Viral Video: आज कल हर कोई सोशल मीडिया पर फेमस होना चाहता है। इसके लिए लोग तरह-तरह के हथकंडे अपनाते रहते हैं। कुछ लोग तो ऐसी-ऐसी हरकत कर देते हैं, जिन्हें देखकर अच्छे-अच्छों की बोलती बंद हो जाती है। वहीं, कुछ नजारे (Funny Video) को देखकर लोग खुशी से झूम उठते हैं। जबकि, कुछ नजारे (Trending Video) ऐसे होते हैं, जो अंदर से झकझोर देते हैं। इसी कड़ी में एक ऐसा वीडियो (Dance Video) सामने आया है, जिसने बड़े-बड़े तीस मार खां के तोते उड़ा दिए हैं। क्योंकि, इस वीडियो (Today Viral Video) में एक चाचा ने अनोखे डांस से लल्लन टॉप माहौल बना दिया है।
बुढ़ापे में चाचा ने उड़ाया गर्दा (तस्वीर साभार- इंस्टाग्राम)
ये भी पढ़ें - Viral Video: महाभारत के टाइटल ट्रैक पर बच्चियों ने किया इतना शानदार डांस, देखकर दिल हार बैठेंगे आप
डांस को लेकर भी लोगों में काफी क्रेज है। बच्चे हों या फिर बूढ़े सभी लोग डांस से धमाल मचाते रहते हैं। वहीं, कुछ लोग तो ऐसा डांस करते हैं, जिन्हें देखकर बड़े-बड़े डांसर को भी मिर्ची लग जाती है। इस वायरल वीडियो में भी आपको कुछ ऐसा ही नजारा देखने को मिलेगा। वीडियो में आप देख सकते हैं ढोल की थाप सुनते ही चाचा मूड में आ जाते हैं और ठुमके लगाना शुरू कर देते हैं। लेकिन, जिस तरह चाचा ठुमके लगाते हैं उसे देखकर हर कोई दंग रह गया। यकीन मानिए, चाचा का एक-एक स्टेप देखकर आप भी घबरा जाएंगे। देखें वीडियो...
चाचा का हाहाकारी अंदाज
वीडियो देखकर आपके भी तोते उड़ गए होंगे। सोच रहे होंगे चाचा का डांस तो नेक्स्ट लेवल का है। इंस्टाग्राम पर इस हाहाकारी वीडियो को 'polachimusicband' नाम के पेज से शेयर किया गया है। वीडियो को अब तक लाखों लोग देख चुके हैं। जबकि, 22 हजार से ज्यादा लोगों ने इसे पसंद किए हैं। वहीं, मजे लेते हुए लोग वीडियो पर कमेंट कर रहे हैं। किसी का कहना है कि काफी हाहाकारी डांस है। किसी का कहना है कि चाचा ने तो माहौल बना दिया। कुछ का बुढ़ापे में चाचा ने महफिल लूट ली। तो आपको चाचा का डांस कैसा लगा कमेंट कर जरूर बताएं।
