वायरल न्यूज़

Optical Illusion: लंगूरों की भीड़ में जाकर छिप गया है एक नकली लंगूर, ढूंढने वाला कहलाएगा असली खिलाड़ी

Optical Illusion Puzzle Photo: ऑप्टिकल इल्यूजन की एक दिमाग हिला देने वाली तस्वीर वायरल हो रही है, जिसमें आपको लंगूरों की भीड़ नजर आएगी। इस तस्वीर में एक नकली लंगूर जाकर छिप गया है, जिसे ढूंढने का चैलेंज दिया गया है।

Image

तस्वीर में नकली लंगूर ढूंढने का चैलेंज

Photo : Times Now Digital
KEY HIGHLIGHTS
  • ऑप्टिकल इल्यूजन की तस्वीर वायरल
  • तस्वीर में से ढूंढना है नकली लंगूर
  • ढूंढने के लिए मिला 18 सेकंड का समय

Optical Illusion Brain Test: इंटरनेट पर रोजाना कई सारी तस्वीरें शेयर की जाती हैं। इन तस्वीरों में कुछ को देखकर हंसी निकल जाती है तो कुछ को देख दिमाग के धागे खुल जाते हैं। ऐसी तस्वीरों को ऑप्टिकल इल्यूजन या ब्रेन टीजर के तहत रखा जाता है। कहते हैं कि ऐसी तस्वीरों को सॉल्व करने में कई बार सुबह से शाम हो जाता है, फिर भी ये तस्वीरें सॉल्व नहीं हो पाती है।

हाल ही में सोशल मीडिया पर ऑप्टिकल इल्यूजन की एक तस्वीर शेयर की गई है, जिसमें लंगूरों का एक समूह नजर आ रहा है। ऐसे में लंगूरों की भीड़ में जाकर एक नकली लंगूर छिप गया है, जिसे ढूंढने का चैलेंज दिया गया है। इसके लिए 18 सेकंड का समय भी दिया गया है। तस्वीर को लेकर कहा जा रहा है कि इसे सॉल्व करने में अब तक 98% लोगों का माथा हिल चुका है। ऐसे में अगर आप इस तस्वीर की गुत्थी सुलझा देते हैं तो आपको असली खिलाड़ी माना जाएगा।

Optical Illusion Eye Test Solution

तस्वीर में यहां छिपा है नकली लंगूर

तस्वीर में यहां छिपा है नकली लंगूर

शेयर की गई इस तस्वीर को सॉल्व करने में अब तक कई लोग फेल हो चुके हैं। ऐसे में अगर आप तस्वीर की गुत्थी सुलझा पा रहे हैं तो आप हमें कमेंट कर बता सकते हैं। लेकिन अगर अभी भी आप उन 98% लोगों की लिस्ट में आते हैं तो आप ऊपर दिए गए तस्वीर को ध्यान से देखिए, वहां आपको नकली लंगूर दिख जाएगा। अब जब आपको नकली लंगूर दिख ही गया है तो क्यों ना आप इस तस्वीर को अपने रिश्तेदारों के साथ शेयर करें और उन्हें इसे सॉल्व करने का चैलेंज दें।

Kishan Gupta
किशन गुप्ताauthor

<p>देश की धार्मिक राजधानी काशी में जन्म लिया और घाटों पर खेल-कूदकर बड़ा हुआ। साल 2019 में महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में मास्टर्स डिग्री ली। यही से पत्रकारिता की शुरुआत भी हुई। इसी साल जुलाई में हैदराबाद स्थित रामोजी रॉव के स्वामित्व वाले ईटीवी भारत से करियर की शुरुआत हुई। बतौर ट्रेनी यहां एक साल से अधिक का समय बिताया। यह पहली दफा था, जब घर से दूर निकला था। लेकिन चस्का था तो काम करने, एक अच्छा पत्रकार बनने का। यहां रहकर चंद्रयान - 2 को कवर करने का मौका मिला। इसके बाद राजस्थान में शिक्षक भर्ती को लेकर उम्मीदवारों की ओर से हुए हिंसक विरोध को भी करीब से देखा। इस दौरान पथराव का भी सामना करना पड़ा। लेकिन काम करने का एक जुनून था। यह पहली दफा था, जब मैंने किसी बड़ी न्यूज को कवर किया था। इसके बाद ये सिलसिला चलता गया। कुछ समय ऐसा भी आया, जब होम पेज भी काम करने को मिला। करीब एक साल से अधिक समय बिताने के बाद ईटीवी भारत से अलविदा लिया और अपने गृह जिले में पहुंचा, जहां के एक लोकल चैनल टूडेज इंडिया न्यूज में काम करने का मौका मिला। यहां करीब डेढ़ साल से अधिक का समय बिता, जहां रहकर बनारस के साथ-साथ पूर्वांचल को भी कवर करने का मौका मिला। राजनीति और क्राइम की खबरों में खासा रूचि होने के कारण अक्सर फोकस भी इसी पर रहता था। इस दौरान कोविड के दंश को भी देखा। कोरोना काल का यह वो भयानक मंजर था, जिसकी किसी को आशंका न थी। इस दौरान खबरों के माध्यम से देश के दुख-दर्द को करीब से महसूस करने का मौका मिला। फिर मई 2022 में वनइंडिया ज्वाइन कर ली, यहां से फीचर राइटिंग की शुरुआत करते हुए मैंने ट्रैवेल पर काम करना शुरू किया। ऑफिस बैंगलोर था, तो वहां जाने के लिए काफी सोचना भी पड़ा लेकिन दिमाग में था कि बड़ा कुछ करना है तो देश की आर्थिक राजधानी के लिए निकल पड़ा। यहां काफी कम समय ही बिता, करीब 9 महीने तक काम करने के बाद यहां से अलविदा लिया। फिर समय आया देश के प्रतिष्ठित संस्थान टाइम्स नेटवर्क से जुड़ने का। मार्च 2023 में मैं Timesnowhindi.com के वायरल टीम से जुड़ा। इस बीच तमाम ट्रेंडिंग, वायरल और अजब-गजब जैसी कई खबरें की। बीट अलग होने के कारण थोड़ा चैलेंजिंग था लेकिन उस चैलेंज को पूरा करते हुए और चुनौतियों का सामना करते हुए आज एक साल से ऊपर का समय हो गया है।</p>

और पढ़ें
End of Article