वायरल न्यूज़

Viral Video: दादा के कुर्ते की कॉलर देख भर आएंगी आंखें, यूजर्स बोले - हम लोग बेवजह ही जिंदगी से शिकायत करते हैं

  • Authored by: किशन गुप्ता
  • Updated Apr 4, 2024, 08:09 AM IST

इंस्टाग्राम पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें ऑटो रिक्शा में सफर कर रहे एक अंकल की कॉलर देख लोगों की आंखें भर आईं। ऐसे में यूजर्स के काफी इमोशनल कमेंट्स भी आ रहे हैं।

Image

अंकल की फटी हुई कॉलर का वायरल वीडियो (फोटो साभार - इंस्टाग्राम)

KEY HIGHLIGHTS
  • दादा ने पहनी सिले हुए कॉलर का कुर्ता
  • नजारा देख आंखें भर आएंगी
  • जमकर वायरल हो रहा ये वीडियो

Uncle Stitched Collar Viral Video: दुनिया में आजकल लोग फैशन के चक्कर में न जाने क्या-क्या करते हैं? फैशन के लिए हर रोज उनके कपड़े ही बदलते रहते हैं। लेकिन कई बार हमारी नजरों के सामने कुछ ऐसा आ जाता है, जिसे देखकर यकीन कर पाना मुश्किल हो जाता है। हाल ही में एक वीडियो इंस्टाग्राम पर काफी वायरल (Viral Video) हो रहा है, जिसमें एक अंकल ऑटो रिक्शा में बैठकर सफर कर रहे हैं और उनकी कॉलर देख आपकी आंखें भर आएंगी।

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो (Social Media Viral Video) में अंकल ने कुर्ता पहन रखा है, जो काफी पुराना समझ आ रहा है। जब आप इसके कॉलर पर नजर डालेंगे तो आप देख सकते हैं कि उनकी कॉलर को सुई धागे की मदद से सिलाई कर जोड़ा गया है, जो काफी इमोशनल कर देने वाला है और जिंदगी की सीख देने वाला भी। इस वीडियो को उसी ऑटो रिक्शा में बैठी एक महिला ने अपने फोन में रिकॉर्ड कर लिया है, जिसे देख किसी की भी आंखें नम हो जाएंगी।

अंकल की फटी हुई कॉलर का वायरल वीडियो

इंस्टाग्राम पर वायरल हो रहे इस वीडियो (Instagram Viral Video) पर लोगों की काफी प्रतिक्रियाएं भी देखने को मिल रही है। ऐसे में एक यूजर ने लिखा है कि हम लोग बेवजह ही जिंदगी से शिकायत करते हैं, कुछ लोग तो एक जोड़े में भी जिंदगी निकाल लेते हैं। वहीं, एक अन्य यूजर ने लिखा है कि यह एक पिता का सैक्रिफाइस है। बता दें, इस वीडियो को 'miss_jugadu' नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है, जिस पर अब तक 2.2 मिलियन से अधिक लाइक्स आ चुके हैं। ऐसे में आपको ये वीडियो (Trending Video) कैसी लगी, हमें कमेंट कर जरूर बताएं।

किशन गुप्ता
किशन गुप्ताauthor

<p>देश की धार्मिक राजधानी काशी में जन्म लिया और घाटों पर खेल-कूदकर बड़ा हुआ। साल 2019 में महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में मास्टर्स डिग्री ली। यही से पत्रकारिता की शुरुआत भी हुई। इसी साल जुलाई में हैदराबाद स्थित रामोजी रॉव के स्वामित्व वाले ईटीवी भारत से करियर की शुरुआत हुई। बतौर ट्रेनी यहां एक साल से अधिक का समय बिताया। यह पहली दफा था, जब घर से दूर निकला था। लेकिन चस्का था तो काम करने, एक अच्छा पत्रकार बनने का। यहां रहकर चंद्रयान - 2 को कवर करने का मौका मिला। इसके बाद राजस्थान में शिक्षक भर्ती को लेकर उम्मीदवारों की ओर से हुए हिंसक विरोध को भी करीब से देखा। इस दौरान पथराव का भी सामना करना पड़ा। लेकिन काम करने का एक जुनून था। यह पहली दफा था, जब मैंने किसी बड़ी न्यूज को कवर किया था। इसके बाद ये सिलसिला चलता गया। कुछ समय ऐसा भी आया, जब होम पेज भी काम करने को मिला। करीब एक साल से अधिक समय बिताने के बाद ईटीवी भारत से अलविदा लिया और अपने गृह जिले में पहुंचा, जहां के एक लोकल चैनल टूडेज इंडिया न्यूज में काम करने का मौका मिला। यहां करीब डेढ़ साल से अधिक का समय बिता, जहां रहकर बनारस के साथ-साथ पूर्वांचल को भी कवर करने का मौका मिला। राजनीति और क्राइम की खबरों में खासा रूचि होने के कारण अक्सर फोकस भी इसी पर रहता था। इस दौरान कोविड के दंश को भी देखा। कोरोना काल का यह वो भयानक मंजर था, जिसकी किसी को आशंका न थी। इस दौरान खबरों के माध्यम से देश के दुख-दर्द को करीब से महसूस करने का मौका मिला। फिर मई 2022 में वनइंडिया ज्वाइन कर ली, यहां से फीचर राइटिंग की शुरुआत करते हुए मैंने ट्रैवेल पर काम करना शुरू किया। ऑफिस बैंगलोर था, तो वहां जाने के लिए काफी सोचना भी पड़ा लेकिन दिमाग में था कि बड़ा कुछ करना है तो देश की आर्थिक राजधानी के लिए निकल पड़ा। यहां काफी कम समय ही बिता, करीब 9 महीने तक काम करने के बाद यहां से अलविदा लिया। फिर समय आया देश के प्रतिष्ठित संस्थान टाइम्स नेटवर्क से जुड़ने का। मार्च 2023 में मैं Timesnowhindi.com के वायरल टीम से जुड़ा। इस बीच तमाम ट्रेंडिंग, वायरल और अजब-गजब जैसी कई खबरें की। बीट अलग होने के कारण थोड़ा चैलेंजिंग था लेकिन उस चैलेंज को पूरा करते हुए और चुनौतियों का सामना करते हुए आज एक साल से ऊपर का समय हो गया है।</p>

और पढ़ें
End of Article