Optical Illusion: मूवी लवर ही ढूंढ पाएगा तस्वीर में छिपा अनोखा पॉपकॉर्न, 12 सेकंड में ढूंढने का मिला चैलेंज

  • Authored by: किशन गुप्ता
  • Updated Jan 12, 2024, 12:53 PM IST

सोशल मीडिया पर ब्रेन टीजर की एक तस्वीर वायरल हो रही है, जिसमें आपको कई सारे पॉपकॉर्न नजर आ रहे होंगे। इस तस्वीर में एक अनोखा पॉपकॉर्न छिपा है, जिसे ढूंढने का चैलेंज दिया गया है।

KEY HIGHLIGHTS
  • ब्रेन टीजर की एक तस्वीर वायरल
  • तस्वीर में छिपा है अनोखा पॉपकॉर्न
  • 12 सेकंड में ढूंढने का चैलेंज

Optical Illusion Brain Test: सोशल मीडिया एक ऐसा प्लेटफॉर्म है, जहां आपको हर रोज कुछ न कुछ नया व खास देखने को मिल जाता है। इसी में से एक ऑप्टिकल इल्यूजन भी है, जिसकी तस्वीर आपको अक्सर फेसबुक या ट्विटर पर देखने को मिल जाती होगी। वायरल हो रही ये तस्वीर भी ऑप्टिकल इल्यूजन (Optical Illusion Viral News) से ही संबंधित है। दिए गए तस्वीर में आपको खूब सारे पॉपकॉर्न नजर आ रहे होंगे, जिसमें एक अनोखा पॉपकॉर्न छिपा हुआ है, जिसे ढूंढने का चैलेंज दिया गया है।

Optical Illusion Eye Test

तस्वीर में कहां छिपा है अनोखा पॉपकॉर्न (फोटो साभार- सोशल मीडिया)

सोशल मीडिया पर वायरल हो रही इस तस्वीर में छिपे अनोखे पॉपकॉर्न को ढूंढने के लिए 12 सेकंड का समय मिला है। ऐसे में क्या आप इस तस्वीर की गुत्थी सुलझा पाएंगे या बाकी लोगों की तरह हार मानकर घुटने टेक देंगे। वैसे बता दें कि अब तक 97 प्रतिशत लोग इस तस्वीर को सॉल्व करने में हार मान चुके हैं। ऐसे में अगर आप इस तस्वीर को सॉल्व कर लेंगे तो आपको तुर्रम खां की उपाधि दी जाएगी। इस तस्वीर को सॉल्व कर आप अपना आईक्यू लेवल (IQ Level) भी चेक कर सकते हैं। इससे आपको पता चल पाएगा कि आपका दिमाग कितनी स्पीड में काम कर सकता है। तो आइए एक बार आप भी इस तस्वीर को सॉल्व करने की कीशिश करके देखिए..

End of Feed