वायरल न्यूज़

Optical Illusion: मिल गई सबसे मुश्किल तस्वीर, इसमें छिपा जीरो कोई नहीं खोज पाया

  • Authored by: Ikramuddin
  • Updated Oct 18, 2023, 10:12 AM IST

Optical Illusion: देखने में बहुत सामान्य लग रही ये तस्वीर उतनी ही मुश्किल है। इसमें ओ वर्ड के बीच जीरो छिपा हुआ है और उसे खोजना बिल्कुल भी आसान नहीं है।

Image

O की भीड़ में छिपा बैठा है 0। आपको उसी को खोज निकालना है। (फोटो- सोशल मीडिया)

KEY HIGHLIGHTS
  • सामान्य लग रही तस्वीर में छिपा है रहस्य
  • उसे खोजना उतना ही ज्यादा है मुश्किल
  • खोज लिया तो मान लेंगे जीनियस

Optical Illusion: ऑप्टिकल इल्यूजन यानी नजर से जुड़ा धोखा। यानी ऐसा कुछ जिसमें रहस्य नजर के ठीक सामने ही हो, मगर बहुत कोशिश के बाद भी उसे कोई खोज ना पाए। सोशल मीडिया में ऐसी तस्वीरों की भरमार है। हर रोज बड़ी तादाद में नजर के धोखे से जुड़ी तस्वीरें यहां अपलोड की जाती हैं। तस्वीरों में छिपे रहस्यों को बहुत हद तक नेटिजन्स खोज भी लेते हैं। मगर क्या हो जब ऐसी तस्वीर सामने आ जाए, जिसमें छिपा रहस्य खोजना सबसे ज्यादा मुश्किल हो। अभी एक ऐसी जबरदस्त सामने आई हैं। इसमें रहस्य नजर के ठीक सामने ही है, मगर शायद ही उसे कोई खोज पाएं।

तस्वीर में O के बीच छिपा है जीरो

वायरल तस्वीर दरअसल अंग्रेजी के वर्ड 'O' से जुड़ी है। इसमें बहुत सारे ओ वर्ड एक-दूसरे के बिल्कुल करीब हैं। मगर देखने में ये तस्वीर जितनी सामान्य लग रही है, इसमें उतना बड़ा रहस्य छिपा है। दरअसल तस्वीर में कहीं जीरो (0) भी है। मगर मजाल है कोई उसे खोज निकाले। जीरो खोजने में मुश्किल आने की एक बड़ी वजह ये भी है कि दोनों ही करीब-करीब एक जैसे नजर आते हैं। दोनों में बहुत ही बारीक फर्क है। उस फर्क को समझने वाला ही है इसे हल कर सकता है। अगर आप भी खुद को जीनियस या धुरंधर समझते हैं तो ये तस्वीर आपके लिए ही है।

खोजने के लिए मिलेंगे दस सेकंड

आपको इसी तस्वीर में छिपे हुए जीरो को खोज निकालना है। तस्वीर में जीरो खोजना शुरू करें इससे पहले एक शर्त भी जान लीजिए। आपको इसे हल करने के लिए सिर्फ दस सेकंड का समय में मिलेगा। अगर इतने समय में जीरो को खोज लिया तो यकीन मानिए आपसे बड़ा धुरंधर कोई नहीं है। आपकी नजर को बाज से भी तेज माना जाएगा। दिमाग इतना तेज जो बारीक से बारीक चीज में आसानी से फर्क कर खोज ले। हालांकि अभी तक उस छिपे हुए जीरो को नहीं खोज पाएं हैं तो परेशान बिल्कुल ना हों। हम आपको इसका जवाब भी यहीं बताएंगे।

यहां देखिए रिजल्ट

optical Illusion Photo

देखिए कहां छिपा बैठा है जीरो।

दरअसल तस्वीर में छिपा हुआ जीरो कहीं और नहीं बल्कि ऊपर से दूसरी लाइन में सबसे दाईं तरफ है। ऊपर तस्वीर में देखिए कहां है वो जीरो। अब देखकर सहज ही अंदाजा हो गया होगा कि जीरो को खोजने में किसी को भी खासी मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है।

Ikramuddin
Ikramuddin author

<p>पत्रकारिता के पेशे में काम करते हुए करीब 9 साल पूरे हो चले हैं। साल 2011-14 में दिल्ली यूनिवर्सिटी (DU) के डॉ. भीमराव आंबेडकर कॉलेज (BRAC) से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया। फिर भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) नई दिल्ली से साल 2015 में पीजी डिप्लोमा किया। इसके बाद पत्रकारिता के क्षेत्र में दाखिल हुए और सीखने का सिलसिला आज तक जारी है। पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद सबसे पहले लाइव इंडिया टीवी चैनल के डिजिटल प्लेटफॉर्म में काम करने का मौका मिला। लाइव इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल तक काम किया और बहुत कुछ सीखा। राजनीति, खेल और अपराध के साथ तमाम क्षेत्रों में जमकर खबरें बनाईं और हर दिन कुछ नया सीखने का मौका मिला।चुनाव से जुड़ी बारीकियों और जनता से जुड़े मुद्दों को खबरों की शक्ल में कवर करने का काम इसी संस्थान में रहते हुए सीखा। चुनाव में आम लोगों के बुनियादी मुद्दों को समझने और उन्हें खबरिया प्लेटफॉर्म तक लाने का काम भी बखूबी सीखा। खबरों की बारीकियां सीखने और समझने के दौरान इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप के डिजिटल प्लेटफॉर्म जनसत्ता में काम किया। यहां करीब चार साल के करियर के दौरान खबरों से जुड़ी दूसरी बारीकियों को समझना जारी रखा। यहां ट्रेंडिंग खबरों पर खासा ध्यान रहा। सोशल मीडिया से जुड़ी तमाम बारीकियों को समझने का मौका इसी संस्थान में मिला। जनसत्ता डॉट कॉम में करीब चार साल बिताने के बाद जी मीडिया ग्रुप के इंडिया डॉट कॉम डिजिटल प्लेटफॉर्म से जुड़ने का मौका मिला। यहां वायरल, ऑफबीट, टीवी डिबेट और यूट्यूब जैसे प्लेटफॉर्म से रोचक खबरें बनाई। इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल बिताने के बाद सितंबर 2023 में टाइम्स नेटवर्क की प्लेटफॉर्म Timesnowhindi.com में वायरल टीम का हिस्सा हूं।</p>

और पढ़ें
End of Article