नजरों के सिकंदर ही होंगे कामयाब, बच्चों का खेल नहीं है सूरज को ढूंढना

  • Authored by: Ikramuddin
  • Updated Sep 21, 2024, 01:27 PM IST

Optical Illusion Puzzle: अगर आप खुद को सुपर जीनियस समझते हैं तो एक खास चैलेंज के साथ हाजिर हुए हैं। इसमें आपकी स्क्रीन पर एक तस्वीर है जिसमें हर जगह सूरत लिखा हुआ है। मगर इसी सूरत की भीड़ में एक जगह सूरज भी छिपा है, जिसे खोजने का चैलेंज है।

Optical Illusion Puzzle: इंटरनेट पर सोशल मीडिया एक ऐसा प्लेटफॉर्म है, जहां हर समय कुछ ना कुछ छाया रहता है। हालांकि यहां नजर और दिमाग को चैलेंज करने वाली तस्वीरों की भरमार रहती है। यानी ऐसी तस्वीरें जिनमें कुछ खास रहस्य छिपे होते हैं, जिन्हें खोजना बिल्कुल भी आसान नहीं होता है। ऐसे रहस्य को खोजने के लिए तेज दिमाग और बाज सी नजरों की जरुरत होती है। सोशल मीडिया में अभी एक ऐसी ही तस्वीर दिमाग की बत्ती गुल कर रही है। तस्वीर में हर तरफ हिंदी भाषा का सूरत शब्द लिखा हुआ नजर आता है। इसमें ऊपर से नीचे सिर्फ यही शब्द लिखा हुआ नजर आता है।

सूरत की भीड़ में छिपा है सूरज

मगर जानते हैं कि इसी सूरत की भीड़ में कहीं पर सूरज शब्द भी छिपा हुआ है। नेटिजन्स को आज उसी खास शब्द को खोजने का चैलेंज दिया गया है। ऐसे में क्या आप मानते हैं कि आपकी नजरों से बाज से भी तेज हैं और दिमाग गोली की रफ्तार से काम करता है। अगर जवाब हां है तो यह चैलेंज आपके लिए ही है। आपको दस सेकंड के भीतर बताना है कि आखिर सूरत की भीड़ में सूरज कहां छिपाकर बैठा है। अगर आपने जवाब खोज निकाला तो नजरों का सिकंदर मान लेंगे। आपने 60 सेकंड में भी छिपे हुए सूरज को खोज लिया तो भी बड़ी बात होगी।

End of Feed