्या प्रतिक्रिया है कमेंट कर जरूर बताएं।

कौशलेंद्र पाठक
कौशलेंद्र पाठकauthor

कौशलेंद्र पाठक टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कार्यरत हैं। मास कम्युनिकेशन में मास्टर डिग्री हासिल करने के बाद उनका सफर ग्राउंड रिपोर्टिंग से डिजिटल डेस्क तक फैला, जहां उन्होंने कंटेंट की विविध शैलियों को नजदीक से समझा। अजब-गजब, अनोखी, सोशल और ट्रेंडिंग कंटेंट पर उनकी गहरी पकड़ और तेज न्यूज सेंस ने उन्हें डिजिटल दुनिया में एक अलग पहचान दिलाई। वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कौशलेंद्र का ध्यान हमेशा ऐसे कंटेंट पर रहता है जो रीडर्स को नई, दिलचस्प और अनजानी कहानियों से रूबरू कराए—हर बार कुछ अलग, कुछ नया।

और पढ़ें
End of Article