वायरल न्यूज़

Delhi Metro में बंदर ने लिया यात्रा का भरपूर आनंद, वायरल वीडियो देख हर कोई रह गया हैरान

इंस्टाग्राम पर दिल्ली मेट्रो का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक बंदर यात्रा करता नजर आ रहा है। बंदर के ट्रैवेल करने का ये वीडियो चर्चा का विषय बना हुआ है।

Image

दिल्ली मेट्रो में पहुंचा बंदर (Instagram)

KEY HIGHLIGHTS
  • दिल्ली मेट्रो में पहुंचा बंदर
  • ट्रैवेल करता दिखा बंदर
  • जमकर वायरल हो रहा ये वीडियो

Monkey Travelling Inside Delhi Metro: मेट्रो में सफर करते हुए आपने इंसानों को तो देखा होगा। काफी बार सेलिब्रिटी भी मेट्रो के सफर का आनंद ले लेते हैं। लेकिन क्या आपने कभी किसी जानवर को सफर करते हुए देखा है.. नहीं ना। लेकिन दिल्ली मेट्रो में ऐसा ही कुछ देखने को मिला। वैसे बात दिल्ली मेट्रो की हो रही है तो यहां हर कुछ पॉसिबल है। बीते एक साल में दिल्ली मेट्रो से कई सारे वीडियो वायरल हो चुके हैं।

हाल ही में शेयर किए गए इस वीडियो ने सोशल मीडिया पर तहलका मचा रखा है। वीडियो में एक बंदर नजर आ रहा है, जो चलती मेट्रो के अंदर बैठकर बाहर के नजारों का आनंद उठा रहा है। जैसे वो कोई जानवर नहीं बल्कि एक इंसान हो। अब ऐसे में बंदर की इस हरकत ने इंटरनेट पर तहलका मचा रखा है। वीडियो में बंदर ने खूब धमाचौकड़ी मचाई है। वैसे ये वीडियो कब का है, इसके बारे में कोई जानकारी नहीं है।

दिल्ली मेट्रो में बंदर ने किया सफर

इंस्टाग्राम पर वायरल हुए इस वीडियो पर कई यूजर्स ने अपनी प्रतिक्रियाएं दी हैं। ऐसे में एक यूजर ने लिखा है कि बिना टिकट का सफर करता यात्री। वहीं, एक अन्य यूजर ने लिखा है कि लगता है बंदर को झंडेवाला दर्शन करने जाना है। बता दें, इस वीडियो को 'nationalcapitaldelhi' नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। खबर लिखे जाने तक वीडियो पर अब तक 467 लाइक्स आ चुके हैं।

Kishan Gupta
किशन गुप्ताauthor

<p>देश की धार्मिक राजधानी काशी में जन्म लिया और घाटों पर खेल-कूदकर बड़ा हुआ। साल 2019 में महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में मास्टर्स डिग्री ली। यही से पत्रकारिता की शुरुआत भी हुई। इसी साल जुलाई में हैदराबाद स्थित रामोजी रॉव के स्वामित्व वाले ईटीवी भारत से करियर की शुरुआत हुई। बतौर ट्रेनी यहां एक साल से अधिक का समय बिताया। यह पहली दफा था, जब घर से दूर निकला था। लेकिन चस्का था तो काम करने, एक अच्छा पत्रकार बनने का। यहां रहकर चंद्रयान - 2 को कवर करने का मौका मिला। इसके बाद राजस्थान में शिक्षक भर्ती को लेकर उम्मीदवारों की ओर से हुए हिंसक विरोध को भी करीब से देखा। इस दौरान पथराव का भी सामना करना पड़ा। लेकिन काम करने का एक जुनून था। यह पहली दफा था, जब मैंने किसी बड़ी न्यूज को कवर किया था। इसके बाद ये सिलसिला चलता गया। कुछ समय ऐसा भी आया, जब होम पेज भी काम करने को मिला। करीब एक साल से अधिक समय बिताने के बाद ईटीवी भारत से अलविदा लिया और अपने गृह जिले में पहुंचा, जहां के एक लोकल चैनल टूडेज इंडिया न्यूज में काम करने का मौका मिला। यहां करीब डेढ़ साल से अधिक का समय बिता, जहां रहकर बनारस के साथ-साथ पूर्वांचल को भी कवर करने का मौका मिला। राजनीति और क्राइम की खबरों में खासा रूचि होने के कारण अक्सर फोकस भी इसी पर रहता था। इस दौरान कोविड के दंश को भी देखा। कोरोना काल का यह वो भयानक मंजर था, जिसकी किसी को आशंका न थी। इस दौरान खबरों के माध्यम से देश के दुख-दर्द को करीब से महसूस करने का मौका मिला। फिर मई 2022 में वनइंडिया ज्वाइन कर ली, यहां से फीचर राइटिंग की शुरुआत करते हुए मैंने ट्रैवेल पर काम करना शुरू किया। ऑफिस बैंगलोर था, तो वहां जाने के लिए काफी सोचना भी पड़ा लेकिन दिमाग में था कि बड़ा कुछ करना है तो देश की आर्थिक राजधानी के लिए निकल पड़ा। यहां काफी कम समय ही बिता, करीब 9 महीने तक काम करने के बाद यहां से अलविदा लिया। फिर समय आया देश के प्रतिष्ठित संस्थान टाइम्स नेटवर्क से जुड़ने का। मार्च 2023 में मैं Timesnowhindi.com के वायरल टीम से जुड़ा। इस बीच तमाम ट्रेंडिंग, वायरल और अजब-गजब जैसी कई खबरें की। बीट अलग होने के कारण थोड़ा चैलेंजिंग था लेकिन उस चैलेंज को पूरा करते हुए और चुनौतियों का सामना करते हुए आज एक साल से ऊपर का समय हो गया है।</p>

और पढ़ें
End of Article