वायरल न्यूज़

Olympic 2024: गोल्ड मेडल जीत टैटू दिखाकर रो पड़ी डच तैराक, वजह जान आप भी हो जाएंगे इमोशनल

ओलम्पिक खेल 2024 का आयोजन फ्रांस में किया जा रहा है। इस दौरान कई ऐसे मोमेंट देखने को मिला, जिसने लोगों को ध्यानाकर्षित किया। हाल ही में वायरल हुए डच तैराक का ये वीडियो आपको इमोशनल कर देगा।

Image

टैटू दिखाकर रोने लगी डच तैराक (Instagram)

KEY HIGHLIGHTS
  • डच तैराक ने जीता गोल्ड मेडल
  • जीत के बाद टैटू दिखाकर लगी रोने
  • जमकर वायरल हो रहा ये वीडियो

Dutch Swimmer Crying Video: हम सभी जानते हैं कि ओलंपिक खेल का आयोजन हर 4 साल में एक बार किया जाता है। इस साल ओलंपिक 2024 का आयोजन फ्रांस में किया जा रहा है जो 26 जुलाई से शुरू हो चुका है और आने वाले 11 अगस्त तक चलेगा। इस दौरान कई ऐसे मोमेंट देखने को मिले, जिनके वीडियो भी वायरल हुए और लोगों के बीच चर्चा का विषय भी बना।

दरअसल, ओलम्पिक 2024 का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जो डच तैराक शेरोन वान रूवेनडाल का है। उन्होंने इस साल के 10 किमी ओलम्पिक मैराथन में गोल्ड मेडल जीता है। मेडल जीतने के बाद उनका एक भावुक कर देने वाला वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वह अपने हाथ पर बने टैटू को दिखाकर रोने लगीं। शेरोन के हाथ पर बना ये टैटू उनके कुत्ते का है, जिसकी 2 महीने पहले मौत हो गई थी। शेरोन अपने कुत्ते से बहुत प्यार करती थीं। उन्होंने अपना मेडल भी अपने कुत्ते को डेडीकेट किया।

टैटू दिखाकर रोने लगी डच तैराक

इंस्टाग्राम पर वायरल हो रहे इस वीडियो पर लोगों के काफी रिएक्शन आ रहे हैं। ऐसे में एक यूजर ने लिखा है कि कुत्ते अपने मालिक के लिए एक बच्चे की तरह होते हैं। वहीं, एक अन्य यूजर ने लिखा है कि यह दुखी कर देने वाला क्षण है। बता दें, इस वीडियो को 'weratedogs' नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है, जिस पर अब तक 8.11 लाख से अधिक लाइक्स आ चुके हैं।

Kishan Gupta
किशन गुप्ताauthor

<p>देश की धार्मिक राजधानी काशी में जन्म लिया और घाटों पर खेल-कूदकर बड़ा हुआ। साल 2019 में महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में मास्टर्स डिग्री ली। यही से पत्रकारिता की शुरुआत भी हुई। इसी साल जुलाई में हैदराबाद स्थित रामोजी रॉव के स्वामित्व वाले ईटीवी भारत से करियर की शुरुआत हुई। बतौर ट्रेनी यहां एक साल से अधिक का समय बिताया। यह पहली दफा था, जब घर से दूर निकला था। लेकिन चस्का था तो काम करने, एक अच्छा पत्रकार बनने का। यहां रहकर चंद्रयान - 2 को कवर करने का मौका मिला। इसके बाद राजस्थान में शिक्षक भर्ती को लेकर उम्मीदवारों की ओर से हुए हिंसक विरोध को भी करीब से देखा। इस दौरान पथराव का भी सामना करना पड़ा। लेकिन काम करने का एक जुनून था। यह पहली दफा था, जब मैंने किसी बड़ी न्यूज को कवर किया था। इसके बाद ये सिलसिला चलता गया। कुछ समय ऐसा भी आया, जब होम पेज भी काम करने को मिला। करीब एक साल से अधिक समय बिताने के बाद ईटीवी भारत से अलविदा लिया और अपने गृह जिले में पहुंचा, जहां के एक लोकल चैनल टूडेज इंडिया न्यूज में काम करने का मौका मिला। यहां करीब डेढ़ साल से अधिक का समय बिता, जहां रहकर बनारस के साथ-साथ पूर्वांचल को भी कवर करने का मौका मिला। राजनीति और क्राइम की खबरों में खासा रूचि होने के कारण अक्सर फोकस भी इसी पर रहता था। इस दौरान कोविड के दंश को भी देखा। कोरोना काल का यह वो भयानक मंजर था, जिसकी किसी को आशंका न थी। इस दौरान खबरों के माध्यम से देश के दुख-दर्द को करीब से महसूस करने का मौका मिला। फिर मई 2022 में वनइंडिया ज्वाइन कर ली, यहां से फीचर राइटिंग की शुरुआत करते हुए मैंने ट्रैवेल पर काम करना शुरू किया। ऑफिस बैंगलोर था, तो वहां जाने के लिए काफी सोचना भी पड़ा लेकिन दिमाग में था कि बड़ा कुछ करना है तो देश की आर्थिक राजधानी के लिए निकल पड़ा। यहां काफी कम समय ही बिता, करीब 9 महीने तक काम करने के बाद यहां से अलविदा लिया। फिर समय आया देश के प्रतिष्ठित संस्थान टाइम्स नेटवर्क से जुड़ने का। मार्च 2023 में मैं Timesnowhindi.com के वायरल टीम से जुड़ा। इस बीच तमाम ट्रेंडिंग, वायरल और अजब-गजब जैसी कई खबरें की। बीट अलग होने के कारण थोड़ा चैलेंजिंग था लेकिन उस चैलेंज को पूरा करते हुए और चुनौतियों का सामना करते हुए आज एक साल से ऊपर का समय हो गया है।</p>

और पढ़ें
End of Article