वायरल न्यूज़

बंदर के सामने उसी की नकल करने लगा शख्स, फिर जो हुआ जिंदगी में नहीं भूलेगा, देखिए VIDEO

  • Authored by: Ikramuddin
  • Updated Feb 26, 2025, 01:18 PM IST

Funny Fight Video: मजेदार वीडियो में देखेंगे कि शख्स बंदर को दुलार करता है मगर बेचारे को बदले में झापड़ मिल गया। फ्रेम में फिर जो कुछ नजर आया शायद ही किसी ने कभी सोचा होगा।

Image

बंदर और शख्स की लड़ाई का वीडियो। (Photo/Twitter)

Funny Fight Video: सोशल मीडिया की दुनिया अपने आप में बेहद गजब की है। यहां कब क्या वायरल हो जाए कुछ पता नहीं चलता है। यहां कभी ऐसा कुछ वायरल होता है जिसे देखकर चौंक जाते हैं। मगर कई बार हंसी रोकना तक मुश्किल होता है। अभी ठीक वैसा ही वीडियो सामने आया है जो खूब मजेदार होने वाला है। वायरल वीडियो एक ऐसे शख्स से जुड़ा है जो ना सिर्फ बंदर की नकल करता है, बल्कि उसे परेशान भी करता है। मगर तभी जो कुछ हुआ शख्स जिंदगी में कभी भूल नहीं पाएगा।

बंदर ने जड़ दिया झापड़

वायरल वीडियो में देखेंगे लोग पहाड़ी क्षेत्र में बर्फबारी का आनंद लेने पहुंचे हैं। मगर इन सबके बीच नजर एक शख्स पर पड़ती है। शख्स बंदर के पास खड़ा है और उसे घूर रहा है। फ्रेम में यहां तक तो सबकुछ सामान्य नजर आता है। मगर तभी जो कुछ हुआ देखकर हंसी भी बहुत आती है। शख्स बंदर को दुलार करता है। मगर इसके उलट बंदर ने उसे झापड़ रसीद कर दिया।

एक्स पर देखिए वीडियो

दुलार के बदले झापड़ खाने वाले शख्स ने शायद ही कभी जिंदगी में इसे भूल पाएगा। इससे शख्स तुरंत गुस्सा हो गया और उसने भी बदला लेने का मन बना लिया। शख्स भी बंदर पर हमलावर हो गया। अब जब भी बंदर उसके करीब आने की कोशिश करता है तो तुरंत हमला होता है। मालूम हो मजेदार वीडियो अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर वायरल है। इसे एक्स पर @PicturesFoIder नाम के हैंडल से भी शेयर किया गया है।

Ikramuddin
Ikramuddin author

<p>पत्रकारिता के पेशे में काम करते हुए करीब 9 साल पूरे हो चले हैं। साल 2011-14 में दिल्ली यूनिवर्सिटी (DU) के डॉ. भीमराव आंबेडकर कॉलेज (BRAC) से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया। फिर भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) नई दिल्ली से साल 2015 में पीजी डिप्लोमा किया। इसके बाद पत्रकारिता के क्षेत्र में दाखिल हुए और सीखने का सिलसिला आज तक जारी है। पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद सबसे पहले लाइव इंडिया टीवी चैनल के डिजिटल प्लेटफॉर्म में काम करने का मौका मिला। लाइव इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल तक काम किया और बहुत कुछ सीखा। राजनीति, खेल और अपराध के साथ तमाम क्षेत्रों में जमकर खबरें बनाईं और हर दिन कुछ नया सीखने का मौका मिला।चुनाव से जुड़ी बारीकियों और जनता से जुड़े मुद्दों को खबरों की शक्ल में कवर करने का काम इसी संस्थान में रहते हुए सीखा। चुनाव में आम लोगों के बुनियादी मुद्दों को समझने और उन्हें खबरिया प्लेटफॉर्म तक लाने का काम भी बखूबी सीखा। खबरों की बारीकियां सीखने और समझने के दौरान इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप के डिजिटल प्लेटफॉर्म जनसत्ता में काम किया। यहां करीब चार साल के करियर के दौरान खबरों से जुड़ी दूसरी बारीकियों को समझना जारी रखा। यहां ट्रेंडिंग खबरों पर खासा ध्यान रहा। सोशल मीडिया से जुड़ी तमाम बारीकियों को समझने का मौका इसी संस्थान में मिला। जनसत्ता डॉट कॉम में करीब चार साल बिताने के बाद जी मीडिया ग्रुप के इंडिया डॉट कॉम डिजिटल प्लेटफॉर्म से जुड़ने का मौका मिला। यहां वायरल, ऑफबीट, टीवी डिबेट और यूट्यूब जैसे प्लेटफॉर्म से रोचक खबरें बनाई। इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल बिताने के बाद सितंबर 2023 में टाइम्स नेटवर्क की प्लेटफॉर्म Timesnowhindi.com में वायरल टीम का हिस्सा हूं।</p>

और पढ़ें
End of Article