वायरल न्यूज़

Funny Video: आराम से सो रही थी बिल्ली, डिस्टर्ब करने पहुंच गया कबूतर, फिर जो हुआ उसे देखकर दिनभर हंसते रहेंगे

Funny Video: सोशल मीडिया पर बिल्ली और कबूतर का एक मजेदार वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे देखकर शायद ही आप अपनी हंसी को रोक पाएंगे। आलम ये है कि इस वीडियो पर लोग जमकर चटकारे ले रहे हैं।

Image

बिल्ली ने बिगाड़ कबूतर का खेल (तस्वीर साभार- इंस्टाग्राम)

KEY HIGHLIGHTS
  • बिल्ली और कबूतर का मजेदार वीडियो
  • नजारा देखकर नहीं रुकेगी हंसी
  • सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

Funny Video: सोशल मीडिया की दुनिया भी काफी अलग है। यहां ऐसे-ऐसे नजारे देखने को मिल जाते हैं, जिनके बारे में लोग सोच भी नहीं सकते हैं। कुछ नजारे तो इतने फनी (Funny Video) होते हैं, जिन्हें देखते ही लोगों की हंसी छूट जाती है। वहीं, कुछ नजारे को देखकर लोग भौचक्के (Shocking Video) रह जाते हैं। जबकि, कुछ नजारे को देखकर आंखों पर यकीन करना मुश्किल हो जाता है। इसी कड़ी में एख ऐसा वीडियो (Trending Video) सामने आया है, जिसे देखकर आप अपनी हंसी को नहीं रोक पाएंगे। आलम ये है कि इस वीडियो को लोग बार-बार देख रहे हैं।

सोशल मीडिया के अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर जानवरों के काफी मजेदार वीडियो शेयर होते रहते हैं। एक बार एक ऐसा वीडियो शेयर हुआ है, जिसे देखकर आपका दिन बन जाएगा। वीडियो में आप देख सकते हैं एक बिल्ली आराम से सो रही है। तभी एक कबूतर वहां पहुंच जाता है। कबूतर बिल्ली के ऊपर चढ़कर इधर-उधर उछलने लगता है। कुछ देर तक बिल्ली बर्दाश्त करती है। लेकिन, फिर गुस्से में कबूतर पर ताबड़तोड़ थप्पड़ बरसाने लगती है। जिस तरह का माहौल बनता है उसे देखकर आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे। देखें वीडियो...

दिन बनाने वाला वीडियो

वीडियो देखकर आप भी जरूर ठहाके लगा रहे होंगे। कई लोग तो बार-बार इस वीडियो को देख रहे होंगे। इंस्टाग्राम पर इस मजेदार वीडियो को 'bashar_daraghmeeh' नाम के पेज से शेयर किया गया है। वीडियो को अब तक कई लाख लोग देख चुके हैं। जबकि, 13 लाख से ज्यादा लोग वीडियो को पसंद कर चुके हैं। इतना ही नहीं मजे लेते हुए लोग वीडियो पर कमेंट कर रहे हैं। किसी का कहना है कि कबूतर का बैंड बज गया। किसी का कहना है कि बिल्ली तो भौकाली निकली। तो इस वीडियो पर आपकी क्या प्रतिक्रिया है कमेंट कर जरूर बताएं।

Kaushlendra Pathak
कौशलेंद्र पाठकauthor

कौशलेंद्र पाठक टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कार्यरत हैं। मास कम्युनिकेशन में मास्टर डिग्री हासिल करने के बाद उनका सफर ग्राउंड रिपोर्टिंग से डिजिटल डेस्क तक फैला, जहां उन्होंने कंटेंट की विविध शैलियों को नजदीक से समझा। अजब-गजब, अनोखी, सोशल और ट्रेंडिंग कंटेंट पर उनकी गहरी पकड़ और तेज न्यूज सेंस ने उन्हें डिजिटल दुनिया में एक अलग पहचान दिलाई। वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कौशलेंद्र का ध्यान हमेशा ऐसे कंटेंट पर रहता है जो रीडर्स को नई, दिलचस्प और अनजानी कहानियों से रूबरू कराए—हर बार कुछ अलग, कुछ नया।

और पढ़ें
End of Article