OMG: 150 साल पुराने पुश्तैनी घर में मिली रहस्यमयी तिजोरी, चाबी घुमाकर दरवाजा खोला तो नजारा देख दंग रह गए

OMG: एक परिवार जब अपने 100-150 साल पुराने पुश्तैनी घर पहुंचा, तो वहां उन्हें दादा-परदादा के जमाने की एक भारी-भरकम लोहे की तिजोरी मिली। परिवार के सदस्यों ने बड़ी उत्सुकता और सावधानी के साथ जब इस रहस्यमयी तिजोरी का ताला खोला, तो उन्हें उम्मीद थी कि शायद अंदर कोई कीमती गहने या सोने-चांदी के सिक्के होंगे। लेकिन अंदर का नजारा देख दंग रह गए।

OMG: आज के दौर में जहां लोग पुराने पुश्तैनी मकानों को तोड़कर आधुनिक इमारतें खड़ी कर रहे हैं, वहीं कुछ परिवार ऐसे भी हैं जिन्होंने अपने पूर्वजों की निशानियों को आज भी जस का तस संजोकर रखा है। हाल ही में सोशल मीडिया पर एक ऐसा ही दिल छू लेने वाला वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक परिवार अपने करीब 100 से 150 साल पुराने पुश्तैनी घर में रखी एक भारी-भरकम लोहे की तिजोरी को खोलता नजर आ रहा है।

omg

घर के अंदर रहस्यमयी तिजोरी (तस्वीर साभार- @somehow_nilajaaaa)

अक्सर फिल्मों या कहानियों में हमने सुना है कि पुरानी हवेलियों की तिजोरियों से सोने की अशर्फियां या पुश्तैनी खजाना निकलता है। इस परिवार के सदस्यों के मन में भी कुछ ऐसी ही उत्सुकता थी, लेकिन जब तिजोरी का भारी दरवाजा खुला, तो अंदर जो कुछ मिला उसने न सिर्फ परिवार को बल्कि वीडियो देखने वाले हर शख्स को भावुक कर दिया। इंस्टाग्राम पर @somehow_nilajaaaa नाम की यूजर ने इस पूरे अनुभव को वीडियो के जरिए साझा किया है। नीलजा बताती हैं कि जब उनके दो भाइयों ने उन्हें बताया कि पापा के पैतृक घर में एक बहुत पुरानी तिजोरी रखी है, तो शुरुआत में उन्हें लगा कि भाई उनके साथ कोई मजाक कर रहे हैं। लेकिन, जब उनकी मां ने भी इस बात की पुष्टि की और तिजोरी देखने जाने को कहा, तो पूरा परिवार उत्सुकता के साथ अपने पैतृक गांव के उस पुराने घर पहुंच गया। घर के पुराने लकड़ी के दरवाजे, सीढ़ी और दीवारों पर लगे पुराने दौर के बिजली के स्विच साफ बयां कर रहे थे कि यह मकान दशकों पुराना है। घर के एक कोने में नीले रंग की एक बेहद भारी और मजबूत लोहे की तिजोरी रखी हुई थी, जिस पर समय की धूल और जंग की परतें जम चुकी थीं।

End of Feed