Ajab Gajab News: दुनिया में तमाम ऐसी जगहे हैं जो रहस्यमयी हैं। दुनिया के सबसे पुराने पिरामिडों में शामिल मैक्सिको के युकाटन इलाके में बने पिरामिड इन्हीं रहस्यमयी जगह में शामिल है। इसे 'चिचेन इट्जा चिर्प' पिरामिड के नाम से जानते हैं। इस जगह को मैक्सिको की सबसे रहस्यमयी कलाकृति माना जाता है। ये पिरामिड कई तरह के अजूबों से भरा पड़ा है। आपको जानकर हैरानी होगी की यहां ताली बजाने पर चिड़ियों के चहकने जैसी आवाज आती है।
दुनिया की सबसे रहस्यमयी जगह
चिचेन इट्जा माया जनजाति सभ्यता के लोगों ने बनवाया था। यहां नीचे खड़े होकर ताली बजाने पर आवाज रिफ्लेक्ट होती है। हैरान करने वाली बात यह है कि यह आवाज चिड़ियों की चहचहाहट में बदल जाती है। ध्वनि विशेषज्ञ कहते हैं कि ताली बजाने पर यह आवाज रिफ्लेक्ट होकर 'क्विजटल' नाम के पक्षी की आवाज में बदल जाती है। अगर कई लोग इस जगह पर एक साथ ताली बजाते हैं, तो ऐसा लगेगा कि कई चिड़िया चहचहा रही हैं। इसे लेकर कैलिफोर्निया के ध्वनि विशेषज्ञ डेविड लुबमैन ने साल 1998 में शोध भी किया था।
ताली बजाने पर आती है चिड़ियों के चहकने जैसी आवाज
शोध में वह किसी भी नतीजे पर नहीं पहुंचे थे। वैज्ञानिकों को आज तक समझ नहीं आया है कि 'चिचेन इट्जा' में ताली बजाने पर क्यों चिड़ियों की चहचहाने के जैसे आवाज आती है। इसके अलावा अगर कोई इसके बेस में खड़े होकर चिल्लाता है तो हर बार अलग-अलग तरह की आवाज आती है। पिरामिड के एक तरफ सीढ़ियों पर सूरज की रोशनी पड़ती है तो वहां सांप जैसी आकृति नजर आती हैं। एक शोध में यह सामने आया था कि पिरामिड की सीढ़ियों पर चढ़ने पर बाल्टी में बारिश का पानी गिरने जैसी आवाज आती है।
