OMG: पास्ता पकाते समय जल गया अंगूठा, ऑपरेशन के बाद दोनों पैर काटने पड़े, बड़ी दर्दनाक है इस शख्‍स की कहानी

Ajab Gajab: मैक्स को छह दिन तक कोमा में रखा गया। जब वे होश में आए तो उनके पैर पूरी तरह से काले हो चुके थे और डॉक्टरों ने उसे काटने की सलाह दी। तकरीबन तीन घंटे के ऑपरेशन के बाद उनके दोनों पैर काट दिए गए।

Ajab Gajab: एक अमेरिकी शख्‍स की कहानी इन दिनों काफी वायरल हो रही है। इस कहानी में शख्‍स को अपने दोनों पैर गंवाने पड़ गए। दरअसल, 40 वर्षीय मैक्स आर्मस्ट्रांग दिसंबर 2024 में कोलोराडो में अपने दोस्तों के साथ कैंपिंग कर रहे थे। इस दौरान डिनर के लिए पास्ता पकाते समय तवे पर उनका अंगूठा जल गया था। उन्होंने इस बारे में ज्यादा नहीं सोचा, मगर कुछ दिनों के बाद उनके बाएं पैर में सूजन आ गई। इसके बाद उनके पैर के नाखून बैंगनी होने लगे। एक हफ़्ते बाद उनको हॉस्पिटल जाना पड़ा, जहां डॉक्‍टरों ने बताया कि जलने से उनको स्ट्रेप ए बैक्टीरिया का संक्रमण हो गया था और यह सेप्सिस में बदल गया था। कहा जाता है कि, यदि इस संक्रमण का सही से इलाज नहीं किया गया तो ये जानलेवा भी हो सकता है।

ऑपरेशन के बाद शख्‍स को गंवाने पड़े पैर।

गौरतलब है कि, मैक्स को छह दिन तक कोमा में रखा गया। जब वे होश में आए तो उनके पैर पूरी तरह से काले हो चुके थे और डॉक्टरों ने उसे काटने की सलाह दी। तकरीबन तीन घंटे के ऑपरेशन के बाद उनके दोनों पैर काट दिए गए। अस्पताल में एक महीने तक रहने के बाद वे घर जा पाए, लेकिन उन्हें व्हीलचेयर पर जीवन जीना सीखना पड़ा।

End of Feed