वायरल न्यूज़

Viral Video: दादी का स्वैग...आंखों में चश्मा सिर पर बांधा मुरेठा, फिर लगाए ऐसे ठुमके देखकर जवान भी शरमा जाए

Viral Video: सोशल मीडिया पर एक दादी का डांस वीडियो लोगों के बीच धमाल मचा रहा है। आलम ये है कि इस डांस वीडियो को लोग बार-बार देख रहे हैं और जमकर चटकारे भी ले रहे हैं।

Image

दादी का धांसू अंदाज (तस्वीर साभार- इंस्टाग्राम)

KEY HIGHLIGHTS
  • दादी का धांसू स्वैग
  • अंदाज पर फिदा हो गए लोग
  • बार-बार देखा जा रहा है वीडियो

Viral Video: सोशल मीडिया की दुनिया में अगर आप चक्कर लगा रहे हैं, तो आपको ऐसे-ऐसे नजारे (Trending Video) देखने को मिलेंगे, जिनके बारे में आप सोच भी नहीं सकते हैं। कुछ नजारे तो ऐसे होते हैं, जिन्हें देखकर दुनिया दंग (Shocking Video) रह जाती है। वहीं, कुछ पर लोग अपना दिल हार बैठते हैं। वहीं, कुछ मामले तो सबको हंसने (Funny Video) पर मजबूर कर देते हैं। इसी कड़ी में एक दादी का वीडियो धमाल मचा रहा है, जिसमें उनका डांस देखकर बड़े-बड़े जवान भी शरमा जाए। आलम ये है कि इस वीडियो को लोग बार-बार देख रहे हैं और जमकर चटकारे भी ले रहे हैं।

एक कहावत आपने जरूर सुनी होगी, उम्र तो महज एक नंबर है। क्योंकि, कुछ लोग बुढ़ापे में भी ऐसा गदर मचाते हैं, जो जवान भी नहीं कर पाते हैं। सोशल मीडिया के अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर आपको इस तरह के कई वीडियो देखने को मिल जाएंगे। इस वायरल वीडियो में भी आपको कुछ ऐसा ही नजारा देखने को मिलेगा। वीडियो में आप देख सकते हैं एक दादी ने धांसू अंदाज में कैमरे के सामने ऐसे गदर काटा कि लोग देखते रह गए। आंखों में चश्मा और सिर पर मुरेठा...इसके बाद जो दादी ने ऐसी कमर मटकाई जिसे देखकर आप भी उनका फैन हो जाएंगे। देखें वीडियो...

दादी का धांसू अंदाज

इस वीडियो को देखने के बाद आप भी जरूर झूम रहे होंगे। आलम ये है कि यह वीडियो लोगों के बीच छाया हुआ है। इंस्टाग्राम पर वीडियो को 'gsekhar75' नाम के पेज से शेयर किया गया है। वीडियो को अब तक करोड़ों लोग देख चुके हैं। जबकि, 7 लाख से ज्यादा लोगों ने इसे पसंद किए हैं। वहीं, मजे लेते हुए लोग वीडियो पर कमेंट कर रहे हैं। किसी का कहना है कि दादी ने तो गदर काट दिया। कुछ का कहना है कि दादी का स्वैग तो धांसू है। तो आपको दादी का अंदाज कैसा लगा कमेंट कर जरूर बताएं।

Kaushlendra Pathak
कौशलेंद्र पाठकauthor

कौशलेंद्र पाठक टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कार्यरत हैं। मास कम्युनिकेशन में मास्टर डिग्री हासिल करने के बाद उनका सफर ग्राउंड रिपोर्टिंग से डिजिटल डेस्क तक फैला, जहां उन्होंने कंटेंट की विविध शैलियों को नजदीक से समझा। अजब-गजब, अनोखी, सोशल और ट्रेंडिंग कंटेंट पर उनकी गहरी पकड़ और तेज न्यूज सेंस ने उन्हें डिजिटल दुनिया में एक अलग पहचान दिलाई। वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कौशलेंद्र का ध्यान हमेशा ऐसे कंटेंट पर रहता है जो रीडर्स को नई, दिलचस्प और अनजानी कहानियों से रूबरू कराए—हर बार कुछ अलग, कुछ नया।

और पढ़ें
End of Article