Ajab Gajab News: काफी बार देखा जाता है कि पुरातत्वविदों को कुछ ऐसा देखने को मिल जाता है, जिसे देखने के बाद वे खुद आश्चर्यचकित हो जाते हैं। ऐसा ही कुछ हुआ इटली के पुरातत्वविदों के साथ, जहां उन्हें खुदाई के दौरान एक कब्र मिली है। ये कब्र करीब 2000 साल पुरानी बताई जा रही है, जिसकी बनावट गजब की है। इसे देखने पर ऐसा लग रहा है जैसे ये कोई चैंबर हो। इस कब्र की दीवारों पर प्राचीन ग्रीक की वॉल पेंटिंग भी बनी हुई है।
डेलीमेल की रिपोर्ट के अनुसार, पुरातत्वविदों को पहले भी इस इलाके में काफी संख्या में जमीन के अंदर दबे हुए प्राचीन स्थान मिल चुके हैं, जो रोमन रिपब्लिक युग (510-31 ईसा पूर्व) से लेकर रोमन इम्पीयरल एज (31 ईसा पूर्व – 476 ईस्वी) के बीच के हैं। खोज किए गए इस कब्र की छत भी है और दीवारों पर पेंटिंग्स भी बनी हुई है, जिसे देखने पर आप एकदम से आश्चर्यचकित हो जाएंगे।
'सर्बेरस' के अलावा मिली ये पेंटिंग्स
बता दें, दीवारों पर बनाए गए इन पेंटिंग्स में एक सबसे खास पेंटिंग है, जिसमें तीन सिर वाला कुत्ता 'सर्बेरस' की वॉल पेटिंग हैं, जो अंडरवर्ल्ड के द्वारों की रक्षा करता था। यही कारण है कि इसको 'सर्बेरस का मकबरा' कहा जा रहा है। यह पेंटिंग हरक्यूलिस के सबसे खतरनाक कारनामों के बारे में बताती है, जब वह सर्बेरस कुत्ते को पकड़ने के लिए बुध ग्रह के कहने पर पाताल लोक में उतरा था। दीवार पर एक और पेटिंग देखी गई है, जिसमें इचिथियोसेंटॉर्स (ichthyocentaurs) भी शामिल है, जो एक प्रकार के समुद्री देवता हैं, जिसका ऊपरी शरीर इंसान का और निचला आधा हिस्सा और अगले पैर घोड़े के और पूंछ मछली की होती है।
