वायरल न्यूज़

Optical Illusion: इस तस्वीर को देखते ही दिमाग की बत्ती हो जाएगी गुल, तीन अंतर खोजने का चैलेंज

  • Authored by: किशन गुप्ता
  • Updated Jan 22, 2024, 04:15 PM IST

ऑप्टिकल इल्यूजन की ये तस्वीर काफी वायरल हो रही है, जिसमें से आपको तीन अंतर ढूंढने के लिए कहा जा रहा है। इस चैलेंज को पूरा करने के लिए 15 सेकंड का समय मिला है।

Image

क्या आपको नजर आया तीन अंतर? (फोटो साभार- सोशल मीडिया)

KEY HIGHLIGHTS
  • ऑप्टिकल इल्यूजन की तस्वीर वायरल
  • तस्वीर में छिपा है तीन अंतर
  • ढूंढने के लिए मिला 15 सेकंड का समय

Brain Teaser Eye Test: इंटरनेट पर ऑप्टिकल इल्यूजन की एक बड़ी ही खतरनाक तस्वीर वायरल हो रही है, जिसे देखने के बाद आपके दिमाग की बत्ती गुल हो जाएगी। इस तस्वीर में कुछ अंतर ढूंढने का चैलेंज दिया गया है। ऐसे में अगर आप भी इस चैलेंज को पूरा करने का दम रखते हैं तो तस्वीर में से तीन अंतर खोजकर दिखाइए। इसके लिए 15 सेकंड का समय भी मिला है। कहा जा रहा है कि ये तस्वीर जितनी आसान नजर आ रही है, उतनी आसान है नहीं। अब तक इस तस्वीर को सॉल्व करने में काफी लोग फेल हो चुके हैं।

सोशल मीडिया पर वायरल हो रही इस तस्वीर में आपको एक वाइन की बोतल दिखेगी। साथ ही एक ग्लास और अंगूर भी रखे हुए हैं, जिसमें से अंतर ढूंढने है। पहली दफा देखने पर आपको ये दोनों तस्वीरें एकसमान नजर आएगा, जो कमाल का है। इस तस्वीर में तीन अंतर छिपा है, जिसे ढूंढना आसान नहीं है। ऐसे में अगर आप इस तस्वीर को सॉल्व कर पाते हैं तो आप सुपर इंटेलिजेंट कहलाएंगे।

Optical Illusion Eye Test Solution

ये रहा तस्वीर में छिपा हुआ तीन अंतर

ये रहा तस्वीर में छिपा हुआ तीन अंतर

दिमाग की बत्ती गुल कर देने वाली इस तस्वीर (Optical Illusion Eye Test) में अगर आपको तीन अंतर नजर आ गया हो तो आप हमें कमेंट कर जरूर बताइए। लेकिन अगर अभी भी आपको तस्वीर में अंतर नजर नहीं आया तो आप एक बार और ध्यान से देख लीजिए। अगर नहीं मिला हो तो फिर ऊपर दिए गए तस्वीर में देख लीजिए, वहां आपको लाल सर्कल नजर आएगा। तो आपको ऑप्टिकल इल्यूजन की ये तस्वीर कैसी लगी, हमें कमेंट कर जरूर बताइए।

किशन गुप्ता
किशन गुप्ताauthor

<p>देश की धार्मिक राजधानी काशी में जन्म लिया और घाटों पर खेल-कूदकर बड़ा हुआ। साल 2019 में महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में मास्टर्स डिग्री ली। यही से पत्रकारिता की शुरुआत भी हुई। इसी साल जुलाई में हैदराबाद स्थित रामोजी रॉव के स्वामित्व वाले ईटीवी भारत से करियर की शुरुआत हुई। बतौर ट्रेनी यहां एक साल से अधिक का समय बिताया। यह पहली दफा था, जब घर से दूर निकला था। लेकिन चस्का था तो काम करने, एक अच्छा पत्रकार बनने का। यहां रहकर चंद्रयान - 2 को कवर करने का मौका मिला। इसके बाद राजस्थान में शिक्षक भर्ती को लेकर उम्मीदवारों की ओर से हुए हिंसक विरोध को भी करीब से देखा। इस दौरान पथराव का भी सामना करना पड़ा। लेकिन काम करने का एक जुनून था। यह पहली दफा था, जब मैंने किसी बड़ी न्यूज को कवर किया था। इसके बाद ये सिलसिला चलता गया। कुछ समय ऐसा भी आया, जब होम पेज भी काम करने को मिला। करीब एक साल से अधिक समय बिताने के बाद ईटीवी भारत से अलविदा लिया और अपने गृह जिले में पहुंचा, जहां के एक लोकल चैनल टूडेज इंडिया न्यूज में काम करने का मौका मिला। यहां करीब डेढ़ साल से अधिक का समय बिता, जहां रहकर बनारस के साथ-साथ पूर्वांचल को भी कवर करने का मौका मिला। राजनीति और क्राइम की खबरों में खासा रूचि होने के कारण अक्सर फोकस भी इसी पर रहता था। इस दौरान कोविड के दंश को भी देखा। कोरोना काल का यह वो भयानक मंजर था, जिसकी किसी को आशंका न थी। इस दौरान खबरों के माध्यम से देश के दुख-दर्द को करीब से महसूस करने का मौका मिला। फिर मई 2022 में वनइंडिया ज्वाइन कर ली, यहां से फीचर राइटिंग की शुरुआत करते हुए मैंने ट्रैवेल पर काम करना शुरू किया। ऑफिस बैंगलोर था, तो वहां जाने के लिए काफी सोचना भी पड़ा लेकिन दिमाग में था कि बड़ा कुछ करना है तो देश की आर्थिक राजधानी के लिए निकल पड़ा। यहां काफी कम समय ही बिता, करीब 9 महीने तक काम करने के बाद यहां से अलविदा लिया। फिर समय आया देश के प्रतिष्ठित संस्थान टाइम्स नेटवर्क से जुड़ने का। मार्च 2023 में मैं Timesnowhindi.com के वायरल टीम से जुड़ा। इस बीच तमाम ट्रेंडिंग, वायरल और अजब-गजब जैसी कई खबरें की। बीट अलग होने के कारण थोड़ा चैलेंजिंग था लेकिन उस चैलेंज को पूरा करते हुए और चुनौतियों का सामना करते हुए आज एक साल से ऊपर का समय हो गया है।</p>

और पढ़ें
End of Article