वायरल न्यूज़

Desi Bhabhi: पिंक साड़ी में महिला ने लगाया जोरदार ठुमका, डांस मूव्स देख हर कोई हो जाएगा फिदा

इंस्टाग्राम पर डांस का एक ऐसा जोरदार वीडियो वायरल हो रहा है, जिस पर नजर पड़ने के बाद आप अपनी कहीं और देख ही नहीं पाएंगे। महिला का शानदार नृत्य लोगों को खूब पसंद आ रहा है।

Image

पिंक साड़ी में भाभी ने लगाया जोरदार ठुमका (Instagram)

KEY HIGHLIGHTS
  • महिला ने हिलाया गजब का ठुमका
  • पिंक साड़ी में जबरदस्त डांस
  • जमकर वायरल हो रहा ये वीडियो

Desi Bhabhi Dance Video: डांस की अद्भुत कला इंटरनेट पर खूब देखने को मिलती है। रोजाना ऐसे हजारों वीडियो अपलोड किए जाते हैं, जिस पर लाखों व्यूज और लाइक्स भी मिलते हैं। एक ऐसा ही वीडियो हम आपके लिए लेकर आए हैं, जो इतना शानदार है कि आप देखते रह जाएंगे। डांस के इस वीडियो को देखकर आपकी नजरें भी वीडियो पर टिक जाएंगी।

ये भी पढ़ें -

सोशल मीडिया पर शेयर किए गए इस वीडियो में एक महिला डांस कर रही हैं। इस दौरान महिला ने पिंक कलर की साड़ी और ब्लैक कलर की ब्लाउज पहना हुआ है और 'टिप-टिप बरसा पानी' गाने पर कमाल का डांस कर रही हैं। महिला के इस वीडियो को देखने के बाद आप इनके फैन हो जाएंगे। उनके मूव्स इतने शानदार हैं, जैसे कि वह कोई कोरियोग्राफर हो। यहां तक कि उनकी सुंदरता भी उनके डांस के आगे फीकी पड़ती नजर आ रही है।

पिंक साड़ी में भाभी ने लगाया जोरदार ठुमका

इंस्टाग्राम पर शेयर किए गए इस वीडियो पर काफी यूजर्स की प्रतिक्रियाएं भी देखने को मिली हैं। ऐसे में एक यूजर ने लिखा है कि आपका झलक सबसे अलग रही है। वहीं, एक अन्य यूजर ने लिखा है कि सुंदरता और डांस का कॉम्बिनेशन जबरदस्त है। बता दें, इस वीडियो को supriyachavanofficial नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है, जिस पर अबतक 84 हजार से अधिक लाइक्स मिल चुके हैं।

Kishan Gupta
किशन गुप्ताauthor

<p>देश की धार्मिक राजधानी काशी में जन्म लिया और घाटों पर खेल-कूदकर बड़ा हुआ। साल 2019 में महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में मास्टर्स डिग्री ली। यही से पत्रकारिता की शुरुआत भी हुई। इसी साल जुलाई में हैदराबाद स्थित रामोजी रॉव के स्वामित्व वाले ईटीवी भारत से करियर की शुरुआत हुई। बतौर ट्रेनी यहां एक साल से अधिक का समय बिताया। यह पहली दफा था, जब घर से दूर निकला था। लेकिन चस्का था तो काम करने, एक अच्छा पत्रकार बनने का। यहां रहकर चंद्रयान - 2 को कवर करने का मौका मिला। इसके बाद राजस्थान में शिक्षक भर्ती को लेकर उम्मीदवारों की ओर से हुए हिंसक विरोध को भी करीब से देखा। इस दौरान पथराव का भी सामना करना पड़ा। लेकिन काम करने का एक जुनून था। यह पहली दफा था, जब मैंने किसी बड़ी न्यूज को कवर किया था। इसके बाद ये सिलसिला चलता गया। कुछ समय ऐसा भी आया, जब होम पेज भी काम करने को मिला। करीब एक साल से अधिक समय बिताने के बाद ईटीवी भारत से अलविदा लिया और अपने गृह जिले में पहुंचा, जहां के एक लोकल चैनल टूडेज इंडिया न्यूज में काम करने का मौका मिला। यहां करीब डेढ़ साल से अधिक का समय बिता, जहां रहकर बनारस के साथ-साथ पूर्वांचल को भी कवर करने का मौका मिला। राजनीति और क्राइम की खबरों में खासा रूचि होने के कारण अक्सर फोकस भी इसी पर रहता था। इस दौरान कोविड के दंश को भी देखा। कोरोना काल का यह वो भयानक मंजर था, जिसकी किसी को आशंका न थी। इस दौरान खबरों के माध्यम से देश के दुख-दर्द को करीब से महसूस करने का मौका मिला। फिर मई 2022 में वनइंडिया ज्वाइन कर ली, यहां से फीचर राइटिंग की शुरुआत करते हुए मैंने ट्रैवेल पर काम करना शुरू किया। ऑफिस बैंगलोर था, तो वहां जाने के लिए काफी सोचना भी पड़ा लेकिन दिमाग में था कि बड़ा कुछ करना है तो देश की आर्थिक राजधानी के लिए निकल पड़ा। यहां काफी कम समय ही बिता, करीब 9 महीने तक काम करने के बाद यहां से अलविदा लिया। फिर समय आया देश के प्रतिष्ठित संस्थान टाइम्स नेटवर्क से जुड़ने का। मार्च 2023 में मैं Timesnowhindi.com के वायरल टीम से जुड़ा। इस बीच तमाम ट्रेंडिंग, वायरल और अजब-गजब जैसी कई खबरें की। बीट अलग होने के कारण थोड़ा चैलेंजिंग था लेकिन उस चैलेंज को पूरा करते हुए और चुनौतियों का सामना करते हुए आज एक साल से ऊपर का समय हो गया है।</p>

और पढ़ें
End of Article