वायरल न्यूज़

Optical Illusion: 99 परसेंट लोग हो गए कंफ्यूज, तस्वीर में दिखी बिल्ली या नजर आ रहा चूहा

  • Authored by: आदित्य साहू
  • Updated Oct 19, 2023, 04:31 PM IST

Optical Illusion: आज हम आपको आपकी पर्सनैलिटी की ऐसी बात बताएंगे, जो आपके लिए एकदम नई होगी। आपको तस्वीर में पहली नजर में जो चीज नजर आया, उसके बारे में 100 परसेंट श्योर होना होगा। तभी आ​प अपनी पर्सनैलिटी के राज जान सकते हैं।

Image

ऑप्टिकल इल्यूजन (ट्विटर)

KEY HIGHLIGHTS
  • ऑप्टिकल इल्यूजन की जबरदस्त तस्वीर वायरल
  • तस्वीर का जवाब देकर जानिए अपनी पर्सनैलिटी
  • आपको तस्वीर में पहली नजर में क्या दिखाई दिया

Optical Illusion: इन दिनों सोशल मीडिया पर ऑप्टिकल इल्यूजन की तरह-तरह की तस्वीरें शेयर की जाती हैं। इसमें से कुछ तस्वीरें लोगों के दिमाग की बत्ती जला देती हैं तो कुछ तस्वीरें लोगों के दिमाग का दही कर देती हैं। कई तस्वीरें लोगों की नजर परखती हैं तो कुछ तस्वीरें इंसान की पर्सनैलिटी बताती हैं। आज हम आपके लिए एक ऐसी ही तस्वीर लेकर आए हैं। इस तस्वीर से आप अपनी पर्सनैलिटी के बारे में जान सकते हैं। आप तस्वीर में छिपे ऑब्जेकट का सही जवाब देकर अपनी पर्सनैलिटी के बारे में जान सकते हैं।

तस्वीर से जानिए अपनी पर्सनैलिटी

आपको तस्वीर में देखकर बताना है कि आपको सबसे पहले क्या नजर आया। कई लोगों को इस तस्वीर में सबसे पहले चूहा नजर आया। वहीं कई लोग ऐसे हैं, जिन्हें तस्वीर में सबसे पहले एक बिल्ली दिखाई दी। सबसे पहले आपको यह तस्वीर देखनी होगी। आपको पहली नजर में जो चीज नजर आया, उसके बारे में 100 परसेंट श्योर होना होगा। इसके बाद ही आप अपनी पर्सनैलिटी के राज जान सकते हैं। आज हम आपको आपकी पर्सनैलिटी की ऐसी बात बताएंगे, जो आपके लिए एकदम नई है।

अगर पहले चूहा नजर आया

अगर आपको तस्वीर में सबसे पहले एक क्यूट सा चूहा नजर आया तो समझ लीजिए कि आप बहुत ही ज्यादा पॉजिटिव इंसान हैं। हर स्थिति में आप पॉजिटिविटी ढूंढ लेते हैं। आप आधा खाली गिलास को खाली नहीं बल्कि आधी भरी वाली अप्रोच से देखते हैं। हालांकि, इससे लोगों को यह भी लगता है कि आप अनुभवहीन इंसान हैं।

optical illusion result

अगर पहले नजर आया चूहा

क्या पहले नजर आई बिल्ली

वहीं अगर आपको तस्वीर में पहले बिल्ली नजर आई तो समझ लीजिए कि आप बहुत ही डाउन-टू-अर्थ यानि विनम्र इंसान हैं। आप कुछ भी करने से पहले बहुत ही ज्यादा सोचते-समझते हैं। ऐसा आप इसलिए करते हैं, जिससे आपसे कोई भी गलती न हो। आप किसी भी काम में जल्दबाजी नहीं करते हैं। आप सबसे पहले उस चीज को अच्छे से समझते हैं। इसके बाद जो जरूरी होता है, वही करते हैं।

आदित्य साहू
आदित्य साहूauthor

आदित्य साहू टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स और ट्रेडिंग कंटेंट लिखतें हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स की डिग्री हासिल करने के बाद वह पिछले 10 सालों से मीडिया में सक्रिय हैं। स्पोर्ट्स इवेंट की रियल टाइम कवरेज, डाटा टॉपिक्स और अनोखे कंटेंट आइडियाज को आकर्षक और एंगेजिंग तरीके से प्रस्तुत करना आदित्य की खासियत है। उनकी कॉपी राइटिंग और इंटरेस्टिंग हेडलाइन बनाने की क्षमता उन्हें डिजिटल दुनिया में अलग पहचान देती है। 15,000 से अधिक बायलाइन स्टोरी पब्लिश कर चुके आदित्य का लक्ष्य हर खबर को यूनिक एंगल और स्टोरीटेलिंग के रोचक अंदाज में पेश करना है।

और पढ़ें
End of Article