वायरल न्यूज़

VIDEO: बुढ़ापे में चाचा बन गए बाहुबली, पहले भारी भरकम बाइक को कंधे पर उठाया और फिर लहराया अनोखा परचम

Viral Video: सोशल मीडिया पर एक चाचा का मजेदार वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें उन्होंने भारी भरकम बाइक को कंधे पर उठा लिया। जिसने भी चाचा का यह अंदाज देखा वो देखता ही रह गया। आलम ये है कि लोग चाचा की जमकार तारीफ कर रहे हैं।

Image

चाचा का अनोखा अंदाज (तस्वीर साभार- इंस्टाग्राम)

KEY HIGHLIGHTS
  • चाचा का अनोखा अंदाज
  • भारी भरकम बाइक को कंधे पर उठाया
  • स्वैग देखकर दंग रह गए लोग

Viral Video: इस दुनिया में एक से बढ़कर एक अनोखे लोग हैं, जो अपने कारनामे से सबको चौंकाते रहते हैं। कुछ लोग तो ऐसा धमाल मचाते हैं, जिनपर यकीन तक करना मुश्किल हो जाता है। सोशल मीडिया पर आपको इस तरह के कई वीडियो (Today Viral Video) देखने को मिल जाएंगे। इसी कड़ी में इन दिनों एक ऐसा वीडियो (Shocking Video) वायरल हो रहा है, जिसमें एक चाचा का अंदाज देखकर हर कोई दंग रह गया। आलम ये है कि लोग चाचा की जमकर तारीफ कर रहे हैं, तो कुछ लोग मजे भी ले रहे हैं।

आमतौर पर बुढ़ापे में लोग हर काम संभल कर करते हैं। ना तो ज्यादा मेहनत करते हैं और ना ही वजन उठाते हैं। लेकिन, एक चाचा ने बुढ़ापे में ऐसा कमाल किया, जिससे उनकी तुलना बाहुबली से होने लगी है। लोग उन्हें रियल लाइफ का बाहुबली बता रहे हैं। हो सकता है आपको बातों पर यकीन ना हो रहा हो, लेकिन वीडियो (Stunt Video) देखने के बाद आप भी झटका खा जाएंगे। वीडियो में आप देख सकते हैं चाचा बड़े आराम से भारी भरकम बाइक को कंधे पर उठाते हैं और फिर उसे लेकर बस की छत पर चले जाते हैं। आलम ये है कि चाचा का स्वैग देखकर हर कोई झटका खा गया। इतना ही नहीं कई लोग तो उनका जबरा फैन हो गए। आप भी वीडियो देखें...

चाचा का धांसू अंदाज

वीडियो देखकर एक पल के लिए आपको भी जरूर झटका लगा होगा। सोच रहे होंगे कि चाचा ने तो धमाल मचा दिया। इंस्टाग्राम पर वीडियो को 'yahyabuttofficial' नाम के पेज से शेयर किया गया है। इस शॉकिंग वीडियो को अब तक करोड़ों लोग देख चुके हैं। जबकि, 18 लाख से ज्यादा लोगों ने इसे पसंद किए हैं। वीडियो देखने के बाद कुछ लोग जहां इनकी तुलना हल्क से कर रहे हैं, तो कुछ लोगों का कहना है कि चाचा तो रियल लाइफ के बाहुबली है। तो आपको चाचा का अंदाज कैसा लगा कमेंट कर जरूर बताएं।

Kaushlendra Pathak
कौशलेंद्र पाठकauthor

कौशलेंद्र पाठक टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कार्यरत हैं। मास कम्युनिकेशन में मास्टर डिग्री हासिल करने के बाद उनका सफर ग्राउंड रिपोर्टिंग से डिजिटल डेस्क तक फैला, जहां उन्होंने कंटेंट की विविध शैलियों को नजदीक से समझा। अजब-गजब, अनोखी, सोशल और ट्रेंडिंग कंटेंट पर उनकी गहरी पकड़ और तेज न्यूज सेंस ने उन्हें डिजिटल दुनिया में एक अलग पहचान दिलाई। वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कौशलेंद्र का ध्यान हमेशा ऐसे कंटेंट पर रहता है जो रीडर्स को नई, दिलचस्प और अनजानी कहानियों से रूबरू कराए—हर बार कुछ अलग, कुछ नया।

और पढ़ें
End of Article