वायरल न्यूज़

Optical Illusion: सिर्फ बाज जैसी नजर वाले ही बता पाएंगे, तस्वीर में हैं कितने जीरो, 99 परसेंट हुए फेल

  • Authored by: आदित्य साहू
  • Updated Dec 13, 2023, 06:12 PM IST

Optical Illusion: आप चाहें तो अपने दोस्तों और अपने रिश्तेदारों को भी इस तस्वीर को भेज सकते हैं। आप इससे उनके दिमाग और उनकी नजरों का परीक्षण ​​​कर सकते हैं। इस तस्वीर में छिपी पहेली सिर्फ वही लोग हल कर पाएंगे, जिनकी नजर बाज जैसी तेज होगी।

Image

आप्टिकल इल्यूजन (तस्वीर साभार- ट्विटर)

KEY HIGHLIGHTS
  • ऑप्टिकल इल्यूजन की जबरदस्त तस्वीर
  • तस्वीर में छिपी पहेली को करना है पूरा
  • सिर्फ तेज दिमाग वाले ही कर पाएंगे पूरा

Optical Illusion: ऑप्टिकल इल्यूजन एक ऐसी पहेली है, जिसमें कई चीजें सामने होने के बाद भी नजर नहीं आती हैं। वहीं आपको कई ऐसी चीजें दिख जाती हैं, जो तस्वीर में होती ही नहीं हैं। सोशल मीडिया पर ऐसी हजारों तस्वीर देखने को मिल जाएंगी। हर दिन ऐसी तस्वीरें वायरल होती रहती हैं। हम आपके लिए आज एक ऐसी ही ऑप्टिकल इल्यूजन वाली तस्वीर लेकर आए हैं। इस तस्वीर में छिपी पहेली सिर्फ वही लोग हल कर पाएंगे, जिनकी नजर बाज जैसी तेज होगी।

बाज सी नजर वाले ही पूरा कर पाएंगे चैलेंज

तस्वीर में आपको ढेर सारे C नजर आ रहे होंगे। इन्हीं C की भीड़ में आपको O ढूंढकर निकालना है। आपको इस तस्वीर में दो सवालों का जवाब देना है। एक सवाल यह है कि आपको तस्वीर में से जीरो ढूंढकर निकालना है। दूसरा आपको सारे जीरो की संख्या भी बतानी है। आपको इस चैलेंज को पूरा करने के लिए 6 सेकंड का समय मिलेगा। कुछ लोग भले ही कहेंगे कि 6 सेकंड का समय कम है, लेकिन हम उनको बता दें कि इस तस्वीर में से जीरो ढूंढने के लिए 6 सेकंड का समय पर्याप्त है।

हम आपको दे रहे हैं हिंट

आप चाहें तो अपने दोस्तों और अपने रिश्तेदारों को भी इस तस्वीर को भेज सकते हैं। आप इससे उनके दिमाग और उनकी नजरों का परीक्षण कर सकते हैं। हम इस तस्वीर में छिपे चैलेंज को पूरा करने के लिए आपको एक हिंट भी दे सकते हैं। बता दें कि इस तस्वीर में 10 से ज्यादा जीरो छिपे हुए हैं। अब तो यकीनन आपको इस तस्वीर में से सारे जीरो दिखाई दे जाएंगे। अगर आप दिए गए टाइम में 10 जीरो भी ढूंढ पाए तो जीनियस तो माने ही जाएंगे। अगर सारे जीरो ढूंढ लिए तो सुपर जीनियस माने जाएंगे।

optical Illusion result

यहां दिखेंगे सारे जीरो

अगर आपको अभी तक सारे जीरो नहीं मिल पाए हैं तो हम आपके लिए एक और तस्वीर डाल रहे हैं। इस तस्वीर में आपको लाल घेरे में सारे जीरो मिल जाएंगे। आप चाहें तो सारे जीरो गिन सकते हैं। हम भी आपको बता दे रहे हैं कि तस्वीर में 12 जीरो छिपे हुए हैं।

आदित्य साहू
आदित्य साहूauthor

आदित्य साहू टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स और ट्रेडिंग कंटेंट लिखतें हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स की डिग्री हासिल करने के बाद वह पिछले 10 सालों से मीडिया में सक्रिय हैं। स्पोर्ट्स इवेंट की रियल टाइम कवरेज, डाटा टॉपिक्स और अनोखे कंटेंट आइडियाज को आकर्षक और एंगेजिंग तरीके से प्रस्तुत करना आदित्य की खासियत है। उनकी कॉपी राइटिंग और इंटरेस्टिंग हेडलाइन बनाने की क्षमता उन्हें डिजिटल दुनिया में अलग पहचान देती है। 15,000 से अधिक बायलाइन स्टोरी पब्लिश कर चुके आदित्य का लक्ष्य हर खबर को यूनिक एंगल और स्टोरीटेलिंग के रोचक अंदाज में पेश करना है।

और पढ़ें
End of Article