Optical Illusion Eye Test: सोशल मीडिया पर कई सारी ऐसी तस्वीरें वायरल होती रहती हैं, जिन्हें देखने के बाद मानिए ऐसा लगता है, जैसे दिमाग की बत्ती ही गुल हो गई हो। इन तस्वीरों में कुछ न कुछ खोजने के लिए कहा जाता है। ऐसी ही एक तस्वीर इंटरनेट पर धमाल मचा रही है, जिसमें तीन अंतर खोजने के लिए कहा जा रहा है। यह तस्वीर ऑप्टिकल इल्यजन की बताई जा रही है, जिसे सॉल्व करने में अब तक 90 प्रतिशत लोग हार मान चुके हैं। इन तस्वीरों को सॉल्व करने से आपका आईक्यू लेवल (IQ LEVEL) का भी पता चलता है।
दो मछलियों के बीच कहां छिपा है तीन अंतर (फोटो साभार- सोशल मीडिया)
वायरल हो रही ऑप्टिकल इल्यूजन की इस तस्वीर (Optical Illusion Puzzle Photo) में आपको दो मछलियां नजर आएंगी, जिसमें तीन अंतर छिपा हुआ है। इस तस्वीर को सॉल्व करने के लिए 15 सेकंड का समय दिया गया है। लेकिन फिर भी लोग इसे सॉल्व नहीं कर पा रहे हैं। कहा जा रहा है कि इस तस्वीर को सॉल्व करने वाला असली फिशरमैन कहलाएगा। तो क्या आप इस तस्वीर को सॉल्व कर पाएंगे।
दो मछलियों के बीच यहां छिपा है तीन अंतर
दो मछलियों के बीच यहां छिपा है तीन अंतर
ऑप्टिकल इल्यूजन की इस आई टेस्ट वाली तस्वीर (Brain Teaser Viral Photo) में अगर आपको तीन अंतर मिल गया हो तो आप जीनियस हैं। लेकिन अगर अभी भी आप इसे ढूंढ ही रहे हैं तो एक बार आप इस तस्वीर को फिर से देख लीजिए, शायद इस बार आपको तीन अंतर नजर आ जाए। वैसे अगर अभी तक आपको अंतर ना दिखा हो तो आप ऊपर दिए गए तस्वीर को देखिए, वहां आपको लाल सर्कल मिल जाएगा। जहां तीन अंतर नजर आ जाएगा। तो आपको ऑप्टिकल इल्यूजन की ये तस्वीर कैसी लगी, हमें कमेंट कर जरूर बताइए।
