वायरल न्यूज़

OMG: एक बाइक पर बैठे इतने प्राणी, गिनते-गिनते हो जाएंगे कंफ्यूज, जुगाड़ देख अमेरिका भी होगा हैरान

  • Authored by: आदित्य साहू
  • Updated Oct 12, 2023, 05:21 PM IST

Desi Jugaad Video: तीन लोगों को बाइक पर बैठने की अनुमति नहीं होती है। इसके बाद भी कई बार लोग ट्रिपलिंग कर लेते हैं। इस वीडियो में एक बाइक पर दो या तीन नहीं बल्कि कुल 10 लोग सवार हैं। वीडियो देखकर आप अपना माथा पकड़ लेंगे।

Image

बाइक पर दस प्राणी (इंस्टाग्राम)

Desi Jugaad Video: सोशल मीडिया पर आपने देसी जुगाड़ के बहुत सारे वीडियो देखे होंगे। इनमें से कुछ वीडियो लोगों को हैरान करते हैं तो कई वीडियो लोगों को सोचने पर मजबूर कर देते हैं। इसी क्रम में एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो को देखकर आप सोचने पर मजबूर हो जाएंगे। वीडियो में एक शख्स अपनी बाइक पर इतने लोगों को बिठाकर निकालता है, जिन्हें गिनने वाले गिनती भूल जाते हैं। वीडियो देखकर आप हंसने पर भी मजबूर हो जाएंगे।

वायरल वीडियो में जो दिख रहा है, वैसा पहले शायद ही आपने देखा होगा। आपने आमतौर पर एक बाइक पर दो लोगों को ही बैठे देखा होगा। कई बार तीन लोग बाइक पर बैठ जाते हैं। हालांकि, तीन लोगों को बाइक पर बैठने की अनुमति नहीं होती है। इसके बाद भी कई बार लोग ट्रिपलिंग कर लेते हैं। हालांकि इस वीडियो में एक बाइक पर दो या तीन नहीं बल्कि कुल 10 लोग सवार हैं। इसमें सात इंसान और घर के तीन जानवर शामिल हैं। इसके साथ ही घर का सामान भी बाइक पर टंगा हुआ नजर आ रहा है। देखें वीडियो-

बाइक पर लद गया पूरा परिवार

आप देख सकते हैं कि बाइक पर पूरा परिवार बैठ गया है। ऐसा लगता है कि बाइक को लोडर की तरह इस्तेमाल किया गया है। देख सकते हैं कि मुखिया बाइक चला रहा है। मुखिया के पीछे उसकी पत्नी और उसके तीन बच्चे बैठे हुए हैं। वहीं आगे टंकी पर भी दो बच्चे बैठे हैं। मां ने अपनी पीठ पर एक बच्चे को सुलाया हुआ है। इसके अलावा बाइक पर दो कुत्ते और एक बच्चे के हाथ में एक मुर्गा नजर आ रहा है। इसके बाद बाइक पर झोले, डब्बे-बाल्टियां लटका दी गई हैं।

आदित्य साहू
आदित्य साहूauthor

आदित्य साहू टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स और ट्रेडिंग कंटेंट लिखतें हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स की डिग्री हासिल करने के बाद वह पिछले 10 सालों से मीडिया में सक्रिय हैं। स्पोर्ट्स इवेंट की रियल टाइम कवरेज, डाटा टॉपिक्स और अनोखे कंटेंट आइडियाज को आकर्षक और एंगेजिंग तरीके से प्रस्तुत करना आदित्य की खासियत है। उनकी कॉपी राइटिंग और इंटरेस्टिंग हेडलाइन बनाने की क्षमता उन्हें डिजिटल दुनिया में अलग पहचान देती है। 15,000 से अधिक बायलाइन स्टोरी पब्लिश कर चुके आदित्य का लक्ष्य हर खबर को यूनिक एंगल और स्टोरीटेलिंग के रोचक अंदाज में पेश करना है।

और पढ़ें
End of Article