वायरल न्यूज़

Optical Illusion: कई धुरंधरों ने पीट लिया अपना माथा, फिर भी नहीं मिला 88, खोज लिया तो कहलाएंगे सरदार खान

  • Authored by: किशन गुप्ता
  • Updated Feb 15, 2024, 01:29 PM IST

दिमाग को हिला देने वाली इस तस्वीर में से 88 खोजने का चैलेंज दिया गया है। इसके लिए 15 सेकंड का समय मिला है। कहा जा रहा है कि इस तस्वीर की गुत्थी सुलझाने वाला सरदार खान कहलाएगा।

Image

तस्वीर में से 88 खोजने का चैलेंज (फोटो साभार- सोशल मीडिया)

KEY HIGHLIGHTS
  • ब्रेन टीजर की तस्वीर वायरल
  • तस्वीर में से 88 खोजने का चैलेंज
  • मिला 15 सेकंड का समय

Optical Illusion Eye Test: सोशल नेटवर्किंग साइट पर हर रोज की तरह आज भी एक तस्वीर काफी वायरल हो रही है। ऑप्टिकल इल्यूजन की ये तस्वीर काफी खतरनाक बताई जा रही है, जिसे देखने के बाद किसी का भी माथा घूम सकता है। इस तस्वीर को सॉल्व करने में अब तक कई धुरंधर अपना माथा पीट चुके हैं लेकिन फिर हाथ मलने के अलावा कुछ नहीं मिला। ऐसे में इस तस्वीर को सॉल्व करने वाला अपने आप में एक खतरनाक खिलाड़ी होगा।

सोशल मीडिया पर वायरल हुई ऑप्टिकल इल्यूजन की इस तस्वीर में 80 का समूह नजर आएगा। इसमें 88 जाकर छिप गया है, जिसे ढूंढने का चैलेंज दिया गया है। इसके लिए 15 सेकंड का समय भी मिला है। वैसे इस तस्वीर को सॉल्व करने में अब 99 प्रतिशत लोग अपने दिमाग का दही करा चुके हैं लेकिन अगर आपने इस तस्वीर को सॉल्व कर दिया तो आप उन खतरनाक खिलाड़ियों की लिस्ट में शामिल हो जाएंगे और अपना नाम भी जीत के योद्धाओं में शामिल करा लेंगे। कहा जा रहा है कि अगर आपने इस तस्वीर को सॉल्व कर लिया तो आप सरदार खान कहलाएंगे।

Optical Illusion Eye Test Solution

तस्वीर में यहां छिपा हुआ है 88

तस्वीर में यहां छिपा हुआ है 88

ऑप्टिकल इल्यूजन की इस तस्वीर (Optical Illusion IQ Test) में आपको 88 ढूंढने के लिए कहा गया है, अगर आपको मिल गया हो तो आप हमें कमेंट कर बता सकते हैं। लेकिन अगर अभी भी आप ढूंढ ही रहे हैं तो अब आप ऊपर दिए गए तस्वीर में बने लाल सर्कल को देख लीजिए, वहां आपको तस्वीर में छिपा 88 नजर आ जाएगा। तो देखा आपने ये कितना आसान था। वैसे आपको ऑप्टिकल इल्यूजन की ये तस्वीर कैसी लगी, हमें कमेंट कर जरूर बताइए।

किशन गुप्ता
किशन गुप्ताauthor

<p>देश की धार्मिक राजधानी काशी में जन्म लिया और घाटों पर खेल-कूदकर बड़ा हुआ। साल 2019 में महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में मास्टर्स डिग्री ली। यही से पत्रकारिता की शुरुआत भी हुई। इसी साल जुलाई में हैदराबाद स्थित रामोजी रॉव के स्वामित्व वाले ईटीवी भारत से करियर की शुरुआत हुई। बतौर ट्रेनी यहां एक साल से अधिक का समय बिताया। यह पहली दफा था, जब घर से दूर निकला था। लेकिन चस्का था तो काम करने, एक अच्छा पत्रकार बनने का। यहां रहकर चंद्रयान - 2 को कवर करने का मौका मिला। इसके बाद राजस्थान में शिक्षक भर्ती को लेकर उम्मीदवारों की ओर से हुए हिंसक विरोध को भी करीब से देखा। इस दौरान पथराव का भी सामना करना पड़ा। लेकिन काम करने का एक जुनून था। यह पहली दफा था, जब मैंने किसी बड़ी न्यूज को कवर किया था। इसके बाद ये सिलसिला चलता गया। कुछ समय ऐसा भी आया, जब होम पेज भी काम करने को मिला। करीब एक साल से अधिक समय बिताने के बाद ईटीवी भारत से अलविदा लिया और अपने गृह जिले में पहुंचा, जहां के एक लोकल चैनल टूडेज इंडिया न्यूज में काम करने का मौका मिला। यहां करीब डेढ़ साल से अधिक का समय बिता, जहां रहकर बनारस के साथ-साथ पूर्वांचल को भी कवर करने का मौका मिला। राजनीति और क्राइम की खबरों में खासा रूचि होने के कारण अक्सर फोकस भी इसी पर रहता था। इस दौरान कोविड के दंश को भी देखा। कोरोना काल का यह वो भयानक मंजर था, जिसकी किसी को आशंका न थी। इस दौरान खबरों के माध्यम से देश के दुख-दर्द को करीब से महसूस करने का मौका मिला। फिर मई 2022 में वनइंडिया ज्वाइन कर ली, यहां से फीचर राइटिंग की शुरुआत करते हुए मैंने ट्रैवेल पर काम करना शुरू किया। ऑफिस बैंगलोर था, तो वहां जाने के लिए काफी सोचना भी पड़ा लेकिन दिमाग में था कि बड़ा कुछ करना है तो देश की आर्थिक राजधानी के लिए निकल पड़ा। यहां काफी कम समय ही बिता, करीब 9 महीने तक काम करने के बाद यहां से अलविदा लिया। फिर समय आया देश के प्रतिष्ठित संस्थान टाइम्स नेटवर्क से जुड़ने का। मार्च 2023 में मैं Timesnowhindi.com के वायरल टीम से जुड़ा। इस बीच तमाम ट्रेंडिंग, वायरल और अजब-गजब जैसी कई खबरें की। बीट अलग होने के कारण थोड़ा चैलेंजिंग था लेकिन उस चैलेंज को पूरा करते हुए और चुनौतियों का सामना करते हुए आज एक साल से ऊपर का समय हो गया है।</p>

और पढ़ें
End of Article