Viral: जिम में दद्दा ने बहाया पसीना, बुजुर्ग का हौसला देख कायल हुए लोग, कहा - हम किसी से कम नहीं

  • Authored by: किशन गुप्ता
  • Updated Oct 13, 2023, 01:02 PM IST

ट्विटर पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे देखने के बाद आप भी अपनी लाइफ को लेकर एकाग्र हो जाएंगे। इस वीडियो में एक बुजुर्ग जिम में बटरफ्लाई एक्सरसाइज करता नजर आ रहा है।

KEY HIGHLIGHTS
  • बुजुर्ग ने जिम में किया एक्सरसाइज
  • वीडियो देख दंग रह जाएंगे आप
  • जमकर वायरल हो रहा ये वीडियो

Old Man Gym Viral Video: सोशल नेटवर्किंग साइट पर एक बुजुर्ग का ऐसा वीडियो वायरल (Viral Video) हो रहा है, जिसे देखने के बाद आपको अपनी ही आंखों पर भरोसा नहीं होगा। इस वीडियो में बुजुर्ग एक्सरसाइज करता नजर आ रहा है। इस वीडियो को जो भी देख रहा है, वह दंग रह जा रहा है कि आखिर इतनी अधिक उम्र होने के बावजूद बुजुर्ग जिम कैसे कर ले रहा है।

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो (Social Media Viral Video) में बुजुर्ग शख्स जिम बटरफ्लाई एक्सरसाइज करता नजर आ रहा है। इस वीडियो में बुजुर्ग के हौसले को देखकर सभी शॉक्ड रह गए और सभी बुजुर्ग की तारीफ भी कर रहे हैं। इस वीडियो में जब आप बुजुर्ग को देखेंगे तो वह बिल्कुल गांव वाले दद्दा की तरह नजर आ रहे हैं। कसरत करते हुए उन्होंने लुंगी और बनियान पहने नजर आ रहे हैं, जो और भी मजेदार लग रहा है।

End of Feed