Brain Test: दिमाग के सारे पुर्जे हिल गए मगर पांडा नहीं दिखा, क्या आपमें है खोजने का दम

  • Authored by: Ikramuddin
  • Updated Feb 26, 2025, 08:54 AM IST

Brain Test: ब्रेन टेस्ट वाली इस तस्वीर को हल करने में आज खूब मजा आने वाला है। वायरल तस्वीर में आपको एक छिपे हुए पांडा को ढूंढकर दिखाना है। अगर जवाब ढूंढ लिया तो सुपर जीनियस मान लेंगे।

Brain Test Puzzle: सोशल मीडिया की अजब-गजब दुनिया में वैसे तो हर समय कुछ ना कुछ छाया ही रहता है। यहां कभी ऐसा कुछ नजर आता है दिमाग घूम जाता है। समझ नहीं आता है कि उसका हल कैसे निकाला जाए। आमतौर पर ऐसी तस्वीरों को ऑप्टकल इल्यूजन यानी दिमाग का धोखा कहा जाता है। आज हम एक बार फिर ऐसी ही खास तस्वीर के साथ हाजिर हुए हैं, जिसे हल करने का चैलेंज मिला है। मगर मजाल है कोई इस तस्वीर को तय समय के भीतर हल करके दिखा सके।

Brain Test Puzzle

ब्रेन टेस्ट वाली इस तस्वीर में पांडा ढूंढने का चैलेंज मिलने वाला है। (Photo/Twitter)

मिलेंगे पांच सेकंड

वायरल तस्वीर में आपको एक पांडा को ढूंढने का चैलेंज मिलने वाला है। मगर उस पांडा को ढूंढने में आज दिमाग के सारे पुर्जे हिलने वाले हैं। हालांकि अगर आप खुद को जीनियस या धुरंधरों का सरदार समझते हैं तो तस्वीर में छिपे पांडा को ढूंढकर दिखा दीजिए। मगर आप चैलेंज को पूरा करने में जुट जाएं, पहले एक शर्त भी जान लीजिए। आपको चैलेंज पूरा करने के लिए सिर्फ पांच सेकंड का समय मिलेगा।

End of Feed