वायरल न्यूज़

Optical Illusion: टमाटरों के झुंड में छिपा है एक बॉल, ढूंढकर दिखाने वाला कहलाएगा 'दिमागदारों का सरदार'

Optical Illusion Puzzle Photo: ऑप्टिकल इल्यूजन की एक तस्वीर वायरल हो रही है, जिसमें आपको हर तरफ टमाटर ही टमाटर नजर आएगा। इस तस्वीर में एक बॉल छिपा हुआ है, जिसे ढूंढने का चैलेंज दिया गया है।

Image

तस्वीर में से बॉल ढूंढने का चैलेंज (Social Media)

KEY HIGHLIGHTS
  • ऑप्टिकल इल्यूजन की तस्वीर वायरल
  • तस्वीर में से ढूंढना है बॉल
  • ढूंढने के लिए मिला 25 सेकंड का समय

Optical Illusion Brain Test: इंटरनेट पर तस्वीरों की भरमार देखी जाती है। इनमें से कुछ को देखकर काफी हंसी आती है तो कुछ को देखकर दिमाग का दही हो जाता है। जिन तस्वीरों को देखकर आपका दिमाग हिल जाता है, ऐसी तस्वीरों को ही ऑप्टिकल इल्यूजन कहा जाता है। इनमें कुछ तो आसानी से सॉल्व हो जाती हैं लेकिन कुछ को सॉल्व करने में सुबह से शाम हो जाती हैं। एक ऐसी ही खतरनाक तस्वीर हम आपके लिए लेकर आए हैं, जो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है।

इस तस्वीर में आपको खूब सारा टमाटर नजर आएगा, जिसमें एक बॉल छिप गया है। लाल रंग होने के चलते बॉल टमाटर के बीच गुम हो गया है। ऐसे में काफी लोगों ने बॉल ढूंढने की कोशिश की लेकिन वे ढूंढ नहीं पाए। अगर आप टमाटर की भीड़ में छिपे बॉल को ढूंढ लेते हैं तो आपको 'दिमागदारों का सरदार' माना जाएगा। बता दें, इस तस्वीर को सॉल्व करने के लिए 25 सेकंड का समय भी मिला है। तो क्या आप इस चैलेंज को स्वीकार करते हैं? अगर हां तो आइए देखते हैं..

Optical Illusion Eye Test Solution

तस्वीर में यहां छिपा है बॉल

तस्वीर में यहां छिपा है बॉल

इस तस्वीर को सॉल्व करने में अब तक कई लोग हार मान चुके हैं। ऐसे में अगर आप तस्वीर की गुत्थी सुलझा पाएंगे तो आप हमें कमेंट कर बता सकते हैं। लेकिन अगर अभी भी आप उन 99% लोगों की लिस्ट में आते हैं तो आप ऊपर दिए गए तस्वीर को ध्यान से देखिए, वहां आपको एक हरा सर्कल दिखाई देगा, जहां आपको बॉल दिख जाएगा। ऐसे में अगर आप चाहे तो आप अपने रिश्तेदारों के साथ इस तस्वीर को शेयर करें और उन्हें इसे सॉल्व करने का चैलेंज दें।

Kishan Gupta
किशन गुप्ताauthor

<p>देश की धार्मिक राजधानी काशी में जन्म लिया और घाटों पर खेल-कूदकर बड़ा हुआ। साल 2019 में महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में मास्टर्स डिग्री ली। यही से पत्रकारिता की शुरुआत भी हुई। इसी साल जुलाई में हैदराबाद स्थित रामोजी रॉव के स्वामित्व वाले ईटीवी भारत से करियर की शुरुआत हुई। बतौर ट्रेनी यहां एक साल से अधिक का समय बिताया। यह पहली दफा था, जब घर से दूर निकला था। लेकिन चस्का था तो काम करने, एक अच्छा पत्रकार बनने का। यहां रहकर चंद्रयान - 2 को कवर करने का मौका मिला। इसके बाद राजस्थान में शिक्षक भर्ती को लेकर उम्मीदवारों की ओर से हुए हिंसक विरोध को भी करीब से देखा। इस दौरान पथराव का भी सामना करना पड़ा। लेकिन काम करने का एक जुनून था। यह पहली दफा था, जब मैंने किसी बड़ी न्यूज को कवर किया था। इसके बाद ये सिलसिला चलता गया। कुछ समय ऐसा भी आया, जब होम पेज भी काम करने को मिला। करीब एक साल से अधिक समय बिताने के बाद ईटीवी भारत से अलविदा लिया और अपने गृह जिले में पहुंचा, जहां के एक लोकल चैनल टूडेज इंडिया न्यूज में काम करने का मौका मिला। यहां करीब डेढ़ साल से अधिक का समय बिता, जहां रहकर बनारस के साथ-साथ पूर्वांचल को भी कवर करने का मौका मिला। राजनीति और क्राइम की खबरों में खासा रूचि होने के कारण अक्सर फोकस भी इसी पर रहता था। इस दौरान कोविड के दंश को भी देखा। कोरोना काल का यह वो भयानक मंजर था, जिसकी किसी को आशंका न थी। इस दौरान खबरों के माध्यम से देश के दुख-दर्द को करीब से महसूस करने का मौका मिला। फिर मई 2022 में वनइंडिया ज्वाइन कर ली, यहां से फीचर राइटिंग की शुरुआत करते हुए मैंने ट्रैवेल पर काम करना शुरू किया। ऑफिस बैंगलोर था, तो वहां जाने के लिए काफी सोचना भी पड़ा लेकिन दिमाग में था कि बड़ा कुछ करना है तो देश की आर्थिक राजधानी के लिए निकल पड़ा। यहां काफी कम समय ही बिता, करीब 9 महीने तक काम करने के बाद यहां से अलविदा लिया। फिर समय आया देश के प्रतिष्ठित संस्थान टाइम्स नेटवर्क से जुड़ने का। मार्च 2023 में मैं Timesnowhindi.com के वायरल टीम से जुड़ा। इस बीच तमाम ट्रेंडिंग, वायरल और अजब-गजब जैसी कई खबरें की। बीट अलग होने के कारण थोड़ा चैलेंजिंग था लेकिन उस चैलेंज को पूरा करते हुए और चुनौतियों का सामना करते हुए आज एक साल से ऊपर का समय हो गया है।</p>

और पढ़ें
End of Article