वायरल न्यूज़

Viral Video: गुस्से में गजराज ने JCB को अनोखे अंदाज में हवा में उछाला, नजारा देखकर आंखें चौंधिया जाएगी

Elephant Attack Video: सोशल मीडिया पर एक चौंकाने वाला वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक हाथी ने खतरनाक अंदाज में जेसीबी पर हमला किया। इस नजारे को देखने के बाद लोग हक्के-बक्के रह गए।

Image

हाथी का खतरनाक अंदाज (तस्वीर साभार- इंस्टाग्राम)

KEY HIGHLIGHTS
  • गुस्से में गजराज ने बरपाया कहर
  • जेसीबी पर खतरनाक अंदाज में किया हमला
  • नजारा देखकर दिमाग घूम जाएगा

Viral Video: सोशल मीडिया की दुनिया काफी अजीब है। यहां आपको ऐसे-ऐसे नजारे देखने को मिल जाएंगे, जिनके बारे में आप सोच भी नहीं सकते हैं। कुछ वीडियो (Funny Video) तो इतने फनी होते हैं, जिन्हें देखते ही हंसी छूट जाती है। वहीं, कुछ वीडियो (Shocking Video) ऐसे होते हैं, जिन्हें देखकर लोगों की बोलती बंद हो जाती है। जबकि, कुछ वीडियो (Trending Video) देखकर दिल पिघल जाते हैं। यूजर्स हर तरह के वीडियो (Elephant Video) को पसंद करते हैं और उनपर चटकारे भी लेते रहते हैं। इसी कड़ी में एक ऐसा वीडियो सामने आया है, जिसे देखकर एक पल के लिए आपकी आंखें जरूर चौंधिया जाएगी।

ये तो हम सब जानते हैं हाथी एक विशालकाय जानवर है। हाथी को जब गुस्सा आता है, तो वह किसी भी चीज से टकरा जाता है। कई बार गुस्से में हाथी ऐसा आतंक मचाता है, जिसे देखकर लोगों का दिल दहल जाता है। सोशल मीडिया पर आपने इस तरह के कई वीडियो भी देखे होंगे। इस वायरल वीडियो में भी आपको कुछ ऐसा ही नजारा देखने को मिलेगा। वीडियो में आप देख सकते हैं खेत में एक JCB खड़ा है। तभी गुस्से में एक हाथी वहां पहुंचता है और सीधे जेसीबी पर हमला बोल देता है। उसके बाद क्या होता है आप खुद इस वीडियो में देख लें...

हाहाकारी नजारा

नजारा देखकर आप भी जरूर सहम गए होंगे। इस हाहाकारी वीडियो को इंस्टाग्राम पर 'nash_4_tigram' नाम के पेज से शेयर किया गया है। वीडियो को लाखों लोग अब तक देख चुके हैं। जबकि, करीब तीन लाख लोगों ने वीडियो को पसंद किए हैं। वहीं, कुछ लोग जहां इस वीडियो पर मजे ले रहे हैं। तो कुछ का कहना है कि ऐसा हाहाकारी नजारा पहले कभी नहीं देखा है। कुछ का कहना है कि हाथी ने तो गदर काट दिया। तो इस वीडियो पर आपकी क्या प्रतिक्रिया है कमेंट कर जरूर बताएं।

Kaushlendra Pathak
कौशलेंद्र पाठकauthor

कौशलेंद्र पाठक टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कार्यरत हैं। मास कम्युनिकेशन में मास्टर डिग्री हासिल करने के बाद उनका सफर ग्राउंड रिपोर्टिंग से डिजिटल डेस्क तक फैला, जहां उन्होंने कंटेंट की विविध शैलियों को नजदीक से समझा। अजब-गजब, अनोखी, सोशल और ट्रेंडिंग कंटेंट पर उनकी गहरी पकड़ और तेज न्यूज सेंस ने उन्हें डिजिटल दुनिया में एक अलग पहचान दिलाई। वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कौशलेंद्र का ध्यान हमेशा ऐसे कंटेंट पर रहता है जो रीडर्स को नई, दिलचस्प और अनजानी कहानियों से रूबरू कराए—हर बार कुछ अलग, कुछ नया।

और पढ़ें
End of Article